Today Express News | Ajay Verma |फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने आज भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष की स्वीकृति के बाद जिला युवा भाजपा की कार्यकारिणी का गठन कर दिया है।
Browsing: Latest News
Today Express News | Ajay Verma | फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि युवा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। श्री गुर्जर आज सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। गोल्डी अरोड़ा अपनी नियुक्ति के उपरांत आज सैकड़ों समर्थकों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे।
Today Express News l Ajay Verma | सोशल मीडिया (फेसबुक तथा वट्सएप) में आए दिन वायरल हो रही झूठी खबरें पत्रकारिता तथा समाज के लिए चुनौती बन चुकी है। पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर फैली झुठी खबरों की वजह से देश में कई जगहों पर दंगें हुए हैं। जब तक खबरों की प्रमाणिकता का सही प्रकार से मूल्याकंन नहीं किया जाएगा, तब तक इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगना संभव नहीं है।
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 24 जनवरी। चार बार सांसद रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भडाना ने रविावार को पलवल में किसान आंदोलन स्थल से हुंकार भरते हुए खुलकर कहा कि जनशक्ति के आगे बडी से बडी शक्ति और सरकारें हमेशा झुकी हैं। और जो सरकारें जनशक्ति का अपमान करती हैं या उन पर जुल्म ढ़हाने की कोशिश करती हैं वह सरकारें नहीं रही।
Today Express News / Ajay verma /मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRDC) और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्डीज(MRIIRS) में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 2000 छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ डिग्रियां दी गयी।
Today Express News / Ajay verma / नांगल चौधरी, महेन्द्रगढ़ । फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने नांगल चौधरी के आसरवास गांव में जिला परिषद के प्रत्याशी सतीश रावत प्रधान द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हरियाणा के एम पी और एम एल ए को 26 जनवरी का झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा।
Today Express News / Ajay verma / दिनांक 20 जनवरी 2021 को मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद शाखा के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीके हॉस्पिटल, बल्लभगढ़ अनाज मंडी मैं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
Today Express News / Ajay verma / डॉ. ओ.पी. भल्ला की याद में शुरू किया गया मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का 14वां संस्करण 23 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। 25 कॉरपोरेट टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / फरीदाबाद, 12 जनवरी। भारती चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा नंगला एनक्लेव पार्ट टू स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक एवं अध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने की। इस बैठक में विशेष रूप से महासचिव नरेश शर्मा, सचिव जितेन्द्र शर्मा, यश सक्सेना सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे। डा. धर्मेन्द्र सिंह नांदल ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र व छात्रों को आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराती है। साथ ही बैठक में सर्व सम्मति से सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि आगामी 17 जनवरी को प्याली चौक स्थित जाट संस्था धर्मशाला में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा सर्दी के मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर में सामान्य अस्पताल बादशाह खान की टीम रक्त एकत्र करेगी।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / जनवरी 12, 2021: स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के अवसर पर आज मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण युवा मंच के लिए विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पर्यावरण युवा मंच 2021 ’में पूरे भारत के विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 से 26 जनवरी, 2021 तक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि द्वारा वर्चुअल मोड में किया जा रहा है।