Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन में पहुंचाएं युवा कार्यकर्ता : कृष्णपाल गुर्जर

पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन में पहुंचाएं युवा कार्यकर्ता : कृष्णपाल गुर्जर

Ajay vermaBy Ajay verma19/02/2021No Comments2 Mins Read
Youth activists should bring public welfare policies of the party to the people Krishnapal Gurjar

Today Express News | Ajay Verma | फरीदाबाद। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि युवा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते है और कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी सत्ता तक पहुंचती है। श्री गुर्जर आज सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। गोल्डी अरोड़ा अपनी नियुक्ति के उपरांत आज सैकड़ों समर्थकों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री गुर्जर को बड़ी फूलों की माला, बुक्के व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह पार्टी की नीति व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में जुट जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हाल ही में पारित किए गए कृषि विधेयक किसानों की आय को दोगुनी करने का कार्य करेंगे परंतु विपक्षी दलों के लोग किसानों को बहकाकर अपनी राजनैतिक रोटियां सके रहे है, कार्यकर्ताओं को जन-जन में जाकर इन कृषि विधेयकों के लाभों के बारे में किसानों को बताना चाहिए ताकि विपक्षी दलों के मुंह पर ताले लग जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रसार प्रचार कर संगठन को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर भाजयुमो के नवनियुक्त जिला महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का आभार व्यक्त करे हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह पूरी निष्ठा व मेहनत के साथ ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समूचे जिला फरीदाबाद में एक अभियान चलाकर युवाओं को भाजपा से जोडऩे का काम करेंगे। इससे पूर्व गोल्डी अरोड़ा व उनके साथियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का भी अपनी नियुक्ति पर उनका आभार जताया। इस अवसर पर पारस राय, रंजीत रावल, मनीष बत्रा, सागर दुआ, आशीष माटा, राहुल झांब, विकासा शर्मा, मुकेश दुआ सहित अनेकों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

best news BJP faridabad news goldy arora india best news krishanpal gurjar Latest News TODAY EXPRESS NEWS website news Youth activists should bring public welfare policies of the party to the people: Krishnapal Gurjar
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.