टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / रिपोर्ट अजय वर्मा / जब भी किसी फिल्म के प्रमोशन की बारी आती है तो उसके स्टारकास्ट दिल्ली का रुख जरूर करते हैं। आनेवाली फिल्म ‘मनस्वी’ भी इसका अपवाद नहीं रही, तभी तो इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में इसकी स्टारकास्ट पिछले दिनों देश की राजधानी में थी। बता दें कि मनोज ठक्कर द्वारा निर्देशित आध्यात्मिक थ्रिलर ‘मनस्वी’ 8 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कनॉट प्लेस स्थित पीवीआर प्लाजा में आयोजित प्रमोशनल प्रेस कान्फ्रेंस में अभिनेता रवि मित्तल, विशाल चौधरी, निर्माता जयेश राजपाल और सह-निर्माता प्रतीक सांघवी मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 TENews. Designed by CSG.