Browsing: Manav Rachna International Institute of Research and Studies

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद :मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की ओर से वर्ष 2023 के लिए हाल ही में जारी रेटिंग में ओवरऑल क्यूएस 4 स्टार रेटिंग दी गई है। संस्थान को टीचिंग व लर्निंग के क्षेत्र में अपनाए गए बेहतरीन मापदंडों जैसे- शिक्षण, रोजगार, शैक्षणिक विकास, मूलभूत सुविधाओं, सामाजिक जिम्मेदारी व समावेशिता, कंप्यूटर साइंस व इंर्फोमेशन सिस्टम, (बी.टेक कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग) के लिए क्यूएस- 5 स्टार रेटिंग भी दी गई है। ये रेटिंग दर्शाती है कि एमआरआईआईआरएस गुणवत्ता मानकों और असाधारण प्रदर्शन के साथ महत्वपूर्ण मापदंडों को पूरा करते हुए छात्रों के करियर को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में जुटा है।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, MRIIRS ने मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से योग महोत्सव 2023 मनाया।

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद,जुलाई : केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री. धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2022 का सातवां संस्करण जारी किया। 11 श्रेणियों के लिए एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2022 की घोषणा की गई है। इसमें समग्र, विश्वविद्यालय, प्रबंधन, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए (नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग), कानून और अनुसंधान संस्थान शामिल हैं।