Browsing: Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati Ji Maharaj

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 अक्टूबर। ज्योर्तिमठ ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज धर्म संचार यात्रा के दूसरे दिन पलवल प्रस्थान करते हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में प्रवास किया। इस दौरान शंकराचार्य ने बताया कि बिना वेदपाठी गुरु के ज्ञान संभव नहीं हरी का आना हरियाणा की सही परिभाषा होगी इसलिए हरियाणा में हरि के 24 अवतारों का मंदिर निर्माण करवाने और धर्म का संचार आगे बढ़ सके। यही मेरी यात्रा का उद्देश्य है। जिसमें फरीदाबाद में मत्सय अवतार के मंदिर का निर्माण हो ऐसी कामना करता हूं। शंकराचार्य की यात्रा 26 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई हिंदू समाज से धर्म संवाद करते हुए आगे बढ़ेगी।