Today Express News / Ajay verma / वर्तमान दौर में जिस तरह का माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए अत्यंत जरूरी है कि हर व्यक्ति को मीडिया की सही जानकारी होनी चाहिए तभी वह सूचना की जांच पड़ताल कर सकता है इसी बात को ध्यान में रखते हुए संजय कॉलोनी में स्थित महिलाओं के लिए फैक्ट चेकिंग पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
Browsing: TODAY EXPRESS NEWS
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बुधवार को जिला सचिवालय परिसर से पोषण अभियान के तहत नाटक मंडलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये नाटक मंडलियां गांवों में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कन्या भ्रूणहत्या नहीं होने देने, महिलाओं को सही पोषण की जानकारी देना, स्वास्थ्य लाभ व सामाजिक बुराईयों को मिटाने के लिए जागरूक करेंगी।
Today Express News / बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात / नूंह एसडीएम पुन्हाना कुलवीर सिंह ढाका ने कहा कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नही है। हम रक्तदान करके मानव के अमूल्य जीवन को बचा सकते हैं। कोविड-19 महामारी से निपटने में जिला की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने अपना अहम योगदान दिया। सबके सांझे प्रयासों से जिला में स्थिति नियंत्रण में रही।
Today Express News / Ajay verma / पलवल, 24 जनवरी। चार बार सांसद रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भडाना ने रविावार को पलवल में किसान आंदोलन स्थल से हुंकार भरते हुए खुलकर कहा कि जनशक्ति के आगे बडी से बडी शक्ति और सरकारें हमेशा झुकी हैं। और जो सरकारें जनशक्ति का अपमान करती हैं या उन पर जुल्म ढ़हाने की कोशिश करती हैं वह सरकारें नहीं रही।
Today Express News / Ajay verma / फरीदाबाद आज दिनांक 23 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने भाजपा जिला कर्यालय सेक्टर-11 पर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्पित कर उनकी जयंती मनाई |
Today Express News / Ajay verma /मानव रचना विश्वविद्यालय (MRU), मानव रचना डेंटल कॉलेज (MRDC) और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्डीज(MRIIRS) में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 2000 छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ डिग्रियां दी गयी।
Today Express News / Ajay verma / नांगल चौधरी, महेन्द्रगढ़ । फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने नांगल चौधरी के आसरवास गांव में जिला परिषद के प्रत्याशी सतीश रावत प्रधान द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हरियाणा के एम पी और एम एल ए को 26 जनवरी का झंडा नहीं फहराने दिया जाएगा।
Today Express News / Ajay verma / दिनांक 20 जनवरी 2021 को मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद शाखा के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीके हॉस्पिटल, बल्लभगढ़ अनाज मंडी मैं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल का वितरण किया गया।
Today Express News / Ajay verma / डॉ. ओ.पी. भल्ला की याद में शुरू किया गया मानव रचना कॉरपोरेट क्रिकेट चैलेंज का 14वां संस्करण 23 जनवरी, 2021 से शुरू हो रहा है। 25 कॉरपोरेट टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
Today Express News / Ajay verma / Faridabad / फरीदाबाद रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी एवं इंडस्ट्री विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर अनिल यादव को तुरंत प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर श्री कपिल कुमार असिस्टेंट डायरेक्टर इंडस्ट्री सोनीपत को फरीदाबाद कार्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा दिया गया है।