टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद। ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना में उतार-चढ़ाव बनवाने की मांग को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल व पृथला क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा ने धरना कमेटी के सदस्यों के साथ केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और ग्रामीणों की इस बड़ी समस्या से अवगत करवाया। पूर्वमंत्री विपुल गोयल व पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी जी को बताया कि उक्त एक्सप्रेसवे पर इलाके के लिए कट न होने के कारण लोगों को नुकसान व परेशानियों पेश आ रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने मोहना में धरना भी शुरू कर दिया है।
Browsing: Union Minister Nitin Gadkari
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 सितंबर, 2023: मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फरीदाबाद स्थित 350 बेड वाले मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उदघाटन किया गया | मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों से सुसज्जित, क्षेत्र का कैंसर सम्बंधित सेवाओं का सबसे उन्नत हॉस्पिटल है। यहां उत्तर भारत का पहला और एकमात्र हाइपर आर्क वाला हू-बीम है, जिससे कैंसर मरीजों को एडवांस रेडिएशन ट्रीटमेंट दिया जाता है। इस हॉस्पिटल में पेट सीटी स्कैन, मैमोग्राफी, ब्रेकीथेरेपी समेत अन्य सभी तरह के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं ।