Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उदघाटन

फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उदघाटन

Ajay vermaBy Ajay verma26/09/2023No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद, 25 सितंबर, 2023: मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फरीदाबाद स्थित 350 बेड वाले मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट का केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उदघाटन किया गया | मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट, अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी कैंसर विशेषज्ञों से सुसज्जित, क्षेत्र का कैंसर सम्बंधित सेवाओं का सबसे उन्नत हॉस्पिटल है। यहां उत्तर भारत का पहला और एकमात्र हाइपर आर्क वाला हू-बीम है, जिससे कैंसर मरीजों को एडवांस रेडिएशन ट्रीटमेंट दिया जाता है। इस हॉस्पिटल में पेट सीटी स्कैन, मैमोग्राफी, ब्रेकीथेरेपी समेत अन्य सभी तरह के आधुनिक उपकरण मौजूद हैं ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में, भारत में कैंसर के फैलाव को कंट्रोल करने के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे के निर्माण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे उभरने के लिए इलाज की विशेष सुविधाओं और देखभाल की जरूरत होती है। मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट जैसा विश्वस्तरीय संस्थान निश्चित ही इस क्षेत्र में मरीजों को एडवांस इलाज मुहैया कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिस तरह हम बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक्सप्रेस-वे में निवेश करते हैं, उसी तरह हमें डेडिकेटेड स्पेशलिटी सेंटर्स में निवेश करना चाहिए ताकि हेल्थ से जुड़े मामलों में अच्छे नतीजे प्राप्त किए जा सकें ।
मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉक्टर (प्रोफेसर) पुरुषोत्तम लाल ने वर्षों से उनके अस्पताल पर भरोसा जताने के लिए लोगों का शुक्रिया किया | उन्होंने कहा, “मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद का हमेशा से एक ही उद्देश्य रहा है, फरीदाबाद क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट की स्थापना उसी दिशा में एक कदम है। 2002 में हरियाणा के पहले हार्ट सेंटर से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद आज यह बढ़कर 750 बेड वाला क्षेत्र का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बन गया है। हमारा फोकस दुनिया के समक्ष उपचार मानकों के जरिए अपने मरीजों को वर्ल्ड क्लास केयर देना है.”
मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉक्टर सुमंत गुप्ता ने भी इस मौके पर मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट की एडवांस सुविधाओं के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया, “कैंसर का इलाज अब काफी बेहतर हो चुका है। बोन मैरो ट्रांसप्लांट टारगेटेड थेरेपी और इम्यूनोथेरेपी जैसे नई तकनीकों की बदौलत ‘कैंसर सर्वाइवर्स’ अब एक वास्तविकता बन गए हैं यानी लोगों की जान बचाई जाने लगी है। मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट इस क्षेत्र का सबसे एडवांस और व्यापक सुविधाओं वाला अस्पताल है जहां अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर हैं और अस्पताल भी मॉडर्न व एडवांस सुविधाओं से सुसज्जित है.”
मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट अपने मल्टी मोडेलिटी दृष्टिकोण के जरिए समग्र और एकीकृत केयर मुहैया कराता है, जिसका लक्ष्य सटीक इलाज़ के साथ बेहतर लेवल की एविडेंस बेस्ड कैंसर केयर देना है। मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट की कुछ प्रमुख विशेषताओं में-
– डेडिकेटेड 350 बेडस
– कैंसर केयर के लिए डेडिकेटेड यूनिट्स, बोन मैरो ट्रांसप्लांट और ल्यूकेमिया का इलाज – ऑर्गन स्पेसिफिक कैंसर का इलाज
– लेटेस्ट पेट -सीटी, एमआरआई, सीटी और मैमोग्राफी की सुविधा
– व्यक्तिगत उपचार योजनाओं के लिए कैंसर टयूमर बोर्ड
यहां इलाज की तमाम बेहतर सुविधाएं और विशेषज्ञ उपलब्ध हैं. मेडिकल ऑन्कोलॉजी, हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और थैरानोस्टिक्स, ऑन्को – न्यूट्रिशन, ऑन्को – रिहैबिलिटेशन और पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी के ट्रीटमेंट यहां उपलब्ध हैं.
मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट को लोगों की सेवा के लिए समर्पित करते हुए एक बार फिर मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने दिखा दिया है कि वो क्षेत्र के लोगों के लिए उच्चतम गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने और एडवांस इलाज मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
faridabad google news Latest News Metro Cancer Institute of Faridabad onlone news TODAY EXPRESS NEWS Union Minister Nitin Gadkari केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी फरीदाबाद के मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट मेट्रो कैंसर इंस्टिट्यूट मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.