Browsing: Vaishya Agrawal Sabha Sector 37 organised a grand celebration of Maharaja Agrasen Jayanti

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद 05 अक्टूबर। वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 एवं अशोका एन्क्लेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक मित्तल रहे । इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान की गरिमामति उपस्थिति रही ।