Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, May 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन

वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती का भव्य आयोजन

Ajay vermaBy Ajay verma06/10/2025No Comments4 Mins Read
Vaishya Agrawal Sabha Sector 37 organised a grand celebration of Maharaja Agrasen Jayanti
photo by vinod gupta

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा ।फरीदाबाद 05 अक्टूबर। वैश्य अग्रवाल सभा सेक्टर 37 एवं अशोका एन्क्लेव द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक मित्तल रहे । इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी जयकिशन गुप्ता एवं स्थानीय पार्षद जितेन्द्र यादव उर्फ बिल्लू पहलवान की गरिमामति उपस्थिति रही । अति विशिष्ठ अतिथि फ़ीवा के अध्यक्ष आकाश गुप्ता, सभा के सभापति उमाशंकर गर्ग, साकेत अग्रवाल, प्रकाश सिंघल, अनिल जैन, मनोज गोयल, सुरेश गुप्ता, डा० मनीष अग्रवाल (एडवोकेट) अति विशिष्ठ अतिथि एवं  सभा के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल, लाला ब्रहम प्रकाश गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, संजय गोयल, गुलाब चन्द्र जैन, पवन बिन्दल, सुनील बिन्दल, दिनेश बिन्दल, राहुल गुप्ता, देवेन्द्र सिंघला, दिनेश, राकेश, अनुराग जैन, संदीप गुप्ता, राधे श्याम बंसल, सुन्दर लाल गुप्ता, मुकेश अग्रवाल अमर कुमार जैन, अशोक गोयल, अश्विन बूधिया, विजय कुमार , डॉक्टर विजय अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, श्याम गुप्ता, वजीरचन्द जैन, अश्विनी गोयल व सुनील कुमार, सतीश चन्द्र गुप्ता, कपिल जैन अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे । केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभा के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।  वैश्य अग्रवाल सभा के प्रधान विनोद गर्ग एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि गण एवं सभी गणमान्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत अभिनन्दन किया । कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी और ADGP आलोक मित्तल जी ने समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को “वैश्य प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान” से सम्मानित किया और उन्हें शिक्षा व करियर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। सभा के महामंत्री श्री विनोद गुप्ता और महिला समिति की सदस्या श्रीमती प्रियंका गुप्ता द्वारा तैयार की गई “महाराजा अग्रसेन की पावन जीवनगाथा” का उपस्थित जनों ने बड़ी स्क्रीन पर भावपूर्ण अवलोकन किया। इस प्रस्तुति के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के त्याग, परोपकार, न्यायप्रियता एवं “एक ईंट, एक रुपया” जैसे समाज सेवा और आर्थिक सिद्धांतों को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने सराहा।

 

महाराजा अग्रसेन जी सामाजिक समरसता, समाजवाद एवं आर्थिक समानता और न्याय के प्रतीक थे: कृष्णपाल गुर्जर

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन न केवल एक कुशल शासक थे, बल्कि वे सामाजिक समरसता, समाजवाद एवं आर्थिक समानता और न्याय के प्रतीक भी थे। उनका जीवन दर्शन आज भी हमें आपसी भाईचारे, व्यापारिक नैतिकता और समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। “महाराजा अग्रसेन जी, मोदी जी की आर्थिक नीतियों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।” वैश्य समाज ने देश की आर्थिक और सामाजिक उन्नति में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की  प्रशंसा करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जीवन में अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज एवं देश की प्रगति में योगदान दें।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आलोक मित्तल जी ने समाज को एकता, सेवा व संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश

हरियाणा के स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि “लोगों को एकजुट रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। महाराजा अग्रसेन जी ने जो मार्ग दिखाया — सेवा, समरसता और आत्मनिर्भरता का — वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। अगर हम उनके आदर्शों पर चलें, तो समाज और राष्ट्र दोनों सशक्त बनेंगे।”

Vaishya Agrawal Sabha Sector 37 organised a grand celebration of Maharaja Agrasen Jayanti 2

कार्यक्रम में सर्व समाज की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, RWA, समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों, फरीदाबाद की अन्य वैश्य अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारी, समाज के ऐसे जोड़े जिनकी शादी की सिल्वर एवं गोल्डन जुबली वर्षगांठ इसी वर्ष है, सम्मानित किया गया । कलाकारों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की पावन जीवन गाथा पर सांस्कृतिक प्रस्तुति और भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम के अंत में गरबा एवं डंडिया का आयोजन हुआ ।

इस अवसर पर सभा के संरक्षक मंडल के सदस्य रामप्रकाश गोयल, महावीर बंसल, ओमप्रकाश गुप्ता, आर. के. कोठारी, सुन्दर लाल गुप्ता, दलवीर अग्रवाल, एम.सी. सिंघला, सत्य प्रकाश अग्रवाल, मदन लाल जिंदल, सभा के प्रधान विनोद गर्ग, सभापति उमाशंकर गर्ग, उपसभापति संजय गर्ग, महामंत्री विनोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, मुकेश गोयल, प्रदीप गर्ग  सभा के  पदाधिकारी गण  कृष्ण गोपाल, सुनील गोयल, भुवनेश्वर गर्ग, अनिल गोयल, राम अवतार, संजय गोयल, पंकज गर्ग, प्रवीन जैन, एस. एम. गुप्ता, संदीप गोयल, हरीश अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, अतुल मंगला, राकेश अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा मित्तल, विशन कुमार अग्रवाल, नरेश मित्तल, श्रीमती शशी मंगला, अनिल सिंगला, श्याम सुन्दर अग्रवाल, संजीव सिंगला, विवेक गर्ग और महिला समिति सदस्य श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती शैली गर्ग, श्रीमती शिखा जैन, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती संतोष सिंघला, श्रीमती अर्चना जैन, श्रीमती जीतू गर्ग, श्रीमती उर्मिल गुप्ता, श्रीमती कल्पना अग्रवाल, श्रीमती निशी गुप्ता, श्रीमती कविता जिन्दल, श्रीमती निशिमा गुप्ता, श्रीमती रजनी गर्ग, श्रीमती मनीषा सिंघला, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती मीना गर्ग, श्रीमती शकुंतला गोयल उपस्थित रहे और कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल समाज के 700 से ज्यादा परिवारों के 1200 से ज्यादा वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

faridabad news Latest News Maharaja Agrasen Jayanti TODAY EXPRESS NEWS Vaishya Agrawal Sabha Sector 37 organised a grand celebration of Maharaja Agrasen Jayanti महाराजा अग्रसेन जयंती वैश्य अग्रवाल
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

व्हीलचेयर पर निर्भरता वाले 69-वर्षीय ब्लड कैंसर मरीज का फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में बोन मैरो ट्रांसप्लांट से किया गया सफल उपचार

26/05/2026

क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 21 किलो 55 ग्राम गांजा सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

24/05/2026

श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया- डॉ. राजेश भाटिया

24/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.