टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । फरीदाबाद। तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज मंझावली में यमुना पर बन रहे पुल का मौके पर जाकर मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ पीडब्ल्यूडी अधिकारी एवं निर्माण कंपनी के मैनेजर भी मौजूद रहे। उन्होंने विधायक को कहा कि वह जून तक पुल बनाकर दे देंगे। मौके पर धीमी रफ्तार से हो रहे निर्माण कार्य से विधायक राजेश नागर ने नाखुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास पुरुष हैं और वह हरियाणा समेत तिगांव में भी विकास के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने आज भी फरीदाबाद की नगर निकायों में विकास के लिए 320 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.