ह्युमन लीगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल की चंडीगढ़ शाखा ने पंचकूला महिला थाना प्रभारी  नेहा चौहान को किया सम्मानित  

0
676

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला थाना पंचकूला  में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला थाना की प्रभारी नेहा चौहान,थाना सहायक प्रभारी प्रिया,उपनिरीक्षक सुनीता ओर थाना की पुलिस महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। कार्यक्रम ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कन्ट्रोल संस्था चंडीगढ की शाखा के सहयोग से  किया गया।

जिरकपुर संस्था की अध्यक्ष मधुबाला के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंची संस्था की राष्ट्रीय महासचिव राधिका बहल ने महिला थाना की प्रभारी नेहा चौहान को फूलों का गुलदस्ता देकर  सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है, उनका सम्मान बेहद जरूरी है। हर क्षेत्र में उनकी कामयाबी पर हमें गर्व करना चाहिए।

संस्था की महासचिव राधिका बहल ने इस अवसर पर कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं ने अपनी पहचान नहीं बनाई है। महिलाएं राष्ट्र और हमारे समाज के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण धुरी हैं।

LEAVE A REPLY