Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 17
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सूचना न दिलाने पर मंच ने एसआईसी (SIC) में दायर की द्वितीय अपील।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सूचना न दिलाने पर मंच ने एसआईसी (SIC) में दायर की द्वितीय अपील।

Ajay vermaBy Ajay verma28/07/2020No Comments3 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी न मिलने पर हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने  राज्य सूचना आयोग (एसआईसी) में द्वितीय अपील दायर की गई है। मंच ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा जमा कराए गए फार्म 6 व उसके साथ संलग्न की गई बैलेंस शीट की कॉपी मांगी गई थी जो प्रथम अपील दायर करने के बाद भी एसपीआईंओ द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा ने आरोप लगाया है कि सूचना व जानकारी फोटोस्टेट के साथ उपलब्ध कराने की एवज में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा ₹1000 देने की मांग की गई जब कि नियम यह है कि निर्धारित समय में सूचना न देने पर दायर की गई प्रथम अपील के बाद संपूर्ण सूचना मय सभी दस्तावेजों के निशुल्क प्रदान करानी होती है। कैलाश शर्मा ने इसकी भी शिकायत एसआईसी में की है। कैलाश शर्मा ने बताया कि मंच की ओर से 31 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एसपीआईओ के पास आरटीआई लगाकर फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूलों द्वारा 31 दिसंबर 2018 व 2019 को बैलेंस शीट के साथ जमा कराए गए फार्म 6 की फोटो कॉपी मांगी गई थी। 27 जनवरी को एसपीअाईओ ने यह तो जानकारी दे दी कि कुल 190 प्राइवेट स्कूलों ने फार्म 6 जमा कराया है लेकिन उनकी फोटो कॉपी उपलब्ध नहीं कराई । जिस पर आपत्ति दर्ज कराई गई और 23 जून को प्रथम अपील अधिकारी कम जिला शिक्षा अधिकारी के पास प्रथम अपील दायर करके संपूर्ण जानकारी दिलाने के लिए कहा गया। 7 जुलाई को प्रथम अपील अधिकारी ने एसपीआईओ को आदेश दिया कि आवेदक को संपूर्ण जानकारी फोटोस्टेट के साथ निशुल्क प्रदान कराई जाए। जानकारी फिर भी न मिलने पर आवेदक ने 21 जुलाई को जब संबंधित क्लर्क से संपूर्ण जानकारी देने के लिए आग्रह किया तो उसने कहा कि या तो आवेदक या जिला शिक्षा अधिकारी ₹1000 उपलब्ध कराए तब ही जानकारी प्रदान की जा सकती है। इसके बाद जानकारी न मिलने पर 23 जुलाई को राज्य सूचना आयोग चंडीगढ़ के पास एसपीआईओ व प्रथम अपील अधिकारी के खिलाफ द्वितीय अपील दायर कर दी गई है। मंच के जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा पहले भी किसी भी आवेदक को संपूर्ण जानकारी प्रदान नहीं की जाती है और प्रथम अपील अधिकारी भी इस विषय पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाता है। आरटीआई के तहत मांगी गई संपूर्ण जानकारी न देना आरटीआई नियम की अवमानना है।

AbhiBhavak Ekta mnach faridabad Latest News second appeal SIC after the District Education Officer The forum filed
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.