Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » नया ओरिजिनल कॉमेडी ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal hu’, 27 जुलाई से शुरू होगा, सिर्फ़ POGO पर!

    नया ओरिजिनल कॉमेडी ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal hu’, 27 जुलाई से शुरू होगा, सिर्फ़ POGO पर!

    Ajay vermaBy Ajay verma14/07/2020No Comments4 Mins Read
    Photo By Value360 Communications Pr

    Today Express News / Report / Ajay Verma /14 जुलाई, 2020: सोने जैसे दिल वाले एक होशियार लड़के की समझदार हरकतों और हास्यप्रद शरारतों के लिए तैयार हो जाइए! POGO अपने प्रशंषकों के लिए लाया है एक बिल्कुल नया देसी ऐनिमेटेड ओरिजिनल, एक गुदगुदाने वाली कॉमेडी, ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ –27 जुलाई, से हर सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे।

    तो आइए, आठ साल के Titoo के रोजमर्रा के हंगामों में शामिल हो जाइए – एक ऐसा नेकदिल, होशियार बच्चा जिसे सबकी मदद करना पसंद है, लेकिन अनजाने में परेशानियां और भी बढ़ा देता है। Titoo की दुनिया है बिल्कुल भारतीय, लेकिन बेतहाशा अजीब, और इसमें शामिल हैं उसके माता-पिता, उसका प्यारा और हिफ़ाजती भाई, और उसके वफादार दोस्तों का गिरोह जिनमें से हर कोई अपने-आप में अनोखा है। मस्ती का डोज़ तब और भी बढ़ जाता है जब खुद को ‘Titoo The Great’ कहने वाला यह उत्साही लड़का अपने दोस्तों के साथ मुसीबत में फ़ंस जाता है। लेकिन मुश्किल चाहे जितनी भी बड़ी क्यूँ ना हो, इस होशियार लड़के के चुलबुले दिमाग में हर समस्या का हल है!

    इस लॉन्च के लिए POGO के पिटारे में प्रशंषकों के लिए बहुत कुछ है! यह नया शो दुनिया के सामने एक नए मधुर गाने के साथ लॉन्च होगा, जिसके बोल अवॉर्ड-विजेता गीतकार, कवि और फिल्म निर्माता, गुलज़ार साहब ने लिखे हैं। सिमाब सेन ने इसे संगीत दिया है।

    POGO ने Titoo के राष्ट्रव्यापी प्रमोशनल लॉन्च के मद्देनज़र माताओं के लिए बनाए गए अग्रणी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Momspresso के साथ भी हाथ मिलाया है, जिसके ज़रिये Titoo की लाजवाब दुनिया को जीवंत करने के लिए एक बेहद रोमांचक अभियान चलाया जाएगा। जुलाई से Momspresso ‘टीटू के चर्चे’ शुरू करेगा, जिससे दर्शकों को Titoo के हाजिरजवाब तरीकों को जानने का मौका मिलेगा। Momspresso की ब्लॉगर्स के बड़े नेटवर्क से जुड़कर, POGO शो का टाइटल ट्रैक भी लाएगा, जिसके ज़रिये प्रशंषको ‘कैराओके विद टीटू’ के माध्यम से टीटू के साथ डिजिटली गाना गा सकते हैं।

    प्रशंषकों का उत्साह बढ़ाने के लिए Momspresso 26 जुलाई को ‘माय टीटू मोमेंट’ प्रतियोगिता भी शुरू करेगा। इसमें माता-पिता को अपने बच्चों के अद्भुत पहलुओं और समझदार हाजिरजवाबी स्वभाव को दिखाने और मजाकिया सवालों का जवाब देने के साथ ही, POGO की ओर से आकर्षक पुरस्कार जीतने का एक अनूठा मौका मिलेगा। चैनल विभिन्न प्लेटफॉर्म के डिजिटल दर्शकों तक पहुंचने के लिए इस अभियान में प्रसिद्ध YouTube स्टार्स को भी शामिल करेगा।

    POGO के व्यापक प्रचार में और भी बहुत सी चीजें शामिल होंगी, जैसे: एक समर्पित माइक्रोसाइट, एक रोमांचक ‘Titoo Tongue Twister Challenge’ और खास तौर पर ‘टीटू’ के अनूठे क्रिएटिव ओवरले जैसे Facebook पर फ्रेम, फिल्टर और स्टिकर।

    POGO प्रशंषकों के लिए एक नया 2डी एंडलेस रनर वेब गेम ‘Titto Run’ भी लाया है, जो शो की माइक्रोसाइट पर उपलब्ध होगा। इस गेम में प्रशंषकों को बाधाएं पार करने और रास्ते में मिलने वाले बर्गर खाने में Titoo की मदद करनी है। यह एक यूज़र-फ़्रेंडली गेम है, जिसे खेलना आसान और बेहद मज़ेदार है।

    प्रशंषको Titoo की दुनिया के बारे में और भी बहुत कुछ जान सकते हैं! बच्चों की प्रतिष्ठित अर्धमासिक पत्रिका ‘Tinkle by Amar Chitra Katha Pvt. Ltd’ के साथ एक विशेष साझेदारी करके POGO पाठकों के लिए ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ का कॉमिक बुक संस्करण भी पेश करेगा। माता-पिता और बच्चे iOs और Android डिवाइस पर उपलब्ध Tinkle App, Amar Chitra Katha App और Magzster App पर इन कॉमिक को पढ़ सकते हैं।

    Titoo की मौजी दुनिया की झलक देखने के लिए यहां प्रोमो देखें। आप Titoo के साथ और मस्ती करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.pogo.tv/ और Facebook पे @PogoTVIndia पर भी लॉग इन कर सकते हैं!

    ###

    POGO के बारे में

    आज की पीढ़ी के उत्साही, समझदार, बड़ा सोचने और बड़े सपने देखने वाले बच्चों को मनोरंजन करने वाला, POGO वार्नरमीडिया का केवल भारत के बच्चों के लिए बनाया गया मनोरंजन नेटवर्क है। 2004 में शुरू किया गया, POGO बच्चों का एक अग्रणी चैनल है, जिसमें कॉमेडी और कला से लेकर खेल और जिज्ञासा तक कई प्रकार की शैलियों का कंटेंट है। इस चैनल में Chhota Bheem, Super Bheem, ‘Titoo – Har Jawaab Ka Sawaal Hu’ जैसे कई लोकप्रिय देसी शो आते हैं, साथ ही यहां अंतर्राष्ट्रीय हिट Grizzy and the Lemmings और Mr. Bean भी हैं। POGO भारत, श्रीलंका और मालदीव में हिंदी और तमिल में उपलब्ध है। Cartoon Network का साथी चैनल, POGO, वार्नरमीडिया एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स और सेल्स एशिया पैसिफिक द्वारा निर्मित और वितरित ब्रांड है। अधिक जानकारी के लिए, फेसबुक में @PogoTVIndia पर जाएं।

    ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया संपर्क करें:

    कार्टून नेटवर्क और पोगो

    आस्था बंसल / त्रिशनला विजयकर

    aastha.bansal@turner.com/

    trishnala.vijayakar@turner.com

    +91 9582949329 / +91 9773400258

    वैल्यू 360 कम्यूनिकेशंस

    छवि तनेजा / ऐश्वर्या बोस

    chavi@value360india.com /

    aishwarya@value360india.com

    +91 9953282999 / +91 9873138035

    only on POGO! starts July 27 The new original comedy 'Titoo - Har Jawaab Ka Sawaal hu'
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    ‘इंडियन नारी शक्ति’ गीत लॉन्च, स्वरा भास्कर समेत कई जानी-मानी हस्तियां रहीं मौजूद

    15/10/2026

    ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

    30/07/2026

    कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जताया आभार, ‘भारत भाग्य विधाता’ को किया टैक्स फ्री घोषित

    10/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.