Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जिसकी शिकायत की उसी को जज बना दिया। मंच ने FFRC की इस कार्रवाई की शिकायत प्रधानमंत्री से की।

    जिसकी शिकायत की उसी को जज बना दिया। मंच ने FFRC की इस कार्रवाई की शिकायत प्रधानमंत्री से की।

    Ajay vermaBy Ajay verma20/06/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Ajay Verma / चेयरमैन फीस एंड फंडस रेगुलेटरी कमिटी (एफएफआरसी) ने मॉडर्न डीपीएस के प्रिंसिपल को एक और पत्र भेजकर पेरेंट्स की शिकायतों का समाधान करने का आग्रह किया है। इसी पत्र में शिकायतकर्ता पेरेंट्स को भी सलाह दी गई है कि स्कूल चलाने के लिए जरूरी फीस मासिक आधार पर शीघ्र जमा कराएं। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने एफएफआरसी की इस कार्रवाई को पूरी तरह इस स्कूल के आगे सरेंडर करना बताया है। मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि एफएफआरसी ने पत्र में पेरेंट्स को यह सलाह तो दे दी की स्कूल के खर्चों को पूरा करने के लिए ट्यूशन फीस जरूर जमा कराएं लेकिन यह नहीं लिखा कि गत वर्ष की जो ट्यूशन फीस थी उसी को मासिक आधार पर जमा कराएं। ऐसा उन्होंने स्कूल को फायदा पहुंचाने की नीयत से किया है। जब कि इस स्कूल के दर्जनों अभिभावकों ने शिकायत ही यह की थी कि यह स्कूल गत वर्ष 2019 की ट्यूशन फीस 7000 की जगह में 9560 अभिभावकों से वसूल रहा है जो शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन है। अभिभावकों ने एफएफआरसी से जिस बात की शिकायत की उस पर तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई उल्टा स्कूल प्रबंधक से ही कह दिया कि अभिभावकों की शिकायत का समाधान करें। यानी जिसकी शिकायत की उसी को ही जज बना दिया। मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी ने कहा है कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि चेयरमैन एफएफआरसी ने 22 मई को 21 स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजकर गत वर्ष की ही ट्यूशन फीस लेने के लिए कहा था और ट्यूशन फीस में कोई भी फंड मर्ज करने के लिए मना किया था जिसके बाद अधिकांश प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों ने बढ़ी हुई फीस वापस ले ली थी और इस बारे में पेरेंट्स को रिवाइज नोटिस भी भेज दिया था लेकिन मॉडर्न डीपीएस, ग्रैंड कोलंबस, अरावली स्कूल के प्रबंधकों ने एफएफआरसी के नोटिस के बाद भी बढ़ी हुई फीस लेना जारी रखा। मॉडर्न डीपीएस के प्रबंधक ने तो सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है कि उसने अपने स्कूल के 90% से अधिक अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस वसूल ली है। अब जो 10% अभिभावक बचे हैं उनको एफएफआरसी ने शीघ्र फीस जमा कराने के लिए कह दिया है। कैलाश शर्मा ने कहा है कि एफएफआरसी ने सबसे बड़ी चूक तो यह है कि है कि उसने शिकायतकर्ता अभिभावकों के नाम स्कूल मैनेजमेंट के सामने सार्वजनिक कर दिए जिससे इस स्कूल के प्रबंधक ने साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर अभिभावकों से बढ़ी हुई फीस भी ले ली और यह भी लिखवा लिया कि उन्होंने शिकायत वापस ले ली है और उनकी समस्या का समाधान हो गया है। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे अभिभावक हैं जिन पर स्कूल की धमकी का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने इस स्कूल की मनमानी की शिकायत चेयरमैन एफएफआरसी से की है। मंच ने एफएफआरसी फरीदाबाद की इस नकारात्मक कार्यशैली की शिकायत सबूत के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव से की है पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

    शिकायत पत्र 

     

    AbhiBhavak Ekta mnach faridabad news FFRC The one who complained made him the judge. The forum complained about this action of the FFRC to the Prime Minister. TODAY EXPRESS NEWS TodayExpressNews
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.