Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, April 18
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » वायु प्रदूषण, सुस्त जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कम उम्र में बढ़ रहा कैंसर का खतरा

वायु प्रदूषण, सुस्त जीवनशैली और खराब खानपान के कारण कम उम्र में बढ़ रहा कैंसर का खतरा

Ajay vermaBy Ajay verma04/02/2025No Comments3 Mins Read
डॉ. सनी गर्ग, क्लीनिकल डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद
डॉ. सनी गर्ग, क्लीनिकल डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद

टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । विश्व में बढ़ते कैंसर के मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए डॉ. सनी गर्ग, क्लीनिकल डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद

ने बताया कि आज कल युवाओं में कैंसर के लक्षण सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। युवाओं में ज्यादातर एडवांस्ड स्टेज कैंसर की समस्या देखने को मिल रही है। बड़ी समस्या है कि कैंसर का पता जब चलता है जब बीमारी एडवांस स्टेज में पहुँच जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे स्क्रीनिंग काफी कम होती है। एनवायर्नमेंटल फैक्टर, पीरियड प्रेशर, बदलती जीवनशैली, खराब खानपान और फ़ास्ट एवं तनावपूर्ण लाइफ के कारण कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं। लगभग 20-30 फीसदी कैंसर तंबाकू सेवन की वजह से होते हैं बाकी 10 प्रतिशत कैंसर शराब पीने के कारण होते हैं। कुछ कैंसर सुस्त जीवनशैली, ओबेसिटी की वजह से होते हैं। इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि 60 प्रतिशत से ज्यादा कैंसर लाइफस्टाइल डिसऑर्डर के कारण होते हैं।

प्रदूषण से भरा वातावरण, प्रदूषित जल, वायु प्रदूषण, मिलावटी खाना, प्लास्टिक के डब्बे में बंद खाना, फ़ास्ट फ़ूड, मानसिक तनाव और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण आज कम उम्र के लोगों में कैंसर की समस्या बढ़ रही है।

स्क्रीनिंग को बढ़ाने पर जोर दिया जाना चाहिए क्योंकि अगर कैंसर का शुरूआती स्टेज में पता चल जाए तो इसका सही समय पर प्रभावी तरीके से इलाक संभव है। महिलाओं में ब्रैस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ओवरी कैंसर के मामले सबसे ज्यादा हैं। इनकी आसानी से स्क्रीनिंग की जा सकती है। ब्रेस्ट कैंसर के लिए डॉक्टर द्वारा ब्रेस्ट की खुद से जाँच करने के लिए बताया जाता है। इसके अलावा मैमोग्राफी या अल्ट्रासाउंड द्वारा जाँच की जाती है। सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर टेस्ट और एचपीवी डीएनए टेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। वहीँ पुरुषों में लंग कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर, मुंह के कैंसर के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं। ओरल कैंसर से बचने के लिए तंबाकू का किसी भी रूप में इस्तेमाल न करें।

सलाह:

· प्रोसेस्ड, फ़ास्ट फ़ूड की बजाय घर में बना ताजा संतुलित भोजन खाएं। आहार में साबुत अनाज, अंकुरित अनाज, ताजा सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें

· स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं जैसे समय पर सोएं, समय पर जागें

· नियमित व्यायाम, योग की मदद से अपनी कमर की लाइन को चेस्ट की लाइन से पतली रखें। ओबेसिटी नहीं होगी तो आप कोलोरेक्टल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर से बचाव होगा

· सुस्त जीवनशैली से दूर रहें कम से कम 20 प्रतिशत समय आपको एक्टिवली मूव करते रहना चाहिए

· तंबाकू, शराब सेवन से दूर रहें

· अत्यधिक मानसिक तनाव लेने से बचें

Maringo Asia Hospitals Faridabad World Cancer Day क्लीनिकल डायरेक्टर टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । विश्व में बढ़ते कैंसर के मामलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। डॉ. सनी गर्ग मेडिकल ऑन्कोलॉजी मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.