Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » क्विक हील की सेक्युराइट लैब्स की रिपोर्ट में सामने आई यह बात

    क्विक हील की सेक्युराइट लैब्स की रिपोर्ट में सामने आई यह बात

    vishal rajputBy vishal rajput26/09/2023No Comments3 Mins Read
    quick heal logo

    Today Express News | Ajay Varma | 26 सितम्बर, 2023 : दुनिया के प्रमुख साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता, क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज के अनुसंधान के अनुसार अप्रैल से जून 2023 तक की अवधि में साइबर खतरों से प्रभावित भारतीय शहरों में कोलकाता, मुंबई, पुणे और नई दिल्ली का स्थान सबसे ऊपर है। वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में पता चले साइबर खतरों की संख्या के आधार पर सूचीबद्ध शीर्ष के 10 प्रभावित शहरों में 7.08 मिलियन खतरों के साथ कोलकाता सबसे ऊपर था। वहीं, 7.00 मिलियन खतरों के साथ मुंबई दूसरे स्थान पर रहा।

    इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर पुणे और नई दिल्ली थे, जहाँ साइबर खतरों की संख्या क्रमश: 5.69 मिलियन और 5.56 मिलियन थी। दर्शाता है कि इन शहरों में साइबर अपराधियों की गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। इस सूची में शामिल अन्य शहरों में बेंगलुरु (4.86 मिलियन खतरे), सूरत (4.16 मिलियन खतरे), हैदराबाद (3.50 मिलियन खतरे), अहमदाबाद (3.45 मिलियन खतरे), चेन्नई (2.36 मिलियन खतरे), और गुरुग्राम (2.01 मिलियन खतरे) शामिल हैं। अप्रैल से जून 2023 तक की अवधि के लिए भारत में साइबर खतरों की स्थिति पर क्विक हील की व्यापक रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। ये निष्कर्ष व्यापक अनुसंधान और लैपटॉप एवं पर्सनल कंप्यूटरों पर प्रति दिन पता चले 1 मिलियन से अधिक साइबर खतरों के विश्लेषण के फलस्वरूप सामने आये हैं। रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि पूरे देश में सेक्युराईट लैब्स के विशेषज्ञों द्वारा 102.8 मिलियन साइबर हमलों का पता लगाया गया था।

    साइबर सुरक्षा का परिदृश्य का तेजी से विकास हो रहा है, जहाँ साइबर अपराधी ज्यादा परिष्कृत और अनुकूलन का स्तर प्रदर्शित कर रहे हैं। 2023 की दूसरी तिमाही में सेक्युराईट लैब्स के अनुसंधानकर्ताओं को पता चला कि विभिन्न प्लैटफॉर्म्स और ऐप्लीकेशनों में इन साइबर अपराधियों द्वारा नयी-नयी तकनीकों के प्रयोग में काफी बढ़ोतरी हुई है। देखे गया सबसे चिंताजनक ट्रेंड्स में से एक है हिडन ऐड्स (गुप्त विज्ञापन), जिन्हें गूगल प्ले पर एंड्राइड गेमिंग ऐप के माध्यम से प्रसारित किया जाता है। इन विज्ञापनों का पता चलने से बचने के लिए होशियारी से छिपाए गये आइकॉन्स के साथ ये विज्ञापन दोषरहित ऐप्स में घुसपैठ कर लेते हैं और अनजान डोमेन्स से आकस्मिक विज्ञापन प्रदर्शित करके यूजर का कार्य बाधित कर देते हैं।

    क्विक हील टेक्‍नोलॉजीज लिमिटेड ने यूजर्स को उचित लगने वाले ऐप की आड़ में नकली ऐप्स से सावधान रहने की सलाह दी है। ये जाली एप्लीकेशन फेसबुक या गूगल सम्बंधित विवरणों जैसे संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं, जीपीएस लोकेशन की ट्रैकिंग, वीडियोस रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इन डेटा को गुप्त सर्वर्स में भेज सकते हैं।

    क्विक हील बढ़ते साइबर खतरों से लोगों और व्यावसायिक संगठनों की रक्षा करने के लिए लगातार वचनबद्ध है। अत्याधुनिक साइबर सुरक्षा समाधानों के प्रति समर्पण के साथ कंपनी यूजर्स को जानकारी रखने और अपनी डिजिटल संपत्तियों की रक्षा के लिए आगे से आगे रहकर उचित कदम उठाने के प्रोत्साहित करती है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग बीस्‍पोक एआई एयर कंडीशनर्स के साथ मानसून की उमस और गर्मी को दें मात

    13/07/2026

    एसीटी फाइबरनेट ने ट्यूरिटो के साथ मिलकर भारतीय घरों में एआई आधारित शिक्षा पहुंचाई

    19/06/2026

    मुंबई पोर्ट अथॉरिटी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया को ‘ऑटोमोबाइल: टॉप एक्सपोर्टर’ घोषित किया गया

    18/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.