Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, May 15
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » इस साल देशभर के 250 शहरों में मिलने लगेंगे AMO के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, मिलेगी बेहतर सर्विस

इस साल देशभर के 250 शहरों में मिलने लगेंगे AMO के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, मिलेगी बेहतर सर्विस

vishal rajputBy vishal rajput14/01/2022No Comments2 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । अजय वर्मा । 14 जनवरी 2022 भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड, एमओ इलेक्ट्रिक बाइक्‍स ने वित्‍त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में 200 से अधिक डीलरों के साथ जुड़ने की योजना बनाई है। यह रणनीतिक कदम कंपनी के परिचालन को बढ़ाने के अनुरूप है और इसके लिए देशभर में भरोसेमंद, स्‍थायित्‍वपूर्ण और किफायती ई-मोबिलिटी समाधानों की पेशकश की जा रही है।

एमओ इलेक्ट्रिक बाइक्‍स ने पिछले सात महीनों में शानदार वृद्धि दर्ज की है और माह दर माह 350% से अधिक का विकास किया और मासिक आधार पर बिक्री में 400+% की बढ़ोतरी देखने को मिली। भारत के 100 से ज्‍यादा शहरों में शानदार उपस्थिति के साथ, कंपनी ने पिछले 40 दिनों में 50 डीलरों को अपने साथ जोड़ा है। फिलहाल, ई-मोबिलिटी ब्रांड के 150 डीलर्स हैं और इसने वित्‍त वर्ष 2022 में 350 से अधिक डीलरों के साथ जुड़ने का लक्ष्‍य तय किया है।

एमओ मोबिलिटी के प्रवक्‍ता ने इस मामले पर कहा, “एएमओ ने बीते कुछ महीनों में शानदार वृद्धि दर्ज की है। अभी तक 150 से ज्‍यादा डीलरों के साथ, हमने भारत के 250+ शहरों में अपना नेटवर्क बढ़ाने की योजना बनाई है। अभी तक, हमारा लक्ष्‍य वित्‍त वर्ष 2022 के अंत तक डीलरों की संख्‍या 350 तक पहुंचाना है। डीलरों के साथ हमारे सहयोग में हो रही बढ़ोतरी से हमें अपनी उपस्थिति सुधारने में मदद मिलेगी और हम देशभर में अपनी आपूर्ति क्षमता को सुदृढ़ करेंगे। यही नहीं, हम आने वाले महीनों में और पर्यावरण-हितैषी मोबिलिटी समाधान लाने के लिए शोध एवं विकास पर लगातार काम कर रहे हैं।”

नए ई-मोबिलिटी प्रोडक्‍ट्स के आगामी लॉन्‍च के साथ, एएमओ इलेक्ट्रिक बाइक्‍स वित्‍त वर्ष 2022-23 में लगभग एक लाख यूनिट्स बेचना चाहता है। इसके अलावा, कंपनी नई तकनीकों एवं उत्‍पादों के शोध एवं विकास (आर एंड डी) में भी निवेश को मजबूती दे रही है।

● एएमओ मोबिलिटी बाइक्‍स का उद्देश्‍य 350 से अधिक डीलरों के साथ सहयोग कर नेटवर्क एवं परिचालन का विस्‍तार करना है

● ब्रांड अपनी आपूर्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए चैनल भागीदारों के अपने नेटवर्क का विस्‍तार करने की दिशा में काम कर रहा है

● ब्रांड मास मोबिलिटी के तौर पर ई-मोबिलिटी का विस्‍तार करने के अपने विज़न को हासिल करने के लिए अपने नेटवर्क का दायरा बढ़ा रहा है

Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

होली है! सैमसंग ने AI-पावर्ड होम अप्लायंसेज़ पर रंगों भरी बचत, कैशबैक और आसान फाइनेंस ऑफर्स की घोषणा की

05/03/2026

डीजीपी ओपी सिंह ने अल फलाह यूनिवर्सिटी का किया दौरा

18/11/2025

प्रधानमंत्री ने टोयोटा कौशल्य प्रशिक्षु को डीजीटी परीक्षा में राष्ट्रीय टॉपर के रूप में सम्मानित किया

09/10/2025
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.