Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » NSUI की #SpeakUpForStudents मुहिम के माध्यम से देशभर के युवाओं ने सरकार के समक्ष रखी अपनी दो मांग

    NSUI की #SpeakUpForStudents मुहिम के माध्यम से देशभर के युवाओं ने सरकार के समक्ष रखी अपनी दो मांग

    Ajay vermaBy Ajay verma11/07/2020No Comments3 Mins Read

    Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद। बीते शुक्रवार को एनएसयूआई की #SpeakUpForStudents मुहिम पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी एवं एआईसीसी जॉइंट सेक्रेटरी रुचि गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में शुरू किये गए इस ऑनलाइन अभियान में देशभर के छात्रों ने हिस्सा लिया तथा इस मुहिम के माध्यम से छात्रों ने सरकार के समक्ष फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा रद्द कराने को लेकर तथा सभी स्कूल-कॉलेजों की 6 महीने की फीस माफ कराने की मांग रखी। आज इस मुहिम का लोहा मानते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटियों की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला लिया है।

    इस मुहिम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते हुए प्रदर्शन कम करके सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रख रहे है। एनएसयूआई की इस मुहिम को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद श्री राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, एनएसयूआई की राष्ट्रीय प्रभारी रुचि गुप्ता, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने #SpeakUpForStudents हैश टैग का प्रयोग करते हुए फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए अपने बयान जारी किये। कृष्ण अत्री ने बताया कि इस मुहिम में कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने इस मुहिम में हिस्सा लिया तथा देशभर से लगभग 6-7 लाख ट्वीट छात्रों ने किये। पूरे दिनभर इस मुहिम का बोल बाला सोशल मीडिया पर रहा।

    कृष्ण अत्री ने बताया कि आज जहाँ कांग्रेस पार्टी का छात्र संगठन एनएसयूआई प्राथमिकता से छात्रों की आवाज को बुलंद करने का काम कर रहा है वहीं कुछ और एबीवीपी जैसे तथाकथित छात्र संगठन जो अपने आप को छात्र हितैषी बताते है, आज वो भाजपा सरकार का तोता बनकर उन्हीं की भाषा बोल रहे है। 23 जून को जब सभी छात्रों की परीक्षाएं रद्द करी गई थी तो इन्हीं सरकारी तोतों ने श्रेय लेने की कोशिश भी की थी लेकिन जब 6 जुलाई को यूजीसी ने छात्रों की फाइनल ईयर की परीक्षा कराने को लेकर गाइडलाइन जारी करी तो ये सरकारी तोते उसी दिन से चुपचाप बैठकर छात्रों पर हो रहे इस अत्याचार को देख रहे हैं तथा परीक्षाएं कराने को लेकर के आज ट्विटर पर मुहिम भी चला रहे है और वहीं उसी दिन से एनएसयूआई इसका पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है और जब तक करती रहेगी जब तक ये फरमान वापिस नही हो जाएगा।

    Congress KRishan Atri Latest News NSUI students Through the #SpeakUpForStudents campaign of NSUI TODAY EXPRESS NEWS youths across the country put forward their two demands before the government
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026

    हरियाली तीज पर महिला सुरक्षा को लेकर उषा प्रियदर्शी का कड़ा संदेश

    18/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.