Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, April 24
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्तराखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाया

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने उत्तराखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाया

vishal rajputBy vishal rajput06/11/2025No Comments3 Mins Read

माताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षित व बेहतर देखभाल के लिए टीकेएम की नई पहल

उत्‍तराखंड के खटीमा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए टीकेएम की सीएसआर पहल

  • · यह पहल 3 लाख से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएगी
  • · मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को सुदृढ़ बनाने का उद्देश्य

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ / टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने तीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, खटीमा उप-जिला अस्पताल, तथा देवरी और चकरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, में अत्याधुनिक चिकित्सा और सहायक उपकरण स्थापित किए हैं, जिससे लगभग 3 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।

यह पहल टीकेएम के वित्त वर्ष 2025–26 के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सतत् योगदान दे रही है। उत्तराखंड सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत शुरू किए गए इस व्यापक कार्यक्रम से राज्यभर में लगभग 3.7 लाख लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

खटीमा ब्लॉक में पांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 3 लाख लोगों को सेवा प्रदान की जाती है। हालांकि, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

टीकेएम की इस पहल से अब इन केंद्रों में प्रसव संबंधी आपात स्थितियों और नवजात शिशु देखभाल के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।

इन उपकरणों से —

मातृ एवं नवजात देखभाल सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
हर वर्ष लगभग 1,500 प्रसूति मामलों का सुरक्षित और प्रभावी प्रबंधन संभव हो सकेगा।

31 अक्टूबर 2025 को देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों के औपचारिक हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उद्यम सिंह नगर के मुख्‍य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर कुमार अग्रवाल, खाटीमा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्री धर्मेंद्र एस. कान्याल, टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री रोशन आर. और उद्यम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री दिवेश शाशिनी उपस्थित रहे।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं गवर्नेंस) श्री विक्रम गुलाटी ने कहा, “हमारा उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि हर मां को समय पर देखभाल मिले और हर बच्चे का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ शुरुआत के साथ आगे बढ़े।

यह पहल समाज में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

मुख्य विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, श्री दिवेश शाशिनी ने कहा, “टीकेएम की यह पहल मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। नई सुविधाओं से हजारों परिवारों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र में मातृ और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।”

वर्ष 2001 से टोयोटा किर्लोस्कर मोटर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और आपदा प्रबंधन जैसे विविध क्षेत्रों में समाज के समग्र विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है। कंपनी का मानना है कि सीएसआर केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज में स्थायी और सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक सच्ची प्रतिबद्धता है।

#Toyota motors
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
vishal rajput
  • Website

Related Posts

FedEx और आईआईटी मद्रास ने भारत में पहली शहरी ड्रोन लॉजिस्टिक्स ट्रायल्स सफलतापूर्वक पूरे किए भविष्य की सप्लाई चेन के लिए एक अहम पड़ाव

22/04/2026

आइटेल ने फीचर फोन के लिए काउंटर रिप्‍लेसमेंट ऑफर लॉन्‍च किया

20/04/2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया; 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण

14/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.