Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » कौन हैं फैशन की आईटी गर्ल टियारा धोडी? इंटरनेट पर राज कर रही इस सेलिब्रिटी की कई प्रतिभाओं की एक झलक!

    कौन हैं फैशन की आईटी गर्ल टियारा धोडी? इंटरनेट पर राज कर रही इस सेलिब्रिटी की कई प्रतिभाओं की एक झलक!

    moksha vermaBy moksha verma25/05/2024No Comments2 Mins Read

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़। रिपोर्ट मोक्ष वर्मा। बी-टाउन में एक नया चेहरा धूम मचा रहा है, टियारा धोडी। अपनी प्रतिभा के कई पंख लगाकर एक राइजिंग स्टार के रूप में उभरती हुई, टियारा तेजी से एक ऐसा नाम बन रही है जो फैशन एनथुसीएस्ट के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है। लेकिन, वास्तव में टियारा धोडी कौन है? आइए इस राइज़िंग स्टार के जीवन और करियर के बारे में जानें, जो खुद को फैशन की आईटी गर्ल के रूप में स्थापित कर रही है।

    प्रसिद्ध फैशन और ज्वेलरी डिजाइनर क्वीनी सिंह और राजा धोडी की बेटी टियारा धोडी पेशे से एक मॉडल हैं, जो बी-टाउन में अपना रास्ता बना रही हैं। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के साथ उनके ब्राइडल कॉउचर 2023-24 शो में रैंप पर डेब्यू किया और मशहूर डिजाइनर रितु कुमार के लेटेस्ट कलेक्शन के लिए प्रेरणा बन गईं। उनके लिए रैंप वॉक करते समय एलिगेंस और ग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंटरनेट की आईटी गर्ल के नाम से मशहूर टियारा पेशे से एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उनका अपना ज्वेलरी ब्रांड ‘TREASURES BY TIARA’ है। उन्होंने महिलाओं के लिए रेडी-टू-वियर प्रेट लाइन को क्रिएटिवली रूप से डिजाइन करने का भी काम किया है। उन्होंने एक्सेसराइज्ड का एक एक्सक्लूसिव कलेक्शन भी तैयार किया है।

    साल 2019 में, उन्होंने अपनी पहली किताब ‘अनमास्क’ के साथ एक लेखक के रूप में अपनी शुरुआत की, जो शार्ट कलेक्शन्स का कंपाइलेशन है। किताब इस बारे में बात करती है कि कैसे महिलाओं को अपनी पहचान व्यक्त करने, सामाजिक अपेक्षाओं का सामना करने और एक्सप्रेस करने में असमर्थता में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक इंटरव्यू में अपनी किताब के बारे में बात करते हुए टियारा ने कहा, “मैंने दृढ़ता से महसूस किया कि महिलाओं के मुद्दों को उजागर करने की जरूरत है। यह सिर्फ उनके अधिकारों के बारे में नहीं है बल्कि यह भी है कि कैसे वे जीवनभर अपने ओपिनियन एक्सप्रेस करने में असमर्थ हैं और विभिन्न चीजों में समझौता करने में असमर्थ हैं।” उन्होंने साझा किया था कि वह अपनी दूसरी किताब पर काम कर रही हैं, जिसे वह जल्द ही रिलीज़ करेंगी। एक मॉडल, एक डिजाइनर और एक फैशन एनथुसीएस्ट होने के अलावा, टियारा धोडी एक आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र में ‘होप लव लक’ टाइटल के तहत अपनी खुद की 25 पेंटिंग के साथ अपना आर्ट कलेक्शन लगाया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    moksha verma
    • Website

    Related Posts

    शिल्पा राव ने अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अपने पहले गुरु, अपने पिता को ट्रिब्यूट दी

    21/11/2025

    फिल्म निर्माता शेखर कपूर की खोई हुई प्रेम कहानी: एक नाव, एक सनराईज, और ज़िंदगी भर के “क्या होता अगर…”

    14/10/2025

    “‘दिलबर की आँखों का’ सॉन्ग पर परफॉर्म करना बेहद रोमांचक अनुभव रहा” — ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने थाम्मा के अब तक के सबसे बड़े पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

    14/10/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.