Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, April 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » मानव रचना में एसओएस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

मानव रचना में एसओएस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

Ajay vermaBy Ajay verma11/10/2023No Comments3 Mins Read

टुडे एक्सप्रेस न्यूज़।  रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 10 अक्टूबर, 2023: भारत सोका गकाई (बीएसजी) और मानव रचना एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (एमआरईआई) के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘स्कूलथॉन ऑन सस्टेनेबिलिटी (एसओएस)’ प्रतियोगिता का ग्रैंड फाइनल मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) परिसर में आयोजित किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नीति आयोग से वरिष्ठ सलाहकार श्री संजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) दिल्ली सरकार डॉ. प्रांजल पाटिल, अभिनेता श्री मानव गोहिल, भारत सोका के अध्यक्ष श्री विशेष गुप्ता, उपाध्यक्ष एमआरईआई डॉ. अमित भल्ला शामिल रहे।

बीएसजी और एमआरईआई की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद युवा पीढ़ी के बीच वैश्विक चुनौतियों के लिए महत्वपूर्ण सोच और नवीन स्थिरता समाधानों को प्रेरित करना रहा। इसमें देशभर से करीब 150 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से 24 फाइनल में पहुंची। फाइनल में 12 विजेताओं का चयन किया गया और हर टीम को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के प्रायोजकों के तौर पर फ्रूवेला इंडिया, क्रेमिका फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, द व्हाइट टीक कंपनी और सर्वोदय हेल्थकेयर शामिल रहे।

एसओएस ने युवा छात्रों को विभिन्न विषयों पर विचार साझा करने और एक-दूसरे के साथ सहयोग करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से कई बेहतरीन नए विचार सामने आए जोकि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मददगार साबित होंगे।

मौके पर श्री संजीत सिंह ने कहा, “सभी 17 एसडीजी को संबोधित करने के लिए इन्हें मानवीय व्यवहार को अपनाने की आवश्यकता है। ये लक्ष्य जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं और दुनिया पर हमारे दैनिक कार्यों के प्रभाव को दर्शाते हैं।

डॉ. प्रांजल पाटिल ने कहा, “हमारे द्वारा आज उठाए गए कदम हमारे कल के भविष्य का फैसला करेंगे। इसलिए जरूरी है कि बेहतरीन कल के लिए आज से ही शुरुआत की जाए।

श्री मानव गोहिल ने कहा, “सतत विकास लक्ष्य बेहद जरूरी है। भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक आंदोलन की जरूरत है। जिससे कि मानसिकता को बदलने की दिशा में प्रयास किए जा सकें।

बीएसजी चेयरपर्सन श्री विशेष गुप्ता ने प्रतियोगिता के मकसद को बताते हुए सभी भाग लेने वाली टीमों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हमारे स्कूल टिकाऊ भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। एसओएस प्रतियोगिता हमारे युवाओं में नवाचार, सहयोग और उद्देश्य को जगाती है, हमारे ग्रह की बेहतरी के लिए समर्पित एक पीढ़ी का पोषण करती है।

एमआरईआई के उपाध्यक्ष, डॉ. अमित भल्ला ने कहा, “स्कूली स्तर पर शिक्षा में स्थिरता को शामिल करने से युवा पीढ़ी को जिम्मेदार और सक्रिय बनाने में मदद मिलती है। इस तरह की पहल से छात्रों को यह समझने में मदद मिलती है कि उनके कार्यों के दूरगामी परिणाम कैसे होते हैं।

faridabad honored in Manav Rachna Latest News Manav Rachna Winners of SOS competition एसओएस प्रतियोगिता मानव रचना विजेता सम्मानित
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.