फरीदाबाद। सेक्टर- 49 में विराट हिन्दू सम्मेलन का संतोष अग्रवाल उपाध्यक्ष क्रीड़ा भारती फरीदाबाद द्वारा आयोजन किया गया
Author: Ajay verma
रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 12 फरवरी, 2026:_* फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डॉक्टरों ने हृदय से जुड़ी एक दुर्लभ और संभावित रूप से जानलेवा जटिलता का सफलतापूर्वक इलाज करते हुए 58 वर्षीय पुरुष मरीज की जान बचाई। मरीज को पेसमेकर प्रत्यारोपण के छह महीने बाद ‘पेसमेकर पॉकेट इंफेक्शन’ हो गया था। इस प्रकार के मामले आमतौर से दुर्लभ होते हैं और 50 में से एक प्रत्यारोपण (इंप्लांट) में ही देखा गया है। डॉ संजय कुमार, सीनियर डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल इस संक्रमित यंत्र को हटाकर एडवांस लीडलैस डुएल-चैंबर पेसमेकर लगाकर…
रिपोर्ट , अजय वर्मा , फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को भारतीय लोकतंत्र के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावेज़ बताया
रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 7 फरवरी 2026:* मानव रचना विश्वविद्यालय (एमआरयू) तथा मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (एमआरआईआईआरएस) का दीक्षांत समारोह 2025–26 शैक्षणिक उपलब्धियों का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत कुल 2,150 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं। मानव रचना परिसर में आयोजित इस समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह का उद्घाटन मानव रचना शैक्षणिक संस्थानों की मुख्य संरक्षक श्रीमती सत्या भल्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानव रचना शैक्षणिक…
सेक्टर-9 स्थित अग्रसेन वाटिका, फरीदाबाद में अग्रसेन महाराज की प्रतिमा का विधिवत एवं गरिमामय अनावरण समारोह संपन्न हुआ।
रिपोर्ट अजय वर्मा। फरीदाबाद, 28 जनवरी, 2026: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने आज अपनी तरह की अनूठी पहल करते हुए, फरीदाबाद शहर के लिए पहली समर्पित 24×7 स्ट्रोक हेल्पलाइन शुरू की है, जिसके साथ-साथ चौबीसों घंटे कार्यरत स्ट्रोक क्लीनिक तथा स्पेश्यलाइज़्ड स्ट्रोक एंबुलेंस सर्विस भी लॉन्च की गई है। यह पहल, स्ट्रोक की शुरूआत और मरीज को उपचार मिलने के बीच का समय कम करने के मकसद से की गई है। फरीदाबाद शहर की संजीवनी स्ट्रोक हेल्पलाइन (96677 11771) एक्सपर्ट मेडिकल गाइडेंस, तत्काल हॉस्पिटल के साथ तालमेल और एंबुलेंस उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू करती है, ताकि स्ट्रोक के लक्षणों को अनुभव…
रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद | सूरजकुंड मेला प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026
फरीदाबाद। राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा सेक्टर-76 के वाई ब्लॉक पार्क संघ स्थान में भव्य ‘भारत माता पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। सेक्टर 19 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेक्टर 19 के सामुदायिक भवन में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एसोसिएशन की पूरी टीम जिसमें जे एम शर्मा, भगवान दास गेरा,सुनील कुमार (प्रधान आरडब्लूए ),अजय नरवत (महासचिव आरडब्लूए ), टोनी पहलवान सेवादार,जगदीश गुप्ता,सुरेंद्र धवन,वीरेंद्र कुवात्रा,यशपाल खुराना धर्मचंद थरेजा, विजय विरमानी, राजेंद्र मिगलानी, महेंद्र डोगरा,सुरेश पंजाबी,कृष्ण बंसल,प्रवीण गेरा ने राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। मंच का संचालन वीरेंद्र यादव द्वारा बखूबी निभाया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीतों के साथ साथ रंगरंंग सास्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। ,सर्वांग योग की टीम ने…
रिपोर्ट अजय वर्मा । रयान इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में गणतंत्र दिवस एवं खेल दिवस का भव्य आयोजन अत्यंत देशभक्ति के उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाइबल पाठ, प्रभु प्रार्थना एवं विशेष प्रार्थना से हुआ, जिसके पश्चात स्तुति एवं आराधना गीत प्रस्तुत किए गए। इस गरिमामय अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर चंदर मुकेश, मेजर अशोक कुमार पंजाबी, श्री गौरव मित्तल (मैनेजर, आईसीआईसीआई बैंक) तथा विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र प्रियांशु ग्रोवर और अपूर्व झावर उपस्थित रहे, जिन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया, जिसके उपरांत राष्ट्रगान एवं देश के प्रति…