अवध की नवाबी तहजीब के साथ-साथ लखनवी कुजीन का स्वाद भी दिल को भा जाता है. मुर्ग मलाई कबाब, बादाम का शोरबा, पाया यखनी शोरबा, मुर्ग अवध कोरमा जैसे फूड आइटम्स का नाम सुनते ही लखनऊ के फेमस फूड आउटलेट्स का रुख करने का मन करने लगता है. अगर आपको लखनऊ की तहजीब से प्यार है और यहां के खाने का स्वाद चखने के लिए आप अक्सर लखनऊ शहर का रुख करते हैं तो आपको फरीदाबाद स्थित पार्क प्लाजा होटल में चल रहे जश्न-ए-अवध में जाना कत्तई मिस नहीं करना चाहेंगे. पार्क प्लाजा में 9 दिनों का यह फूड फेस्टिवल…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद 25 जनवरी- हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल मुख्यातिथि के रूप में 26 जनवरी को सेक्टर-12 स्थित परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रातः 9.58 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले मुख्यातिथि युद्ध स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगे तथा शहीदों को नमन करेंगे। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामयी पूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम व सूर्य नमस्कार आकर्षण का केंद्र रहेंगे। विभिन्न विभागों की ओर…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद। विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-२ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन श्री धर्मपाल यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने छात्रों को स्वतंत्रता के संघर्ष और संविधान निर्माण के बारे में जानकारी दी। श्री यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था जिसका निर्माण बाबा साहब भीम राव अंबेडकर ने किया था। गणतंत्र दिवस के रूप में 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1930 में…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 24 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद द्वारा जिले में संचालित वन स्टाप क्राइसिस सेंटर ‘सखी’ का हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेणु भाटिया ने दौरा किया वहां पीडि़ताओं दी जा रही सेवाओं को बेहतर पाया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं से भी उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उनके समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया। रेणु भाटिया ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के सभी 22 जिलों में इस प्रकार के वन स्टाप क्राइसिस सेंटर ‘सखी’ का दिसंबर 2016 में गठन किया था। इन सेंटर का मकसद था कि जो पीडि़ताएं…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / तिगांव विधानसभा के मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक करने पहुंचे सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने कहा पलवल की चीनी मिल में बॉयलर लगाने वाली कंपनी और अधिकारियों की प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आई है और सरकार जल्द जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने पलवल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया था लेकिन उसी दिन से लगातार 20 दिन तक चीनी मिल बंद रही। उसके पीछे नए बॉयलर का काम ना करना वजह बताई गई। इस मामले…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / एन एच ३ स्थित डी ए वी शताब्दी कॉलेज के प्राँगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया । जिसका मुख्य उहेश्य छात्रों के बीच मतदान के महत्व को रेखांकित करना था । कॉलेज प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने अपने संबोधन में भारत जैसे विशाल लोकतंत्र की असहिष्णुता को बरकरार रखने के लिए मतदान की अनिवार्यता और उपयोगिता पर बल दिया । इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और मतदाता रैली का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में निर्णयकर्ता के रूप में डॉ सुनीति आहूजा, प्रोफेसर अरुण भगत, प्रोफेसर विरेन्द्र भसीन…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 25 जनवरी: नया सवेरा वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा स्लम बस्तियों रह रहे बच्चों को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में पिकनिक पर ले जाया गया। जहां बच्चों को झूले पर बैठाया, गेम्स खिलाई गई तथा साथ ही सभी को खाने के लिए अच्छे-अच्छे व्यंजन दिए गए। स्लम बस्तियों के बच्चों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने कहा कि आप बच्चे ही इस देश का आने वाले भविष्य हो, आप सभी मन लगा कर पढ़ाई करो एवं अपने माता-पिता व देश की सेवा करने का प्रण लों…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / कल देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर के माध्यम से सूरजकुंड पहुंचे जहां उनका स्वागत भाजपा जिला अध्यक्ष और विधायकों ने किया इस मौके पर सूरजकुंड मेला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद मे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आए थे इस मौके पर उन्होंने सूरजकुंड मेले की तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल की पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला देश विदेश में बहुत प्रख्यात है और इस बार हमारा सौभाग्य है कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 24 जनवरी – लोकतंत्र निर्माण की प्रक्रिया में पहली बार भागीदारी करने वाले युवा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजित किया गया, जिमसें विद्यार्थियों ने निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर, विद्यार्थियों ने लोकतंत्र निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने का संकल्प भी लिया। इस कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के…
TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / फरीदाबाद, 24 जनवरी – तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक कराने के लिए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्वास्थ्य केन्द्र द्वारा सर्वोदय अस्पताल, फरीदाबाद के सहयोग से आज ओरल हेल्थ पर परिचर्चा का आयोजन किया। इस आयोजन में सर्वोदय अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शिवम वत्सल ने तम्बाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा की और बताया कि कैसे तम्बाकू का निरंतर उपयोग स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाता है और कैंसर का कारण बनता है। स्वास्थ्य वार्ता में भाग लेने वाले सदस्यों के…