टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । “हरियाणा में डीएवाई-एनआरएलएम के तहत ग्रामीण महिलाओं का उद्यमिता विकास” विषय पर सफल चर्चा के लिए दिल्ली-एनसीआर में प्रमुख शिक्षाविद् और शैक्षणिक संस्थान एक मंच पर एकजुट हुए। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) ने आईसीएसएसआर के साथ साझेदारी करते हुए इस कार्यशाला का समन्वय किया। माइक्रोफाइनेंसिंग विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच, गरीबी उन्मूलन और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए एक बेहतरीन साधन के तौर पर उभरी है । डीएवाई-एनआरएलएम योजना, एसएचजी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के बीच स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर देने के साथ ही उद्यमशीलता विकास पर माइक्रोफाइनेंसिंग के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक अनूठा संबंध प्रदान करती है।
Author: Ajay verma
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 12 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद ने परिसर में अपनी कैंटीनों और आवासों से सभी भोजन और गीले कचरे को संसाधित करने के लिए एक इन-हाउस, ऑनसाइट बायोगैस प्लांट स्थापित किया है। अमृता अस्पताल ने अपने ही परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित करके भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए फरीदाबाद पहला बड़ा अस्पताल बनकर खुद को अग्रणी साबित कर दिया है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 11 मार्च: अमृता अस्पताल फरीदाबाद द्वारा रविवार 10 मार्च को फरीदाबाद स्थित ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में वॉकाथन आयोजन किया गया। इस वॉकाथन का उद्देश्य ग्लूकोमा के जल्दी निदान के बारे में लोगों को जागरूक करना और ग्लूकोमा से बचाव और इलाज के लिए नियमित जांच कराना है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत की तकदीर लिख रहे हैं और भारत दुनिया का सिरमौर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह बात तिगांव के विधायक राजेश नागर ने बताई। वह गुरुग्राम में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने पहुुंचे थे।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। नारी के बिना कोई भी परिवार, समाज, समारोह अधूरा है। बेटियों के बिना कोई भी समारोह नहीं हो सकता है, कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता है। यह बात राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष प्रवीण जोशी ने सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद : जज्बा फाउंडेशन के सहयोग से फरीदाबाद के प्रसिद्ध एक्सपोर्ट हाउस पी एम्प्रो एक्सपोर्ट्स द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, एएनडी पब्लिक स्कूल, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और पारस सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैसे विभिन्न स्कूलों में सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई गईं। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.पुनीता हसीजा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर एक स्वास्थ्य वार्ता दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद। मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर सकती हूं, किसी भी हद तक जा सकती हूं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कही। वह यहां सेक्टर 12 स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित महिला शक्ति वंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इसका आयोजन सिटी प्रेस क्लब वुमन कॉप्र्स और स्त्री शक्ति पहल समिति ने मिलकर किया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सामाजिक संगठनों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। ह्यूमन लिगल ऐड एंड क्राइम कंट्रोल आर्गेनाइजेशन संस्था की ओर से पुलिस प्रसाशन, स्कूल प्रधानाचार्य,डॉक्टर,संस्था की महिला विंग,को किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए उच्च स्तरीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया । इस दौरान मेट्रो हॉस्पिटल की उपाध्यक्ष सुश्री सना तारिक ने कहा कि इस तरह के सम्मान मिलने से उत्साह बढ़ता है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) में आधी आबादी को समर्पित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। परिसर में महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। लैंगिक समानता और समावेशी विकास का संदेश देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महिलाओं के लिए इस खास दिन को यादगार बनाया गया।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 7 मार्च। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में दुर्घटना के दौरान पैर से आरपार हुए सरिये का सफल ऑपरेशन कर मरीज को नया जीवन दिया है। मरीज का पैर कटने से बच सका। इस सफल ऑपरेशन को अस्पताल ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, डॉ. नमन गोयल, डॉ. अभिषेक और डॉ. राकेश कुमार ने अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रबल रॉय ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा की इस तरह के बढ़े ऑपरेशन अब फरीदाबाद में होने से लोगों को दिल्ली जाने से राहत मिली है।