टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । 2 फरवरी 2025 रूमेटाइड अर्थराइटिस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 2 फरवरी को रूमेटाइड आर्थराइटिस अवेयरनेस डे मनाया जाता है।
Author: Ajay verma
टूडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद के डॉक्टरों की टीम ने 126 किलोग्राम वजन की 40 वर्षीय नीलम (बदला हुआ नाम) नाम की महिला की बच्चेदानी और हर्निया का रोबोट तकनीक से सफल ऑपरेशन कर राहत प्रदान की है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज । रिपोर्ट अजय वर्मा । चंडीगढ़, 28 जनवरी। हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर उड्डयन विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमें प्रदेश के लोगों को बेहतर उड्डयन सेवाएं देनी हैं। साथ ही उन्होंने पायलट स्टूडेंट्स के लिए बेहतर से बेहतर ट्रेनिंग सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने को कहा।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फ़रीदाबाद 28 जनवरी । अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का पुतला फूँकने के बाद भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने इस दौरान कहा कि दिल्ली में पांच फरवरी को चुनाव होने हैं, जिनमें वहां भाजपा की सरकार आनी तय है, जिससे अरविंद केजरीवाल को अपनी पार्टी की सत्ता जाती दिखाई देने लगी है। ऐसे में केजरीवाल ने यमुना के दूषित पानी को लेकर हरियाणा प्रदेश व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर इसे जहरीला बना दिए जाने का बयान दिया है, जो निंदनीय है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 जनवरी, 2025 – जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने संचार एवं तकनीकी विभाग द्वारा संचालित ‘संचार’ समाचार पत्र के नये संस्करण का विमोचन किया। कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने मीडिया विद्यार्थियों की सृजन एवं पत्र के प्रारूप की प्रशंसा करते हुए कहा भविष्य में इस लेखन प्रक्रिया को विश्व श्रेणी में शामिल करना चाहिए। उन्होंने बताया कि मीडिया बहुत प्रभावशाली माध्यम है इसकी प्रत्येक क्रिया-प्रतिक्रिया ब्रह्मांड में स्पष्ट रूप से नजर आनी चाहिए है। समाचार पत्र को डिजिटल फॉर्म में भी सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद जनवरी : यूनिवर्सल अस्पताल की ओर से हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अस्पताल के अध्यक्ष और वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. शैलेश जैन ने हृदय रोगों के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद,जनवरी। हरियाणा सरकार में विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने कहा कि 38 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला आगामी 7 से 23 फरवरी तक फरीदाबाद में और अधिक आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष यह मेला महाकुंभ की तर्ज पर शिल्प महाकुंभ के रूप में मनेगा, जिसमें विश्व भर के शिल्पकार अपनी रचनात्मक कार्य शैली का प्रदर्शन मेले में करेंगे। अंतरराष्ट्रीय मेले की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री डा.अरविंद शर्मा ने सोमवार को सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल के सभागार में हरियाणा पर्यटन निगम व जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए मेले की तैयारियों की समीक्षा की।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद, 28 जनवरी। हरियाणा के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को सार्थक करते हुए वॉकल फॉर लॉकल के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाते हुए उन्हें स्वरोजगार से जोडक़र जीवन में सकारात्मक लक्ष्य के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हे हर संभव सहयोग देने में सरकार अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा रही है।
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । बदरपुर क्षेत्र फरीदाबाद के पास मुरलीवाला अग्रवाल होटल में दिनांक 22 जनवरी 2025 दिन बुधवार को परिवार सेवा संस्था द्वारा केमिस्ट एसोसियेशन के सहयोग से फार्मासिस्टों/केमिस्टों के लिए परिवार नियोजन के आधुनिक प्रतिवर्ती गर्भनिरोधक साधन जैसे कंडोम एवं मौखिक और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलीयो , गर्भनिरोधक इंजेक्शन के उपयोग को बढ़ाने और अन्य साधनो के विषय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया
टुडे एक्सप्रेस न्यूज। रिपोर्ट अजय वर्मा । फरीदाबाद: जनवरी 21, 2025: फरीदाबाद जिले का यह पहला मामला है जब एक मरीज के लिवर और किडनी का एक साथ ट्रांसप्लांट सफल हुआ है। मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स में लिवर ट्रांसप्लांट एंड एचपीबी, नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के डॉक्टरों की टीम ने मिलकर गहन अनुभव एवं चिकित्सीय कौशल से यह कारनामा कर दिखाया है।