TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। गर्मी का मौसम शुरु होते ही शहर में बिजली की किल्लत भी होने लगी है। हालात यह है कि रात-रात भर लोगों को पसीनों में बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है, जिसके चलते उनमें रोष व्याप्त है। बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे लम्बे-लम्बे बिजली के कटों के विरोध में रविवार को बल्लभगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सडक़ों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेसियों ने मलेरना रोड पर युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया और…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : डब्ल्यू सीआरए सेक्टर 21-A के पदाधिकारियों और मेंबरों ने नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और पुष्प भेंट किए। इस मौके पर उनसे पहले की तरह सेक्टर के विकास कार्यों के लिए केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुजर से सहयोग मांगा। जिसके जवाब में गुर्जर ने उन्हें आश्वासन दिया की वह संस्था और सेक्टर के विकास के लिए हर समय पूर्व की भांति सहयोग देते रहेंगे। इस मौके पर डब्ल्यू सी आर ए के प्रधान हर्ष खट्टर उपप्रधान सुभाष शर्मा और मेंबर विनोद गर्ग सुरेश आनंद के इलावा विजय भारद्वाज और अजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित…
ODAY EXPRESS NEWS : नई दिल्ली। इस साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस (डब्ल्यूएनटीडी) का फोकस तंबाकू और फेफड़ों का स्वास्थ्य है। हर साल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच) और वैश्विक भागीदार 31 मई को डब्ल्यूएनटीडी का निरीक्षण करते हैं और लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हैं। इस दौरान लोगों को किसी भी तरह के तम्बाकू का उपयोग करने से हतोत्साहित किया जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इस वर्ष यह अभियान तंबाकू से फेफड़े पर कैंसर से लेकर श्वसन संबंधी बीमारियों (सीओपीडी) के प्रभाव पर केंद्रित होगा। लोगों को फेफड़ों के कैंसर के बारे में सूचित किया जाएगा, जिसका…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 30 मई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से पार्टी पद से इस्तीफा न देने की मांग करते हुए कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस प्रत्याशियों को आपका चेहरा देखकर वोट दिया था इसलिए जनभावनाओं का सम्मान रखते हुए आप इस्तीफा न दें और इतिहास गवाह है, जब-जब कांग्रेस ने बुरा समय देखा है, तब-तब वह मजबूती से उभर कर सामने आई है। यहां जारी प्रेस बयान में मनोज अग्रवाल ने कहा कि जबसे राहुल गांधी सक्रिय…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में किशोरी लीज़ा की विकृत तरीके से की गई हत्या के प्रकरण ने हरियाणा ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश को झकझोर कर रख दिया है, मीडिया में आई रिपोर्टों के बाद कई सारे गैर-सरकारी संगठनों ने दोषी को फाँसी की सज़ा की अपील के साथ मोर्चा खोल दिया है, इसी क्रम में फरीदाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान संजीव चौधरी एवं अधिवक्ता, कांग्रेस नेत्री पराग शर्मा ने आज बार एसोसिएशन में प्रेसवार्ता बुलाकर फरीदाबाद, हरियाणा, दिल्ली एन.सी.आर. के अधिवक्ताओं साथियों से इस हत्याकांड के आरोपी को किसी भी प्रकार की कानूनी पैरवी न देने की अपील की।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 30 मई । फरीदाबाद के नवनियुक्त उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने वीरवार को लघु सचिवालय में बनें अटल सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं आसानी से मिले। इसके लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित करें। जिस भी अधिकारी या कर्मचारी की ई दिशा केंद्र में लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं बारे शिकायत मिली तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाएगा। आपको बता दें की बुधवार को नवनियुक्त उपायुक्त…
TODAY EXPRESS NEWS : राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्बर 3 एन.आई.टी. फरीदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ( एन.एस.एस. युनिट ) के सहयोग से एन.एस.एस. युनिट के प्रोग्राम अधिकारी सुशील कणवा के मार्गदर्शन में आने वाले धुम्रपान निषेध दिवस 31 मई के संदर्भ में धुम्रपान निषेध जागरूकता अभियान के तहत सुबह प्रार्थना के वक्त सभी छात्रो को धुम्रपान से शरीर पर होने वाले सभी दुशप्रभावो के बारे विस्तार से जानकारी दी गयी । इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉक्टर अनु गुप्ता बी के हॉस्पिटल पी एच सी पल्ला फरीदाबाद व डॉक्टर हेम लता शर्मा चैयरपर्सन शरद फॉउंडेशन फरीदाबाद ने उपस्थित छात्रों…
TODAY EXPRESS NEWS / Ajay Verma / फरीदाबाद से कृष्णपाल और गुरूग्राम से राव इंदरजीत को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए फोन आया । शाम 7:00 बजे दिल्ली में कृष्णपाल लेंगे शपथ । इससे पहले शाम 4:00 बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्री मोदी के साथ चाय के कार्यक्रम में होंगे शामिल। इस खबर से फरीदाबाद के लोगो और भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी का माहौल बना हुआ है। ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट ) CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769 EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
TODAY EXPRESS NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फरीदाबाद इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा अतिरिक्त एडीसी धर्मेन्द्र जी को ज्ञापन सौंपा जिसमें जिसमें मांग की है कि सूरत के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे हमारे शहर में न हो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है। अभाविप छात्र हित के मुद्दे के साथ-साथ सामाजिक जीवन की बेहतरी एवं सुरक्षा को ध्यान में रखकर निरन्तर कार्य करती है। बीते दिनों गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर की अनदेखी एवं लापरवाही की वजह से जो ह्रदय विदारक घटना घटी उससे पुरा देश में शोकाकुल है। अभाविप आपसे विनम्रता पूर्वक मांग करती है कि…
TODAY EXPRESS NEWS : अपनी त्वचा और बालों को प्रदूषण से सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। गर्मी हो या सर्दी, बसंत या मानसून, अपनी त्वचा और बालों को प्रदूषण से बचाने के लिए विशेषदेखभाल करनी चाहिए। आप चाहे घर के भीतर रहें या बाहर, शोर में रहें या वायु प्रदूषण में, अपनी त्वचा और बालों की खास देखभाल करें। एयर कंडीशनर, रेफ्रीजरेटर और माइक्रोवेव से निकलने वाले गैसें आपकी त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक होती हैं। इस नुकसान से बचने के लिए स्टार सैलून एण्ड एकेडमी, डायरेक्टर हेयर एवं मेकअप एक्सपर्ट आश्मीन मुंजाल कुछ खास टिप्स लेकर आई हैं: अपनी त्वचा और बालों की क्लेंज़िंग, टोनिंग और माइश्चराइज़िंग करें। बालों को पर्याप्त पोषण दें ताकि वे रूखे और बेजान न हो जाएं। बाहर जाते समय अपने बालों को प्रदूषण से बचाने के लिए विशेष स्प्रे का इस्तेमाल करें। त्वचा पर भी सनस्क्रीन, एलो वेरा जैल या अन्य रक्षात्मकपरत लगाएं। इससे आपकी त्वचा 6-7 घण्टों के लिए प्रदूषण से सुरक्षित हो जाती है। नियमित रूप से स्क्रब का इस्तेमाल करें, त्वचा को कोमल और मुलायम बनाए रखने के लिए ग्लो पैक लगाएं। घर में बने पैक प्रदूषण से आपकी त्वचाको सुरक्षित रखने में बेहद कारगर हो सकते हैं। ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट ) CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769 EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com