TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 25 मई – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनबीए) द्वारा तीन और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की मान्यता प्राप्त की है। एनबीए द्वारा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों को मान्यता प्रदान करना विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता का दर्शाता है और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय संस्थान के रूप में पहचान बनाने के ध्येय को मजबूत बनाता है। इस उपलब्धि के लिए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने सभी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को बधाई दी है तथा…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद: अवकाश के दिनों में अरावली के पत्थरचोर और ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं और अवैध खनन कर कई -कई डम्फर पत्थर चुराकर ले जाता हैं। ये कहना है बार एसोशिएशन के पूर्व प्रधान एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एलएन पाराशर का जिन्होंने बताया कि शनिवार सुबह मुझे सूचना मिली कि सूरजकुंड-पाली रोड के किनारे कुछ लोगों ने जंगल के अंदर जाने वाले रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर लगा दिए हैं और अंदर खुद अवैध खनन कर रहे हैं और शाम को ये रास्ता खोल देंगे और खनन से निकले पत्थरों को डम्फर में भरकर ले जाएंगे।…
TODAY EXPRESS NEWS : 25 मई / डिपार्टमेंट फरीदाबाद के मुखिया एवयं एडीसी फरीदाबाद और सचिव आरटीए श्री धर्मेंद्र सिंह के आदेश के अनुसार एवं श्री राजकुमार राणा, सतीश आचार्य के मार्गदर्शन में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंबर 3 एनआईटी फरीदाबाद के प्रांगण में एन.एस.एस. यूनिट के सहयोग से श्री देवेंद्र सिंह रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन व सुशील कुमार कणवा की अगुवाई में आज रोड सेफ्टी अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई जिसके तहत रोड सेफ्टी ओमिनी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री देवेंद्र सिंह ने नौंवी से बारहवीं तक के छात्रों को रोड पर सतर्क रहने व यातायात के नियमों के पालन के बारे…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद: शहर में सबसे ढीला काम नगर निगम अधिकारियों का है। इस विभाग के अधिकारी जानबूझकर किसी मामले की जानकारी नहीं देते। ये कहना है बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं न्यायिक सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट एलएन पाराशर का जिन्होंने बताया कि एक मामले को लेकर मैं नगर निगम में आरटीआई के माध्यम से 16 अगस्त 2018 को जानकारी माँगी थी लेकिन नगर निगम से कोई जबाब नहीं आया। इसके बाद मैंने 1 अक्टूबर को मैंने प्रथम अपील दुबारा की लेकिन फिर भी कोई जानकारी नहीं दी गई। वकील पाराशर ने बताया कि इसके बाद मैंने…
TODAY EXPRESS NEWS : चंडीगढ़, 24 मई: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने एक पत्र के माध्यम से पार्टी सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने पर अपने पद से त्याग-पत्र दे दिया है। उन्होंने इनेलो सुप्रीमो को आभार जताते हुए कहा कि आपने और आपके परिवार ने मुझे जो मान-सम्मान दिया उसके लिए मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुझे जो सहयोग एवं समर्थन दिया, उसके लिए उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं। उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में…
TODAY EXPRESS NEWS : हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं इसी के साथ अब तस्वीर साफ हो चुकी है कि एक बार फिर देश मज़बूत हाथों में होगा…और जिस भरोसे के साथ देश के 90 करोड़ मतदाताओं ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के हाथों में अपना और देश का भविष्य सौंपा है उसके लिए सभी का दिल से आभार और बहुत-बहुत धन्यवाद। विपुल गोयल ने कहा कि हरियाणा में आदरणीय खट्टर जी का मार्गदर्शन और सम्माननीय मोदी जी की जोड़ी की नीतियों…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत व फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पूर्व चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र तेवतिया के गांव मच्छगर स्थित कार्यालय पर मिठाईयां बांटकर व एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत का जश्र मनाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच-गाकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भाजपा पार्टी जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को भाजपामय कर दिया।…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 24 मई: मानव रचना शैक्षणिक संस्थानऔर सर्वोदय हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से फरीदाबाद शिक्षा परिषद (FEC) की ओर से प्रधानाध्यापकों, मुख्याध्यापकों और प्राथमिक विद्यालय प्रमुखों के लिए दो दिवसीय (24 और 25 मई) क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कार्यशाला में 82 प्राचार्य और मुख्याध्यापक शामिल हुए। एससीईआरटी और अन्य प्रतिष्ठित संगठनों के व्यक्तियों और विशेषज्ञों ने प्रशासन, सुशासन, नेतृत्व शैली, शैक्षणिक उत्कृष्टता, आईसीटी का उपयोग,वित्त प्रबंधन, ऑडिटिंग, रिपोर्ट बनाने सहित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। कार्यशाला के दौरान, परमोद कुमार ने प्रतिभागियों के साथ स्कूल प्रबंधन समिति की भूमिका पर बात की। डॉ. एनसी वाधवा ने फरीदाबाद शिक्षा परिषद के दृष्टिकोण और उद्देश्यों को साझा…
TODAY EXPRESS NEWS : जहाँ देशभर में 23 मई वीरवार के दिन देशभर में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा था वहीँ राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी जहाँ भाजपा के कार्यकर्ताओ ने जीत का जश्न मनाया वहीँ आईपी कालोनी में भी महिलाओ ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। यह सभी महिलाये महिला एकता मंच की सदस्य है। महिला एकता मंच की महिला सदस्यों ने बताया की। पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की देश विदेश में गरिमा बढ़ी है। वहीँ सबका साथ सबका विकास भी भाजपा सरकार में हुआ है। महिलाओ ने प्रधानमंत्री…
TODAY EXPRESS NEWS : पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और खूबसूरत अभिनेत्री नीरू बाजवा की लीड भूमिकाओं से सजी बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘शडा’ का पहला पोस्टर जारी होने के कुछ ही दिनों बाद दूसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है। खास बात यह कि लगन के दिनों में जहां आमतौर पर दूल्हा अपनी शादी के दिन घोड़े की सवारी करता है, वहीं ‘शाडा’ के इस सुपर क्यूट और मजेदार दूसरे पोस्टर में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा दोनों घोड़ों की सवारी कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि फिल्म सभी मानदंडों और लिंग संबंधी बाधाओं को अलग कर रही है। यानी, यहां पुरुष…