Today Express News | बड़खल टूरिस्ट कांपलेक्स के पास मिला नर कंकाल । थाना सूरजकुंड क्षेत्र की अनखीर चौकी अंतर्गत परसोन मंदिर मार्ग पर बीती रात मंदिर दर्शन करने आए लोगों को एक नर कंकाल पड़ा दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । कंकाल को कब्जे में लेेकर सरकारी हस्पताल रखवा दिया है। फिलहाल नर कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है. नर कंकाल मिलने से दहशत का माहौल बना हुआ है । ( अजय वर्मा की रिपोर्ट )
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। 19 मई। रविवार को मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करना और आत्महत्या करने के लिए उकसाने के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है जिसको परिजन दिल्ली ले गए हैं। 2016 में फरीदाबाद के सेक्टर 16 के अरुण सिंघल से हुई थी प्रीति की शादी। प्रीति के परिवार वालों का आरोप – देहज और प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पहले भी बेटी को ससुराल में पीटे जाने के गंभीर आरोप परिजनों ने…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। ग्रामीण आंचल के गांव पाली में जन्मी कल्पना भड़ाना ने सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए फरीदाबाद में 12वीं के परीक्षा परिणामों में टॉप स्थान हासिल किया है। 92 प्रतिशत अंकों के साथ कल्पना भड़ाना ने न केवल अपने माता-पिता का बल्कि पूरे फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। चन्दरमल भड़ाना की पोती एवं महेन्द्र भड़ाना की सुपुत्री कल्पना भड़ाना का सपना कल्पना चावला की तरह बनना चाहती हैै और देश का नाम रोशन करना चाहती है। अपने माता-पिता को अपना आदर्श मानने वाली कल्पना भड़ाना साधारण परिवार से है और गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती…
TODAY EXPRESS NEWS :अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं तो सावधान हा जाईये आपके मेडिकल स्टोर पर कभी भी चंडीगढ से ड्रग इस्पेक्टर की टीम का छापा लग सकता है, मगर घबराने की जरूरत नहीं है हिम्मत से काम लें ये टीम नकली है, जो कि कार्यवाही करने के नाम पर पैसा एंेठने का काम करती है, इस गिरोह में छः सदस्य हैं जिनमे एक नकली पत्रकार भी है। खुशी की बात तो यह है कि इस गिरोह के पांच सदस्य पुलिस ने गिरफतार कर लिये हैं और एक सदस्य अभी भी गिरफत से बाहर है। पुलिस गिरफत में नजर आ रहे ये…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 18 मई: डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन की ओर से सालाना लगाए जाने वाले हेल्थ कैंप्स संपन्न हुए। मार्च में शुरू हुए कैंप्स आज फरीदाबाद के गोठड़ा मोहब्बताबाद गांव में संपन्न हुए। आज 50 लोगों ने अपनी मुफ्त जांच करवाई। फाउंडेशन की ओर से 10 फ्री हेल्थ कैंप लगाए गए जिनमें फरीदाबाद के अलग-अलग गांव, कालोनी और स्कूल शामिल रहे। कैंप्स में मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और डायटेटिक्स, दंत स्वास्थ्य, के बारे में मरीजों को जानकारी दी गई और मुफ्त में जांच भी की गई। इस बार 1500 से ज्यादा लोगों ने इसका लाभ उठाया। आपको बता दें, तीन…
TODAY EXPRESS NEWS : आनेवाली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के लीड स्टार अर्जुन कपूर और इस फिल्म के निर्देशक राज कुमार गुप्ता दिल्ली में थे। मकसद था फिल्म का पमोशन करना। इसके लिए राजधानी के पंचतारा होटल ली मेरिडियन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था, जहां दोनों ने फिल्म से जुड़ी बातें मीडिया से शेयर की। फिल्म 24 मई को रिलीज होनेवाली है। बता दें कि फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित एवं राज कुमार गुप्ता निर्देशित ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म आतंकवाद को लेकर बनाई गई है, जिसमें एक कुख्यात…
TODAY EXPRESS NEWS : बल्लभगढ़ के सेक्टर तीन में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवती की अज्ञात बदमाश ने हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वारदात के समय युवती घर में अकेली थी। पुलिस ने खूब से लथपथ युवती की नग्न शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान हस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक़ पुलिस ने हत्यारे तक पहुंचने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला बारीकी से सबूत इकठ्ठा कर लिए है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। प्रवक्ता सूबे सिंह के मुताबिक़ मृतका…
TODAY EXPRESS NEWS : भूषण कुमार और लव रंजन द्वारा बनाई गई और अजय देवगन, तब्बू एवं रकुल प्रीत कौर की लीड भूमिकाओं से सजी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ 17 अगस्त को रिलीज हो चुकी है, सो इससे एक दिन पहले अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इसकी स्टार कास्ट दिल्ली पहुंची। यहां के ली मेरिडियन होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ इसके कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव मीडिया से साझा किए। बता दें कि फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसमें कई ट्विस्ट हैं। जहां अजय देवगन एक अधेड़ उम्र के तलाकशुदा…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद | बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेशाध्यक्ष पंडित नवीन जयहिन्द ने रोहतक में मिडिया से बातचीत में हरियाणा की बेटी के साथ शिमला में हुए दुष्कर्म को लेकर भाजपा सरकार की संवेदनहीनता पर कहा कि हिमाचल की राजधानी शिमला में हरियाणा की बेटी के साथ जो घटना हुई है वो न सिर्फ अमानवीय बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार करने वाली है | इस घटना के बाद पुलिस ने परिवार व लड़की की मदद करने के बजाये मानसिक रूप से उन्हें ही प्रताड़ित किया और हरियाणा व हिमाचल दोनों ही सरकारें ऑंखें बंद कर बैठी है | घटना…
TODAY EXPRESS NEWS : हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पंजाब में नवजोत सिंह कौर और सीएम कैप्टन अमरिंदर के बीच कांग्रेस में उठे बवंडर की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में परिवर्तन की बात करती है लेकिन पार्टी में अंतर्कलह उजागर हो चुका है जिस पार्टी में कार्यकर्ता एक जुट नहीं हैं गठबंधन के साथ देश किस तरह से चला पाएंगे…कांग्रेस में जिस तरह से कुर्सी को लेकर घमासान मचा है उससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस के पास ना तो कोई विजन है और ना ही विकास का रोड मैप है…कांग्रेस केवल एक सूत्रीय एजेंडे पर…