TODAY EXPRESS NEWS : बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि राम मंदिर भाजपा के कार्यकाल में ही बनेगा और भाजपा सरकार ही इसका निर्माण करवाएगी। विधायक ने साफ तौर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अयोध्या में आमजन को भगवान श्री राम के दर्शन करवाएगी। शहरवासियों की मांग पर विधायक ने यह भी कहा कि राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पीछे बल्लभगढ़ शब्द जल्द ही जोड़ा जाएगा। भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने करोड़ो रूपए की लागत से बनने वाले रैन बसेरे का शिलान्यास किया। इसके बाद विधायक ने…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 25 नवम्बर। इंडियन आईडल में टॉप 7 में जगह बनाने वाली सिंगर रेनू नागर का बीजेपी नेता राजेश नागर ने भतोला गांव में अपने निवास स्थान पर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं. टेकचंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कौशल विश्वविद्यालय के बाद क्षेत्र की लोगों को एक और बड़ी सौगात देते हुए यहां स्नातक नर्सिंग कालेज को मंजूरी दी है, जिसके बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली युवतियां भी डाक्टरी की टीचिंग यहां से करके निपुण हो सकेंगी, उन्हें दूर दराज जाने की कोई जरुर नहीं होगी और उन्हें उच्चस्तरीय शिक्षा अपने ही क्षेत्र में आसानीपूर्वक उपलबध हो सकेंगी, इसके लिए क्षेत्र की जनता सदैव मुख्यमंत्री की ऋणी रहेगी। श्री शर्मा रविवार को गांव प्रहलादपुर माजरा…
TODAY EXPRESS NEWS : बड़ी बड़ी सोसाइटियों में सुरक्षा कर्मियों , प्लम्बिंग और अन्य मेंटेनेंस की सुविधाएं उपलब्ध करवाने वाली ” लग्जरी फैसलिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ” कंपनी के डायरेक्टर वेद प्रकाश यादव ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बीजेपी के तिगावं विधानसभा के नेता राजेश नागर पर अपनी कंपनी हड़पने का दबाव बनाने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए है. गौरतलब है की बीजेपी नेता राजेश नागर पिछले चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. तिगांव विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता राजेश नागर का काफी दबदबा माना जाता है. पत्रकारों से बातचीत करते हुए…
TODAY EXPRESS NEWS : आमतौर पर यही सुना जाता है कि एक क्रेडिट कार्ड के कारण धोखाधड़ी हो रही है। लेकिन इसी क्रेडिट कार्ड ने गायब हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाने का काम किया। पुलिस अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि अगर क्रेडिट कार्ड का मैसेज नहीं आता तो बच्चे को ढूंढने में उनके लिए काफी परेशानी खड़ी हो जाती। कल देर शाम फरीदाबाद की सेक्टर 3 कि हुड्डा कॉलोनी से गायब हुए सातवीं कक्षा के बच्चे को पुलिस ने कुछ ही घंटे में दिल्ली एयरपोर्ट से ढूंढ निकाला। अब यह बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया है जिससे परिजन भी…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 24 नवम्बर। फरीदाबाद नगर निगम द्वारा आज 24 नवम्बर को ट्रेड लाईसेंस बनाने के लिए आयोजित किए गए कैम्पों को अच्छी सफलता मिली। इतना ही नहीं बल्लभगढ़ जोन में तो औ़द्योगिक संगठन फरीदाबाद स्माल स्केल पाल्शुन कंट्रौल कोआप्रेटिव सोसाईटी सेक्टर 58 ने पहल करते हुए अपने यहां ही कैम्प का आयोजन करवाया। नगर निगम सभागार एनआईटी फरीदाबाद, फरीदाबाद ओल्ड स्थित निगम के क्षेत्रीय कार्यालय और सेक्टर 58 के इलैक्ट्रोपलेटिंग जोन में आयोजित किए इन कैम्पों में कुल 541 औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाईयों ने अपने ट्रेड लाईसेंस बनवाए जिनके विरूद्ध नगर निगम को 7390685 रूपये का राजस्व प्राप्त…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद । हरियाणा के पूर्व मंत्री स्व. पं. शिवचरण लाल शर्मा की धर्मपत्नी व पूर्व पार्षद श्रीमति माया शर्मा ने गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर डबुआ कालोनी ए ब्लाक स्थित गुरूद्वारा में माथा टेक कर गुरू का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं गुरूपर्व की लोगों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डबुआ कालोनी ए ब्लाक गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सरदार जगजीत, सरदार संतोक, ओमप्रकाश भाटिया, मनमोहन सिंह ने श्रीमती माया शर्मा को सरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। श्रीमति माया शर्मा ने इस मौके पर कहा कि सिखों के प्रथम गुरु गुरु…
TODAY EXPRESS NEWS : जयपुर , ग्रामीण राजस्थान की निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को जल प्रबंध और संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह एक ऐसीपरियोजना का भाग है जिसका मकसद ग्रामीण महिलाओं में राज्य के वाटर बॉडीज (तालाब, जलाशय, पोखर) का प्रबंध करने के लिए कौशल विकास करनाहै। भारत में लिंग के आधार पर भेदभाव न करने वाला समाज बनाने की दिशा में काम करने वाले एक संगठन, सेंटर फॉर सोशल रीसर्च ने एक अनूठी राष्ट्रीयकार्यशाला का आयोजन किया है ताकि तेस स्टडी साझा किए जा सकें और ग्रामीण महिलाओं से भारत में ग्रामीण जल प्रबंध, संरक्षण और सुरक्षा से जुड़ेसर्वश्रेष्ठ…
TODAY EXPRESS NEWS : पलवल , २४ नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को लगभग ७० लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग द्वारा बनाई जाने वाली सात गलियों व नालियों का विधिवत नारियल फोडकर शिलान्यास किया, जिसमें वार्ड नंबर-२४ पंचवटी कॉलोनी की पांच गलियां तथा वार्ड नंबर-१० धौलागढ में एक गली और वार्ड नंबर-७ इस्लामाबाद की एक गली व नालियां शामिल हैं। मंगला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल के चार वर्ष के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के चहुंमुखी विकास कार्य करवाएं जा रहे। उन्होंने कहा कि पलवल क्षेत्र…
TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद, 24 नवम्बर – जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद का चयन मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संस्थान नवाचार परिषद् (आईआईसी) के गठन के लिए किया गया है, जिसे मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ द्वारा विद्यार्थियों को उनके शुरूआती वर्षों में नये अनुसंधान के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करने में सहयोग दिया जायेगा। मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय की नवाचार परिषद् को मान्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया है, जिसे विश्वविद्यालय ने मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुरूप गठित किया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा 21 नवम्बर को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के…