अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भाजपा ही करवाएगी : विधायक मूलचंद शर्मा

0
952

TODAY EXPRESS NEWS : बल्लभगढ़ से भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि राम मंदिर भाजपा के कार्यकाल में ही बनेगा और भाजपा सरकार ही इसका निर्माण करवाएगी। विधायक ने साफ तौर पर यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अयोध्या में आमजन को भगवान श्री राम के दर्शन करवाएगी। शहरवासियों की मांग पर विधायक ने यह भी कहा कि राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के पीछे बल्लभगढ़ शब्द जल्द ही जोड़ा जाएगा।

भाजपा विधायक मूलचंद शर्मा ने करोड़ो रूपए की लागत से बनने वाले रैन बसेरे का शिलान्यास किया। इसके बाद  विधायक ने शहर के हजारों लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। विधायक की माने तो डेढ़ करोड रुपए की लागत से यह रेन बसेरा बनाया जाएगा। राम मंदिर पर बोलते हुए विधायक ने कहा जब गरीबों के लिए भारतीय जनता पार्टी रैन बसेरों का निर्माण करवा रही है तो अयोध्या मेंं राम मंदिर का निर्माण भी भाजपा ही करवाएगी। उनकी मानें तो कांग्रेसियों ने हमेशा देश को लूटने का काम किया है लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अयोध्या मेंं राम मंदिर का निर्माण करवाएगी।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com

LEAVE A REPLY