TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) हस्पताल के सकून वार्ड में बेसुध पड़ी यह वही मासूम बच्ची है जिसके साथ बीती रात दरिंदगी की गई है । मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह रात को मोहल्ले में स्थित किरयाने की दुकान से चीज खरीदने गयी थी कि तभी एक दरिंदे की नज़र बच्ची पर पड़ी और वह हैवान उसे उठाकर पास के एक खंडरनुमा मकान में ले गया और बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची की चीखें सुनकर लोग वहां पहुचे ओर बलात्कारी को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर डाली ओर उसे पुलिस के हवाले कर दिया । वहीं इस…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) साल 2013 में वॉर- कॉमेडी फिल्म ‘वॉर छोड़ ना यार’ के साथ बतौर डायरेक्टर सामने आए फराज हैदर अब अपनी अगली हॉरर कॉमेडी फ्लिक ‘नानू की जानू’ के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार हैं। 20 अप्रैल को रिलीज हो रही है फिल्म ‘नानू की जानू’ में अभय देओल और पत्रलेखा मुख्य किरदारों में दिखेंगे। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पूरी टीम, जिसमें लीड कलाकारों के साथ डायरेक्टर फरज हैदर और मनु रिशी भी शामिल थे, सोमवार को राजधानी दिल्ली के कनाॅट प्लेस स्थित मल्टीप्लेक्स पीवीआर में मौजूद थे। मीडिया के साथ…
TODAY EXPRESS NEWS ( श्रवण चौहान – बाराबंकी उत्तर प्रदेश ) वन माफियाओं को संरक्षण देने में पीछे नहीं है वन विभाग के आलाधिकारी। जो वन माफिया बिना रोक-टोक के हरे भरे पेड़ों पर आरा चलाने से पहले एक बार भी नही सोचते है जो किसी भी समय देखा जा सकता है। जो बीते दिनों में वन माफिया इरफान बिना रोक-टोक के हरे भरे भारी-भरकम नीम के दो पेड़ों पर आरा चलाकर मीरापुर से 13.04.18 को बेशकीमती लकड़ी को पिकअप से उठा ले गए थे जिसका नम्बर up 42 at 6672 है जिस पर इसके बारे में वन अधिकारियों को जानकारी दी…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) राजा हो तो ऐसा हो जिसे अपनी प्रजा की भी चिंता रहे, यह कहावत अपनी बेबाकी, तेजतर्रारी, व ईमानदारी के नाम से जानी जाने वाली मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन पर सटीक बैठती है। चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए मेवात पुलिस कप्तान नाजनीन भसीन ने अपने सभी चौकी थानों में बिजली पानी का पुख्ता प्रबंध कराने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मेवात जिले के हर थाना वह चौकी में बिजली पानी का पुख्ता प्रबंध होना चाहिए। पुलिस कप्तान नाजनीन भसीम का यह आदेश सुनकर डीएसपी थानेदारों से लेकर हवलदार सिपाही तक खुशी की लहर दौड़ गई…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात : मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका थाने में पुलिस के जवानों ने भगवान परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर थाना प्रबंधक रतनलाल वे अन्य पुलिस के जवानों ने भगवान परशुराम की तस्वीर को फूल माला चढ़ा व पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा भगवान परशुराम जैसे महापुरुषों ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। ऐसे महापुरुषों को हमें भुलाना नहीं चाहिए। उन्होंने 21 बार धरती से दुष्ट पापी व्यक्तियों का विनाश किया था। आज भी ऐसे दुष्टों का सर्वनाश करने के लिए भगवान परशुराम जैसे महान महापुरुषों की जरूरत है। हिंदू…
TODAY EXPRESS NEWS (बिलाल अहमद) मेवात : जिले के उपायुक्त के आदेशों को दरकिनार कर स्थानीय अनाज मंडी में रात के अंधेर में पडोसी राजस्थान के पहाड़ी, भरतपुर, डीग, कुम्हेर आदि स्थानों से ट्रकों के माध्यम से गेहूं स्थानीय मंडी में आ रहा है। ऐसे एक सवाल के जवाब पर मार्किट कमेटी के सचिव से सवाल पूछने वाले एक पत्रकार के साथ सचिव सुंदरलाल द्वारा गाली गलोंच करने व दुव्र्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त पत्रकार की ओर से इस बाबत सिटी पुलिस में शिकायत देकर सचिव पर उचित कार्रवाई की मांग की है। उधर पत्रकार के साथ हुई…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर जी की 127 वी जयंती के अवसर पर लक्ष्य की उद्यम सिंह नगर (उत्तराखंड) की टीम ने एक कैडर कैम्प का आयोजन गांव कुंवरपुर सिसैया में किया | जिसमे महिलाओ व् बहुजन उत्थान में बाबा साहेब डॉ भीम राव आंबेडकर के योगदान की विस्तार से चर्चा की गई और इस कैडर कैम्प की आकर्षण रही मुख्य अतिथि के रूप लन्दन से आईं थिया रोलिंग | कैडर कैम्प की शुरुवात तथागत गौतम बुद्ध व् बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित करके की गई | मुख्य अतिथि थिया रोलिंग ने कहा…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 18 अप्रैल। मानव जनहित एकता परिषद ने डबुआ कॉलोनी में एसोसिएशन फॉर द हैंडीकैप के मुक बधिर विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, रबड़, शॉपनर बिस्कुट आदि वितरित किए। कार्यक्रम के आयोजक सचिन तंवर ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। अगर हमारी थोड़ी सी मदद से किसी की जिंदगी बन जाए इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं हो सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव कुशवाहा, अंकुर सिंह, एस. एन. सिंह, मनीष शर्मा, धर्मेंद्र पटेल, मनोज पटेल, मनजीत सिंह, विनोद सिंह, सुदेश ओबराय, किशन जीत डंग, संजीव तंवर, वीरेंद्र…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 18 अप्रैल – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए ‘व्यवहार परिवर्तन संचार’ विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिरला इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी, मेसरा, रांची में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सुपर्ना दत्ता मुख्य वक्ता रही तथा विद्यार्थियों को ‘व्यवहार परिवर्तन संचार’ से संबंधित तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सहायक प्रोफेसर अमनदीप कौर ने किया। इस अवसर पर आईटी व कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. अतुल मिश्रा, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. कोमल…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) दिनांक 16 अप्रैल को लक्ष्य की फरीदाबाद टीम ने जम्मू कश्मीर के कठुवा में एक 8 वर्षीय असिफा के साथ गैंग रेप व् उसकी निर्मम हत्या के विरोध में फरीदाबाद के बी.के.चौक पर एक कैंडल मार्च करके असिफा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सरकार से दोषियों कोकड़ी से कड़ी सजा की मांग की | लक्ष्य के कमांडरो ने नारे लगाकर अपना आक्रोश प्रकट किया | लक्ष्य के युथ कमांडर नीरज नारहवाल व् दौलत राम ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आये दिन इस प्रकार की घटनाये सुनने में आती रहती है और सरकारों की इस प्रकार कीघटनाओ पर उदासीनता और भी दुखदाई है | उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो ऐसी घटनाओ से कड़ाई से निपटे ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओ पर लगाम लगसके | उन्होंने उन्नाव व् गुजरात की घटनाओ का भी जिक्र किया लक्ष्य के युथ कमांडर महेंद्र कर्दम व् रोहताष ने कहा कि एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे लगाती है और दूसरी तरफ देश में बेटिया सुरक्षित नहीं है | उन्होंनेसरकारों पर कटाक्ष करते हुये कहा कि वो दिखावा बंद करे और बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाये | लक्ष्य के युथ कमांडर मनीष गौतम व् राहुल गौतम ने कहा कि बेटियों के साथ इस प्रकार की जघन्य घटनाओ से बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है | उन्होंने युथ सेआवाहन करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओ का पुरजोर विरोध करे ताकि सरकारों को दोषियों के खिलाफ मजबूरन कड़े से कड़े कदम उठाने पड़े | लक्ष्य कमांडर डॉ मोती लाल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो फ़ास्ट ट्रैक के माध्यम से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे ताकि असिफ़ा को न्याय मिल सके | उन्होंने कहा किसरकारों की चूक की वजह से ही इस प्रकार की घटनाये बढ़ रही है और दोषी सरे आम घूम रहे है, ये देश के लिए अच्छे संकेत नहीं है | CONTACT : AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769 EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com