TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) मुख्यमंत्री उडऩदस्ता द्वारा जाँच में बिना एनओसी के कुबेर बिल्डर की जमीन टुकड़ों में रजिस्ट्री करने के मामले में चार तहसीलदार पूरी तरह से फँस गये। बल्लभगढ़ तहसील के 4 तहसीलदारों के खि़लाफ़ अवैध रजिस्ट्री करने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन चार तहसीलदारो में दो नायब तहसीलदार भी शामिल है. गौरतलब है की 2014 में तहसीलदार नरेश जोवाल, रणविजय सिंह और नायब तहसीलदार विरेंद्र सिंह और चेतराम ने बिना एनओसी के रजिस्ट्रियां कर दी थी, इस मामले में शिकायत करने के बाद सीएम फ़्लाइंग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट को चंडीगढ़ भेज दिया था जिसमे चारो…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 8 जनवरी – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा कम्प्यूटर विज्ञान में नवीनतम तकनीक व उभरते क्षेत्रों के दृष्टिगत संकाय सदस्यों तथा शोधार्थियों के लिए आयोजित एक सप्ताह के रिफ्रेशर कोर्स का आज शुभारंभ हो गया। कम्प्यूटर इंजीनिरिंग विभाग तथा इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी व कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टीईक्यूआईपी-3 परियोजना के तहत आयोजित कोर्स में विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। कोर्स का शुभारंभ आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ एस.के. गुप्ता तथा कुलपति प्रो. दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो.…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) चोरों का आतंक शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात चोर सेक्टर 3 के एक मकान के सभी तारों को तोड़ते हुए अंदर घुस गए और वहां से उन्होंने करीब 15 लाख रूपय की ज्वेलरी जबकि दो लाख रुपए की नगदी चोरी कर ली। घटना के समय पीड़ित परिवार किसी बाहरी शहर में एक पार्टी में सम्मिलित होने गया था। पिछले एक हफ्ते में सेक्टर 3 के अंदर यह तीसरी चोरी है। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में है। वही पुलिस अधिकारी इस मामले में कार्रवाई किए जाने…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद: जो दल अपनी सरकार में लोगों को पानी और शौचालय तक नहीं दे पाए उन्हें बीजेपी सरकार के काम पर बोलने का कोई हक नहीं है और बीजेपी सरकार पूर्व सरकारों के गड्ढे भरने का काम कर रही है | ये विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने इंद्रा कॉलोनी में ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए इतने बड़े स्तर पर ट्यूबवेल लगाने के लिए ग्रांट दी है। अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा के हर…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पलवल 07 जनवरी: जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में हरियाणा पीड़ित मुआवजा योजना-2013 के तहत आज रविवार को माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीषा बत्रा ने साइको किलर द्वारा मारे गए मृतकों के आश्रितों को अंतरिम राहत के रूप में एक-एक लाख रुपये का मुआवजा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गांव बूराका में जाकर मृतक अंजुम के आश्रित नाबालिक बच्चों के लिए उनके दादा दाउद खान को एक लाख रुपये का चेक अंतरिम राहत के तौर पर प्रदान किया। उनके साथ माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एंव सचिव डॉ कविता कांबोज भी मौजूद रहीं।…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 7 जनवरी। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ का आज फरीदाबाद में समापन हो गया। फरीदाबाद से अंतिम यात्रा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में राजन गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू की गई। इस यात्रा को वरिष्ठ आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा सैक्टर-28, 29 से आरंभ होकर सैक्टर-8 में आकर समाप्त हुई। यात्रा में सैंकड़ों वाहनों का काफिले के साथ हजारों लोग शामिल थे। ‘बदलो हरियाणा यात्रा’ में पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित डा. ब्रह्मदत्त विशेष रूप से शामिल हुए। यात्रा को झंडी दिखाकर…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) दिनांक 7 जनवरी 2017 को लक्ष्य की हरियाणा टीम ने महाराष्ट्र के कोरेगांव में बहुजन समाज के साथ हुए कातिलाना हमले के विरोध में एक आक्रोश प्रदर्शन फरीदाबाद में किया जिसमे सैकड़ो युवाओ ने बढ़चढ़कर हिस्सालिया ! प्रदर्शन में इस घटना को लेकर युवाओ का रोष साफ दिखाई दे रहा था ! उन्होंने जोशीले नारे भी लगाई और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की ! यह प्रदर्शन रैली बी. के. चौक से चलकर अजरौंदा चौराहे पर लक्ष्य के कमांडरों ने दबंगई का पुतला भी जलाया ! लक्ष्य की महिला कमांडर कविता जाटव ने बहुजन समाज पर हुई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और दुःख प्रकट किया कि आजादी के ७० वर्षो के बाद भी मुलनिवासो को देश में पूर्ण आजादी नहीं मिली है ! उन्होंनेकहा कि सरकार में बैठे लोगो की नियत भी साफ नहीं दिखाई देती है ! उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के नेता जो आरक्षित सीटों से बहुजन समाज के वोटो से जीतकर सरकारों में जाते वो अपने स्वार्थ के कारण इस प्रकार कीघटनाओ पर अपना मुँह तक नहीं खोलते है जोकि बहुत ही दुखद है ! कविता जाटव ने बहुजन समाज से आवाहन करते हुए कहा कि वो इन ढोंगी दलित नेताओ का बहिष्कार करे ताकि अच्छे लोग बहुजन समाज का नेतृत्व कर सके ! लक्ष्य युथ कमांडर नीरज नारहवाल ने युवाओ से कहा कि अगर सरकार दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा नहीं देती है तो लक्ष्य इस के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा ! उन्होंने युथ कमांडरों को इस के लिए तैयार रहने कीसलाह दी ! लक्ष्य के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.पी. गौतम ने दबँगाईयो को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और चेतावनी देते हुए कहा को वो बहुजन समाज को अपना गुलाम न समझे ! उन्होंने सरकारों से दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की ! लक्ष्य के प्रांतीय सलाहकार निर्मल सिंह ने सभी लोगो का धन्यवाद किया और आगे आंदोलन मजबूत करने का आवाहन भी किया ! इस आक्रोश प्रदर्शन में लक्ष्य के युथ कमांडर पुनीत गौतम, विनोद गौतम, महेंद्र कर्दम, जिला कमांडर अशोक कुमार, धर्मेंद्र व् अशोक नेहरा आदि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892 EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट मेेंं आई औद्योगिक नगरी में झुग्गियों में सर्दी से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने प्यार की गर्माहट दी। युवा मंच के पदाधिकारियों ने बच्चों को गर्म टोपी, स्वेटर, गर्म मोजे जैकेट पहनाए तो परिवारों को कंबल, रजाई देकर सर्दी से बचाव कराया। मारवाड़ी युवा मंच के जिला प्रधान विमल खंडेलवाल ने बताया कि जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल आदि बांटने के दूसरे चरण में रविवार को नहरपार की झुग्गियों मेें सेवा की गई। यहां मंच के पदाधिकारियों और…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद, 7 जनवरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा की बैठक का आयोजन रविवार को सैक्टर-12 स्थित कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने की। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा 22 जनवरी को खेड़ीकलां में भगवान परशुराम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रखा गया। इससे पूर्व अखंड रामायण पाठ किया जाएगा। पं. सुरेन्द्र शर्मा ने भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज के सिरमौर है और हमारा यह कर्तव्य बनता है कि जितना हो सके…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक अभय एंव नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि एसवाईएल मुद्दे पर 23 फरवरी तक काम शुरू नहीं किया गया तो इनेलो 7 मार्च को दिल्ली में बडी रैली करके इस सरकार के खिलाफ आरपार की लडाई लडी जाएगी। अपने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के बागी विधायक पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका विधायक चंद पैसों के लिए बिक गया उन्होंने इस विधायक पर ठेकेदारों से कमीशन लेने तक के आरोप भी लगा डालें। इसके अलावा उन्होंने…