TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) हरियाणा में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ इंडिया के परिणाम 19 दिसम्बर को घोषित हो चुके है। NSUI के हरियाणा प्रदेश के चुनावो में एक बार फिर सांसद दीपेंद्र हुड्डा के गुट का दबदबा रहा।जिसमे फरीदाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण अत्री हरियाणा प्रदेश सचिव पद के लिए चुनाव लड़े थे। कृष्ण अत्री भारी मतों से हरियाणा प्रदेश सचिव पद पर विजयी हुए है। उल्लेखनीय है की हरियाणा में एनएसयूआई की चुनाव प्रक्रिया मेम्बरशिप के साथ फरवरी 2017 से शुरू हो गयी थी। जबकि 16 से 18 दिसम्बर तक विभिन्न जिलो में विभिन्न पदों के लिए वोटिंग हुई। जिले के पदों का रिजल्ट 18 दिसम्बर को ही घोषित हो…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद: किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलेरना बुधवार को जिला उपायुक्त अतुल कुमार से मिले और उन्हें किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। सुखबीर मलेरना ने जिला उपायुक्त को अवगत कराते हुए बताया कि हैफेड एवं अन्य सहकारी समितियां किसानों को खाद्य उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं। जिसके चलते उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सहकारी समितियां किसानों को पुराना खाद्य उपलब्ध करा रही हैं और किसानों को जीएसटी बिल की समस्या के चलते नए खाद्य की खरीद न होने का बहाना…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रेस के अध्यक्ष गौतम चौधरी ने कहा कि भारतीय सभ्यता व संस्कृति में नर सेवा को नारायण प्राप्ति का मार्ग बताया गया है। वेद व पुराणों में भी इसका जिक्र आता है। बदलते आधुनिक परिवेश में सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील होने की जरूरत है। इसके तहत ही रोटरी ग्रेस समाज उत्थान में सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रही है। मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की सेवा ही परमार्थ कार्य है। वे बंधवाड़ी स्थित आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों व अन्य के लिए भोजन सामाग्री वितरण में रोटरी ग्रेस के…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद के सूरजकुंड में नेशनल एससी-एसटी हब की लागू की गयी योजनाओ के तहत दलित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगपत्तियों के लिए राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसका शुभारम्भ हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल ने दीप जलाकर किया। गौरतलब है की दलित उद्योगपतियों और दलित युवाओ को उद्योगों से जोड़ने के लिए और उन्हें मोदी सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओ से अवगत करवाने के लिए पूरे देश में कुल 24 सेमीनार आयोजित किये जाने है जिसके तहत आज प्रदेश स्तरीय सेमीनार फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित किया गया. जिसमे हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशो…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद: दुबई फेस्टिवल सिटी में आयोजित डांस कार्यक्रम में सेमीफाइनल रही दीक्षा भाटी का फरीदाबाद लौटने पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षा भाटी ने न केवल शहर का बल्कि हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चलाया जा रहा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान नित्त प्रति नए आयामों को छू रहा है और आज हरियाणा की छोरियां अनेक क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है। अनीता शर्मा ने कहा कि दीक्षा भाटी ने दुबई में जाकर…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद सैक्टर 23 अधिक्षक अभियंता कार्यालय पर बिजली कर्मचारियों ने मीटर रीडिंग और बिल बितरण का कार्य निजी कंपनी को सोंपने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने यह प्रदर्शन उपभोक्ताओं को आ रही परेशानियों और बिजली विभाग को लग रहे आर्थिक झटके को लेकर किया। कर्मचारियों ने मांग की है कि गुरूग्राम में कंपनी का ठेका रद्द कर दिया गया है उसी तर्ज पर फरीदाबाद में भी ठेका रद्द कर बिजली विभाग में भर्ती की जाये। बिजली विभाग के मुख्य कार्यायल पर धरना प्रदर्शन कर हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद, 20 दिसम्बर – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, केन्द्र सरकार के सहयोग से ‘उद्यमिताः उद्योग में सुधार के लिए एक प्रभावी उपकरण – संस्थागत परिचर्चा’ विषय पर दो सप्ताह का संकाय विकास कार्यक्रम आज संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान 20 से ज्यादा विशेषज्ञ सत्र आयोजित किये गये तथा ‘उद्यमिता से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन सत्र में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के निदेशक डॉ. मनप्रीत सिंह मन्ना मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। कार्यक्रम में…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद । दुबई फेस्टिवल सिटी में आयोजित DANCE प्रोग्राम में सेमीफाईनल विजेता दीक्षा भाटी का फरीदाबाद आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर दीक्षा भाटी के सैकडो समर्थकों ने उनका फूलो की माला से जोरदार स्वागत किया एवं केक काटकर उनकी खुशी में शामिल होकर दीक्षा भाटी को फरीदाबाद का गौरव बताया। इस अवसर पर दीक्षा भाटी ने कहा कि आज जो मुकाम उन्होंने हासिल किया है उसमे सबसे बड़ा योगदान वह मानव रचना यूनिवर्सिटी केा देती है जिनके प्रयासों से उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने टेलेंट को दिखाया। इस मौके…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित फरीदाबाद के गाँव महावतपुर में चल रहे तीन दिवसीय “महावतपुर रंग महोत्सव” का समापन रविवार रात्रि को हो गया। इस रंग महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को एक रंगकर्मी की जिंदगी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “नाटक वाला” का मंचन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति एस. के. गोयल एवं विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा कला परिषद के मुख्य सलाहकार श्री महेश जोशी, पंचायत समिति (फरीदाबाद) के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता संजय कौशिक, प्रयास वैलफेयर सोसाइटी के चेयरपर्सन जगत मदान, भान सिंह सरपंच, पंडित गिरिराज,,निर्मल सिंह एवं…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )लक्ष्य की टीम ने बहुजन जनजागरण अभियान के तहत एक दिवसीय कैडर कैम्प का आयोजन उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ के गांव इब्राहिमपुर में किया ! जिसमे गांव केलोगों ने विशेषतौर से युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लक्ष्य कमांडर मिलाप सिंह ने तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानव को जीवन जीने का मार्ग बताया। उन्होंने हमेशा वैज्ञानिक सोच कोबढ़ावा दिया और अन्धविश्वास उनसे कोसों दूर रहा। मिलाप सिंह ने कहा कि अगर मानव को एक अच्छा जीवन जीना है तो तथागत के बताये…