Author: Ajay verma

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 20 दिसम्बर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले में आगामी 23 व 24 दिसम्बर 2017 को 36 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 को पूर्णतः नकल रहित व सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने के सम्बन्ध में आज चण्डीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रैसिंग के माध्यम से उपायुक्त अतुल कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के लिए भविष्य निर्माता स्वरूप होता है। अतः उसका अपने सम्बन्धित विषय में पारंगत होने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों पर भी आधारित होना अत्यान्त…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) नई दिल्ली (20 दिसंबर): केंद्र सरकार ने मंगलवार को संसद में इस बात की जानकारी दी कि फिलहाल, प्रॉपर्टी लेन-देन के लिए आधार कार्ड से जोड़ने की अनिवार्यता का कोई प्रस्ताव नहीं है। शहरी विकास व आवास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा को एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि यद्यपि, ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1908 के रजिस्ट्रेशन ऐक्ट के प्रावधानों के तहत सहमति की बिना पर संपत्ति की खरीद को आधार कार्ड से जोड़े जाने की संभावना तलाशने की सलाह दी…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) नई दिल्ली : 20 दिसम्बर I मैजेंटा लाइन पर कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की एक ट्रेन ट्रायल रन के दौरान दीवार से टकरा गई. ट्रेन दीवार तोड़कर बाहर निकल गई. घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन दिल्ली मेट्रो मामले की जांच कर रही है. हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, घटना की वजह मानवीय भूल है. आपको बता दें कि नोएडा से साउथ दिल्ली की दूरी कम करने वाली दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का उद्घाटन क्रिसमस के मौके पर पीएम मोदी करने वाले हैं. 25 दिसंबर से मैजेंटा लाइन के एक…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद: विदेश यात्रा से वापिस लौटे उद्योग मंत्री विपुल गोयल का आज अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने जोरदार स्वागत किया और गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर बधाई दी। पं. सुरेन्द्र बबली ने कैबिनेट मंत्री को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट करते हुए कहा कि भगवान परशुराम की कृपा कैबिनेट मंत्री श्री गोयल पर बनी रहे और यशस्वी बनें रहें। अपनी विदेश यात्रा से लौटे श्री गोयल ने कहा कि उनकी विदेश यात्रा के दौरान कई पॉजिटिव समझौते हुए हैं और बहुत जल्द ही हरियाणा…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA )फरीदाबाद, 19 दिसम्बर निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित फीस एंड फंड रेगुलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) को पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय ने भंग कर दिया है। उच्च न्यायालय का कहना है कि यह कमेटी एक क्लर्क की तरह काम कर रही थी। उच्च न्यायालय ने यह आदेश मानव रचना पब्लिक स्कूल फरीदाबाद व दिल्ली पब्लिक स्कूल गुडग़ांव पैरन्टस् एसोसिएशन द्वारा दायर जनहित याचिका नं 20323/2017 व जनहित याचिका नं 27659/2017 पर कार्यवाही करते हुये दिए है। इस दोनों स्कूलों की पैरेन्टस् ऐसासिएशन ने एफएफआरसी की कार्यशैली को…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद के मशहूर प्रेस फोटोग्राफर राकेश कश्यप के पिता कवि प्रभुदयाल कश्यप ने 87 की उम्र में अंतिम सांस ली। प्रभुदयाल जी कवि होने के साथ साथ एक शिक्षक भी थे। हरियाणा के तमाम कॉलेजों में हिंदी के प्रोफेसर के रूप में उन्होंने अपनी सेवाएं दी और फरीदाबाद के जवाहर लाल नेहरु कॉलेज से रिटायर हुए। रिटायर होने के बाद वो विभिन्न आयोजनों में काव्यपाठ करते रहे और अपने जीवन का शेष समय सेक्टर 17 में अपने परिवार के साथ बिताया। प्रभुदयाल जी की प्रारंभिक शिक्षा मथुरा उत्तर प्रदेश में हुई आगे की शिक्षा उन्होंने,…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) प्रद्युमन हत्याकांड के आरोपी का फिंगर प्रिंट लेने के बाद सीबीआई की टीम हुई फरीदाबाद से रवाना. तीन सदस्यों की टीम आई थी मामले की जांच करने. आरोपी छात्र के वकील ने कहा आज की कारवाई से वह पूरी तरह संतुष्ट है तथा सारी कार्यवाही उनके समक्ष सीबीआई ने की है. कल आना है प्रद्युमन हत्याकांड में आरोपी के अयस्क और नाबालिग होने के मामले में फैसला   गौरतलब है कि सीबीआई एक बजे बाल सुधार गृह पहुच गयी थी जबकि कोर्ट के आदेश पर दो बजे पहुचने का समय था जब परिजन एक बजकर 40 मिन्ट…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद। हरियाणा कला परिषद द्वारा आयोजित फरीदाबाद के गाँव महावतपुर में चल रहे तीन दिवसीय “महावतपुर रंग महोत्सव” का समापन रविवार रात्रि को हो गया। इस रंग महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को एक रंगकर्मी की जिंदगी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “नाटक वाला” का मंचन किया गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति एस. के. गोयल एवं विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा कला परिषद के मुख्य सलाहकार श्री महेश जोशी, पंचायत समिति (फरीदाबाद) के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता संजय कौशिक, प्रयास वैलफेयर सोसाइटी के चेयरपर्सन जगत मदान, भान सिंह सरपंच, पंडित गिरिराज,,निर्मल सिंह  एवं…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 18 दिसम्बर। लोकतंत्र सुरक्षा मंच व जन अधिकार सामाजिक संगठन की ओर से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आशा कॉन्वेन्ट स्कूल संजय कालोनी में किया गया। शिविर में अश्विनी अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब 211 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की व सेन्टर ऑफर साइटि के डॉक्टरों ने आंखों के 59 मरीजों की आंख चेक कर उन्हें चश्मा दिया गया। संस्था के अध्यक्ष महेश जैन ने कहा कि इस तरह के मुफ्त जांच शिविर में गरीब जनता को फायदा मिलता है व स्वास्थ्य में सुधार होता है। कैम्प में मुख्य रूप से राजकुमार चौहान,…

Read More

TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) गोपाल शर्मा ने कहा कि गुजरात व हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की जीत सरकार की नीतियों व विकास की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अन्य राज्यो में जो विकास के आयाम स्थापित किये है उसी का प्रतिफल है कि 22 वर्ष सेे लगातार गुजरात में भाजपा अपनी सरकार बना रही हैै और विकास के  दम पर ही हिमाचल में भी भाजपा का परचम लहराया है जो कि विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सचमुच मेंं अदभुत है और उन्ही का परिश्रम की पराकाष्टा,…

Read More