TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )एनएच 3 स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज की विपणन व एम कॉम विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ज्योति राणा को शिक्षा गौरव पुरस्कार से नवाजा गया है। इसे लेकर कॉलेज में खुशी की लहर है। यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ व रिसर्च संस्थान द्वारा दिया गया है। नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में इन्हें सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रोफेसर डॉ. राणा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। डॉ. राणा ने हाल ही में आर्गेनिक फूड के विपणन पर आधारित एक मेजर रिसर्च…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और तिगांव के विधायक ललित नागर आजकल आमने सामने हैं। ललित नागर ने कृष्णपाल गुर्जर और उनके मामा पर अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया तो कृष्णपाल गुर्जर ने उन पर 5 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दर्ज कर दिया। अब ललित नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद में रैली कर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ये संदेश दिया है कि वो मुकदमों से घबराने वाले नहीं है। इस रैली में ललित नागर के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया। माथे पर…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )फरीदाबाद: शहर में दस वर्षों से ज्यादा से समाजसेवाओं को अंजाम देने वाली समाजसेवी संस्था मिशन जागृति ने रविवार अपनी नई कार्यकारणी की घोषणा कर दी। डबुआ कालोनी के एड़ी पब्लिक स्कूल में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमे प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नई कार्यकारणी में डाक्टर सुभाष श्योराण को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया जबकि साहिल नम्बरदार को फरीदाबाद का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। प्रवेश मलिक संस्था के महासचिव फिर बनाये गए हैं जबकि रितेश अरोड़ा को कोषाध्यक्ष एवं दिनेश चंद्र आर्य को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया।…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पूरे हरियाणा प्रदेश के सिविल अस्पतालों में शुरू किया गया नेशनल हेल्थ मिशन यानि कि एनएचएम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन तेज कर दिया है। प्रदर्शनकारी अब अपने बच्चो के साथ धरने पर बैठ गए है। उनका कहना है की वह अपने हक़ और बच्चो के भविष्य के लिए ही धरना प्रदर्शन कर रहे है इसलिए अब वह अपने बच्चो और परिवार के साथ धरने में कूद गए है। समान काम समान वेतन और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने टर्मिनेशन लेटर भले ही जारी कर दिए हों लेकिन…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) दिखाई दे रहा यह नजारा बल्लभगढ़ के पन्हेड़ा खुर्द गांव का है, जहां 55 गांव की पंचायत के प्रतिनिधि एक महापंचायत का आयोजन कर रहे हैं। दरअसल 2031 के मास्टर प्लान को लेकर फरीदाबाद और पलवल जिले के 55 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है जिसके विरोध में यह पंचायत हो रही है। किसान नेता राजेश तेवतिया व किशन सिंह चहल की माने तो हरियाणा का किसान अब यह जान चुका है कि सरकार किस तरह से जमीन अधिग्रहण करके उनकी रोजी-रोटी को छीनने का काम कर रही है। यह पंचायत इसलिए रखी…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) बीजेपी के तीन साल में प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त है और पांच साल पूरे होने से पहले प्रदेश की जनता इन्हे भगा देगी। गुजरात के अंदर भी लोगो को समझ आ चुकी है और मोदी का गुजरात मॉडल फेल हो चुका है. सरकार के कार्यकाल को दो साल रह गए है और आज बीजेपी भयभीत है जिसके चलते वह 2018 -19 के बीच में चुनाव करवाएंगे। आज कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है जबकि बीजेपी जुमला पार्टी है. सत्ताधारी पार्टी के 18 एमएलए अलग बात कर रहे है वहीँ सत्ताधारी सांसदो में एक भी ऐसा सांसद…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद 9 दिसम्बर। मानव सेवा समिति के तत्वाधान में शनिवार से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का सुन्दर आयोजन शुरू किया गया। कथा का शुभारम्भ कलश यात्रा निकालकर किया गया। बैण्ड बाजे के साथ 101 सुहागन महिलाओं व समिति के सदस्यों ने नृत्य करते हुए जय श्रीराम के उद्घोश के साथ कथा स्थल के चारों ओर परिक्रमा की। इस अवसर पर चित्रकुट से पधारे कथा ब्यास श्रीस्वामी जगत प्रकाश स्वामी जी महाराज ने अपने प्रवचन में श्रीराम चरित मानस की महत्ता का वर्णन करते हुए बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के आदर्शों पर चलकर ही…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) पलवल, 08 दिसम्बर। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी ने बताया कि शहरवासियों के सहयोग से अब शहर की सफाई व्यवस्था शीघ्र दुरूस्त हो सकेगी। शहर में जगह-जगह लगने वाले गंदगी के ढेर नजर नहीं आएंगे। इसके लिए सरकार ने शहरों की सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए स्वच्छ मैप मोबाईल ऐपलीकेशन सिस्टम शुरू किया है। यह व्यवस्था प्रदेश के सभी नगर निगमों तथा नगर परिषद व नगर पालिकाओं में शुरू कर दी गई है। अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती अंजू चौधरी के निर्देशानुसार पलवल शहर में भी यह सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इस सिस्टम के…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) जापान मैनेजमेंट के द्वारा चलाई जा रही वॉइथकंपनी में प्रबंधक सुपरवाइजर इंजीनियर व एचआर के पदाधिकारियों को प्राथमिक सहायता और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए सेंट जॉन एंबुलेंस एसोसिएशन इंडिया के अधिकृत लेक्चरर व चीफ वार्डन सिविल डिफेंस डॉक्टर एम पी सिंह ने कहा कि यदि फैक्ट्री में किसी प्रकार की दुर्घटना हो जाती है तो उस पर काबू पाने के लिए प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि रोगी के समय को हम बर्बाद ना कर सके कम से कम समय में प्राथमिक सहायता देते हुए उस को अस्पताल पहुंचा दे अधिकतर फैक्ट्रियों…
TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 9 दिसम्बर- फरीदाबाद के पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुडगांव कांग्रेस के प्रभारी बलजीत कौशिक ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सैक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल मे मरीजों एवं उनके तिमारदारों को फल एवं जूस आदि देकर मनाया। इस अवसर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक, बलजीत कौशिक, मुख्य चिकित्सक ईएसआई सैक्टर-8 एवं मरीजो के साथ मिलकर केक काटा और सोनिया गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि श्रीमती सोनिया…