TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) विश्व मैरो डोनर दिवस के उपलक्ष्य में मानव रचना यूनिवर्सिटी (एमआरयू) फरीदाबाद में जीवनदायिनी सोशल फाउंडेशन व ओपी भल्ला फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वाधान में स्टैम सैल्स डोनर रजिस्ट्रेशन ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें 93 स्टूडेंट्स ने अपनी स्वेच्छा से दात्री (भारत की सबसे बड़ी स्टेम सैल रजिस्ट्री) में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर राहुल भार्गव (हिमाटो-ओंकोलिजिस्ट-फ़ोर्टिस मैमोरियल इंस्टिट्यूट,गुरूग्राम) ने उपस्थित जनों को जानकारी देते हुए कहा कि ब्लड कैंसर, थैलेसिमिया, एप्लास्टिक एनीमिया जैसी ब्लड डिसॉर्डर की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए स्टैम सैल्स दान में किसी भी तरह…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) पलवल, 13 सितम्बर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के संबंध में प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं नीतियों के प्रचार-प्रसार बारे खण्ड हसनपुर के गांव बिल्लौचपुर में बुधवार को प्रदर्शनीय मेला आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ उपायुक्त मनीराम शर्मा ने रिबन काट कर किया। गांव में आयोजित प्रदर्शनीय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित किए गए काउंटरों का उपायुक्त ने दौरा कर अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के काउंटरों पर संबंधित अधिकारियों के अतिरिक्त कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिविर में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव, खण्ड विकास…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) लक्ष्य की सीतापुर टीम ने ” लक्ष्य मोहल्ले मोहल्ले ” अभियान के तहत एक कैडर कैंप का आयोजन मोहल्ला – लोनियन पुरवा, बुद्ध विहार, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश किया। जिसमे सीतापुर के लोगो ने बढ़े उत्साह के साथ भाग लिया ! इस अवसर पर लक्ष्य कमांडर संघमित्रा गौतम ने भगवान् बुद्ध और उनके धम्म पर चर्चा की तथा उनकी शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि मानव का उद्धार केवल तथागत गौतम बुद्धा के बताये मार्ग से ही सम्भव है ! उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की शिक्षाए वैज्ञानिक है तथा अंडाम्बर, कुरुतियां,अन्धविश्वाश और ऊंचनीच से…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद: आश्रम कंत दर्शन दरबार फरीदाबाद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरू महाराज घसीटा राम कंत के गुरुत्व दिवस पर बुधवार को सिविल अस्पताल फरीदाबाद के मरीजों को फल एवं अन्य जरूरत की चीजों का वितरण किया। इस मौके फरीदाबाद से प्रधान त्रिलोक सिंह, दास अनिल, दास चन्नी, दास सपरा , दास चंद्र मोहन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। प्रधान त्रिलोक सिंह ने कहा कि गुरु महराज घसीटा राम ने समाज सेवाओं को अपना प्रमुख कर्तव्य समझा था और हम लोग उनके बताये रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु जी जरूरतमंद की सहायता को…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई ने 2-2 से जीत हासिल की। एनएसयूआई की जीत पर पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में एनएसयूआई फरीदाबाद ने जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री के नेतृत्व में ढोल बजाकर जश्र मनाया। एनएसयूआई छात्र नेताओं ने कॉलेज में मिठाई बांटकर जीत की एक दूसरे को बधाई दी। एनएसयूआई फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों में एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर रॉकी तुसीद, उपाध्यक्ष कुनाल सहरावत की जीत हुई है। जबकि संयुक्त सचिव अविनाश यादव व सचिव पद…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) आईएमएसएमई ऑफ इंडिया के चेयरमैन राजीव चावला ने कहा कि जीवन में आगे बढऩा है तो लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए समय प्रबंधन आवश्यक है। असफलता कुछ नहीं होती। सफलता ही बड़ी या छोटी होती है। वे एनएच तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीबीए संकाय में राष्ट्रीय स्तर पीपीटी प्रतियोगिता ‘‘रिसर्च प्वाइंट’’ में मुख्यातिथि के तौर पर बोल रहे थे। इसमें 6 राज्यों हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेष, नई दिल्ली,राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के लगभग 20 कॉलेजों के लगभग 40 प्रतिभागियों ने प्रबन्धन के विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA )ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी से अज्ञात चोर सैंटरों कार में आकर रात को घर के सामने खड़े ट्रैक्टर को चुरा कर फरार हो गए और चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ – साफ दिखाई दे रहा कि पहले एक चोर ट्रैक्टर को चलाता हुआ लेकर आता है और उसके पीछे सैंटरो कार आती है दोंनो बाईपास से दिल्ली की ओर ट्रैक्टर को लेकर फरार हो जाते हैं। यह पूरी चोरी घटना सुबह के सवा तीन बजे घटित होती है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जाँच शुरू…
Today Express News ( Report Ajay verma ) सीकरी गांव के 13 वर्षीय राहुल की हत्या करने वाला आरोपी सूरज ने आज़ पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ पर बताया की उसने सीकरी गांव में जिले सिंह फार्म हाउस के पीछे 29 अक्टूबर 2016 को गांव के ही एक 9 वर्षीय बच्चे के साथ भी कुकर्म किया था। इस केस के संबंध में तत्कालीन चौकी इंचार्ज खेमचंद ने केस रजिस्टर करने की बजाय इस मामले में समझौता करा दिया था । पुलिस आयुक्त डॉक्टर हनीफ कुरैशी ने एसीपी तिगांव द्वारा की गई पूछताछ की रिपोर्ट के आधार पर संज्ञान लेते हुए…
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डबुआ कॉलोनी में चल रहे एक नर्सिंग होम पर छापा मारकर अवैध रूप से गर्भपात कर रहे एक डॉक्टर और उसके सहयोगी को रंगे हाथो पकड़ा है । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डियूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार तथा पुलिस की मौजूदगी में मौके से कई तरह की एमटीपी किट के अलावा कई आपत्तिजनक दवाइयां बरामद की हैं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की कार्यवाही की बात कह रही है. टीम ने बताया की मामला दर्ज करवाने के बाद दोषी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । …
TODAY EXPRESS NEWS ( REPORT BY AJAY VERMA ) फरीदाबाद। सेक्टर 17 निवासी विष्णु आदित्य कश्यप ने सेना में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया है। हाल ही में चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग अकादमी(ओटीए) ने ट्रेनिंग लेकर पास आउट हुए हैं। इस गौरवशाली क्षण पर उनके पिता राकेश कश्यप और माता सरिता कश्यप उपस्थित थी। चेन्नई ओटीए से सेना के 322 ऑफीसर पास आउट हुए हैं। इसमें 266 लडक़े और 31 लड़कियां हैं। विष्णु की बारहवीं तक की पढ़ाई एमवीएन में की है। इसके पश्चात इंजीनियरिंग की पढ़ाई सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से की है। विष्णु की इस उपलब्धि से…