टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ की खबर का असर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे और उसके दोस्त द्वारा आईएएस अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़ और गिरफ्तारी की खबर टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ पर प्रकाशित होने के बाद बीजेपी पार्टी से ओएसडी जवाहर यादव ने व्हाट्स ऐप ग्रुप में अपना बयान दिया । नीचे पढ़िए क्या कहा ओएसडी जवाहर यादव ने ! सुभाष बरला : विकास बरला के मामले में हम क़ानून का सम्मान करते है, क़ानून ने अपना काम किया जल्दी ही सच माननिय न्यायलय के माध्यम से सबके सामने आ जाएगा, क़ानून पर मेरा अट्टूट विश्वास है । जवाहर यादव…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को चंडीगढ़ पुलिस ने आईआईएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है. जबकि पीड़ित लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए गए है और जल्दी ही आरोपी विकास बराला और उसके साथी आशीष को अब पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल मामला बीती रात साढ़े 12 बजे का है जब विकास बराला और उसके साथी ने चंडीगढ़ सेक्टर सात पेट्रोल पम्प से उसकी गाडी का पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार शराब के नशे में मदहोश दोनों…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) फरीदाबाद में बंदूक के दम पर लाखों की लूट। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद के एनआईटी पांच नम्बर इलाके का है जहां ग्राहकों से पैसे वसूल कर लौट रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने पहले तो टक्कर मारकर मोटरसाइकिल गिरा दिया और चार लाख रुपयों से भरा बैग लुट कर फरार हो गए लेकिन भागते समय कार CCTV कैमरे में कैद हो गई ।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है। बाइक पर सवार युवक को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। पीड़ित युवक कृष्णा पटेल की…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) छात्र संगठन युवा आगाज़ ने आज कॉलेजो में सीट बढोतरी को लेकर पँ. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज फरीदाबाद के मख्य द्वार के सामने ही शांति पूर्ण धरने का आगाज़ किया है,छात्र नेता अजय डागर कि मानें तो हमारे फरीदाबाद जिले में पं. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज एक मात्र ऐसा सरकारी शिक्षण संस्थान है,जिसमे जिले के दूरगामी छेत्रों के साथ साथ, दूसरे जिलों से भी हजारों की संख्या में छात्र व छात्राएं पढ़ने के लिए आते है,किन्तु प्रति वर्ष इसमे शीटों की कमी होने के कारण सैंकड़ों छात्र व छात्राएं दाखिला से वंचित…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) फरीदाबाद एक बार फिर कटी आफिस से निकल रही महिला की चोटी- बेहोश होकर गिरी महिला जिससे आसपास के लोगो मे भय व्याप्त हो गया सूचना पाकर परिजन आफिस पहुंचे और उसे घर लेकर आये – घर पहुचते ही कटी हुई चुटिया देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई. फरीदाबाद की गांधी कालोनी में दिखाई दे रहा ये लोगो का हजूम दरअसल इस लिए जमा हुआ है इस घर मे रहने वाली शोभा नाम की महिला की आफिस से निकलते हुए ही उसकी चोटी कट गई जिसे देखने के लिए…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) लगातार चुटिया कटने के मामलों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। रोजाना एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोग अब चोटी काटने वाले को भूत और चुड़ैल का नाम दे रहे है। इस भूत और चुड़ैल से बचने के लिए लोगों ने अब अपने घर के बाहर नींबू, हरीमिर्च ,लहसुन ,प्याज और नीम के पेड़ की डाली लगा ली है। वहीँ घरों के बाहर मेहँदी ,हल्दी और काली स्याही के छापे भी लगाने शुरू कर दिए हैं। अक्सर आपने देखा होगा की लोग घर के…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) भाई बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में इन दिनों अलग अलग प्रकार की राखियों से दुकानें सज गई है, फरीदाबाद के एनआईटी पांच नंबर में मशहूर ” साईं राखी ” निर्मित करने वाले होलसेलर अजय खरबंदा और उनके भाई पंकज खरबंदा इस बार अनोखा कॉन्सेप्ट लेकर चर्चा में बने हुए है. इन दोनों भाइयो ने इस बार बाजारों में व्हाटसप और फेसबुक के क्रेज को देखते हुए व्हाटसप वाला भाई और फेसबुक वाला भाई वाली के नाम से ख़ास राखियां तैयार की है. पंकज खरबंदा ने ” टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ ” से ख़ास बातचीत…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) अगर आप बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाते है तो यह खबर आपके लिए है अब आपको फरीदाबाद के किसी भी पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा क्योंकि फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के आदेशानुसार चलाऐ जा रहे 15 दिन के ख़ास अभियान के तहत यदि किसी भी दुपहिया वाहन चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ होगा तो उसको पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने बताया की फरीदाबाद में रोड सेफ्टी के तहत देखा गया है की सड़क दुर्घटना में जायदातर दुपहिया वाहन चालकों…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) दिल्ली फरीदाबाद बाईपास पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए । घायलों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में भिजवा दिया गया जहाँ आज उनका पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया । हादसा उस समय हुआ जब पांचों युवक कार में सवार होकर फरीदाबाद की भारत कॉलोनी की तरफ आ रहे थे कि अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और बाद में रोड…
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के आगामी 2, 3, 4 अगस्त को हरियाणा प्रवास के तहत रोहतक में कार्यकर्ताओं की बैठक को लेकर फरीदाबाद सैक्टर 9 स्थित जिला कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने शिरकत की। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी का यह हरियाणा प्रवास हरियाणा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में एक जोश एवं ताकत का स्मरण करेगा जिससे संगठन और मजबूत होगा।…