TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा )पिछले एक हफ्ते से पीने के पानी की समस्या और पिछले 6 महीने सीवरेज ब्लॉकेज तथा इलाके में गंदगी को लेकर फरीदाबाद विधानसभा के अजरौंदा गाव के लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय महिलाओं ने डीसी निवास का जहाँ घेराव किया वहीँ महिलाओं ने हियुमंन चैन बनाकर रोड़ को भी जाम कर दिया । डीसी निवास के बाहर घेराव करती और हियुमंन चैन बनाकर रोड जाम करती यह महिलाएं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अजरौंदा गाव की है जो पिछले छह दिन से पीने के पानी की आपूर्ति न होने और क्षेत्र…
Author: Ajay verma
TODAY EXPRESS NEWS ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) नंदी ग्राम गौशाला में गायों की दुर्दशा की खबर मिडिया में आने के बाद फरीदाबाद को मेयर सुमन बाला ने गौशाला का औचक निरीक्षण किया और पाया गौशाला में एक भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं है वहीँ गायो की हालत गंभीर है और गाय बीमार है । गायो की दयनीय हालत को देखते हुए मेयर सुमन बाला गुस्से से आग बबूला हो गयी और वहां कर्मचारियों को बुलवाकर जमकर फटकार लगाई। मिडिया से बात करते हुए मेयर सुमन बाला ने कहा की उन्हें मिडिया के माध्यम से पता लगा को गौ शाला में गौ माता की हालत…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) आज युवा आगाज संगठन व कॉलेज अधयापकों ने मिलकर डॉ. बी. आर. अम्बेडकर कालेज पलवल में डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनकी काबिलियत को सराहा। संगठन के छात्र नेता दिनेश रावत ने बताया कि आज डॉ. कलाम जी का शरीर भले ही हमारे बीच में न हो लेकिन उनकी सोच हमारे दिल और दिमाग में हमेशा जिंदा रहेगी,उनकी विचारधारा हमेशा हमारे बीच में रहेगी। वही कॉलेज की प्रिंसिपल साहिबा सुशीला जी ने बताया कि आज युवा आगाज़ संगठन के कार्यकर्ताओं…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) लावारिश शवों की पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग किस तरह से दुर्गति कर रहा है जिसका नजारा फरीदाबाद में उस वक्त देखा गया जब एक लावारिश शव को खुले रिक्शे में रखकर सिविल अस्पताल से लेकर शहर की सबसे बडी मर्किट 1 नम्बर होते हुए रिक्शा चालक शमशान पहुंचा। लावारिश शव के लिये न तो सिविल अस्पताल की ओर से कोई एंबुलेंस दी जाती है और न ही पुलिस प्रशानस की ओर से कोई कोशिश की जाती है नगर निगम इन शवों को जलाने के लिये 21 सौं रूपये देकर अपना…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) पान सिंह तोमर, साहिब बीवी और गैंगस्टर, गैंग ऑफ वासेपुर व दिल से जैसी अवार्ड प्राप्त फिल्मों का हिस्सा बने तिग्मांशू धूलिया इतिहास के पन्नों से कुछ नए तथ्य लेकर आ रहे हैं। इतिहास पर वैसे तो सेंकड़ों फिल्में बन चुकी है लेकिन रैड फोर्ट ट्रायल एक ऐसा विषय रहा है जो कि आमजन की जानकारी से बाहर है। इसी विषय पर 28 जुलाई को रीलिज होने जा रही है रागदेश फिल्म का प्रमोशन मानव रचना यूनिवर्सिटी में मंगलवार को किया गया। फिल्म की स्टार कास्ट कुणाल कपूर व मोहित मारवाह प्रोमोशन के लिए…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) फरीदाबाद के एनएचपीसी चौक स्थित नाले में एक 4 – 5 महीने का भ्रूण मिलने पर इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. लोगो ने इसकी सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी जिस पर इलाके की पुलिस ने पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर उसे शवगृह में रखवा दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है की आखिरकार किसने इस भ्रूण को यहाँ नाले में फेंका है. हालांकि पीएनडीटी एक्ट के तहत समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की और से…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) मानसिक रुप से कमजोर किशोरी के साथ 6 युवकों ने किया सामूहिक बलात्कार। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक गांव की है, जहां एक मानसिक रुप से कमजोर युवती के साथ गैंगरेप का यह मामला सामने आया है। फिलहाल किशोरी की मां की शिकायत पर गांव के 6 युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी इस मामले में अभी फिलहाल जांच की बात कह रहे हैं। दिखाई दे रहा नजारा फरीदाबाद के महिला थाने का है, जहां मानसिक रुप से कमजोर किशोरी की मां ने उसके…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज फरीदाबाद पहुचे और जिला के लोगों के लिए करोड़ों रुपए की लागत की चार परियोजनाओं का शिलानियास किया. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर , उद्योगमंत्री विपुल गोयल , विधायक मूलचन्द शर्मा और सीमा त्रिखा के अलावा नगर निगम की मेयर सुमन बाला भी मौजूद थी. जिले के तमाम आलाधिकारियों की मौजूदगी में सीएम ने लोगो की कुल सौ शिकायते सुनी और जायदातर शिकायतों का सामाधान मौके पर ही किया. बिल्डरों के खिलाफ मिली शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने कहा दो महीने…
TODAY EXPRESS NEWS : 22 जुलाई 2017। एशियन अस्पताल ने अपने प्रांगण में जागररूकता अभियान चलाया। इस अभियान में अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हाथों की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। बरसात के दिनों में बैक्टीरिया सक्रिय होने के कारण बीमारियां फैलती हैं। ऐसे में अगर हम अपनी साफ-सफाई की ओर ध्यान दें तो विभिन्न मानसूनी बीमारियों से बचा जा सकता है। एशियन अस्पताल के नर्सिंग स्टापफ ने लोगों को गंगम स्टाइल में हैंड वाॅशिंग स्टैप बताए। अस्पताल में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल के स्टाफ ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD ( रिपोर्ट अजय वर्मा ) हरियाणा की बेटियां आज देश के उदाहरण बनती जा रही हैं और बेटियों की सफलता ने समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने पाली गांव में आईएएस बनकर आई किरण भड़ाना के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। पाली गांव में रहने वाले पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की बेटी किरण भडाना गुर्जर समाज से पहली आईएएस बनी हैं जिसने पूरे देश में 140 वा रैंक हासिल किया है. इस मौके पर केबिनेट मंत्री विपुल गोयल के अलावा गुर्जर समाज और क्षेत्र के अन्य गणमान्य…