Today Express News : बुलंदशहर- शराब और शराबियों का विरोध उत्तर प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रहा है सूबे के बुलंदशहर में 5 अप्रैल को दोपहर कोतवाली नगर क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा देसी शराब की दुकान पर फूट गया तो एक बीयर की बन्द दुकान में भी जमकर ईंट फेंकी। काफी संख्या में क्षेत्र की महिला देसी दुकान के ठेके पर पहुँची तो दुकानदार दुकान का शटर गिरा कर भाग खड़ा हुआ। महिलाओं ने दुकान का शटर उठा ठेके में तोड़-फोड़ शुरू कर दी और दुकान से देसी शराब बाहर निकल कर उसमे आग लगा दी। दूसरी…
Author: Ajay verma
FARIDABAD : गर्मी के दिनों में बिजली व सीवरेज की व्यवस्था को सुचारू करने को लेकर मुख्य संसदीय सचिव एवं बढख़ल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा ने बिजली अधिकारियों की एक बैठक ली एवं उन्हें दिशा निर्देश दिये कि गर्मी के दिनों में क्षेत्र की जनता को बिजली की किल्लत से जूझना ना पडे। मीटिंग का आयोजन सैक्टर 21 स्थित जिमखाना क्लब में किया गया। इस बैठक में आरडबल्यूए के पदाधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए बिजली विभाग किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते।…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD: फरीदाबाद में एक और विवाहिता चढ़ी दहेज़ की बलि. मामला फरीदाबाद के नंगला एक्लेव इलाके का है जहाँ 22 वर्षीय विवाहिता रूमन अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ससुराल में मृत पायी गयी. मृतक विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया की उनकी लड़की ने सुसाइड नहीं की है बल्कि उसकी ह्त्या की गयी है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मिलकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और कार्यवाही में जुट गयी है. हालांकि पुलिस इस मामले को जहाँ दहेज़ ह्त्या मान रही है वहीँ पुलिस ने कहा की विवाहिता ने सुसाइड की है. मृतक…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : आज जहाँ सम्पूर्ण विश्व स्वास्थ्य लाभ के लिए अधिक से अधिक जल पीने की वकालत कर रहा है वहीँ पौराणिक वेदों एवं आयुर्वेद का विस्तार से अध्ययन करने पर बहुत ही हैरान कर देने वाले तथ्य सामने आये है की अच्छे स्वास्थ्य के लिए किसी भी व्यक्ति को कम से कम मात्रा में जल पीना चाहिए। उक्त विचार बीएचयू से एमडी आयुर्वेद व गोल्डमेडलिस्ट डाक्टर परमेश्वर अरोड़ा ने आज फरीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रगट किये। डाक्टर अरोड़ा फिलहाल सर गंगाराम हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे है. अपने…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : फरीदाबाद में 15 अप्रैल तक शुरू हो सकता है पासपोर्ट केंद्र – यह बयान सीपीएस सीमा त्रिखा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। वहीँ उन्होंने प्रदेश में अवैध बूचड़खानो के बंद होने की वकालत भी की और साथ ही साथ रिहायशी इलाको में शराब के ठेको को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा की उनके अनुसार शराब के ठेके बन्द होने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला और पार्षदगण भी मौजूद थे. सीपीएस सीमा त्रिखा ने कहा की प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बिलकुल बन्द होने चाहिए वहीँ उन्होंने कहा की आगामी…
Today Express News Faridabad : टुडे एक्सप्रेस के सिटी जर्नलिस्ट ने अभी अभी खबर दी है कि फरीदाबाद से गुरुग्राम की और जाने वाली सड़क पर ट्रक पलटने की वजह से जाम की स्तिथि बनी हुई है यह जाम बंधवारी गाव के पास लगा हुआ है । हालांकि अभी ट्रक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है ।।। रिपोर्ट : सिटी जर्नलिस्ट – येसू तनेजा
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : तबादला नीति (रेशनलाईजेशन) के विरोध में आज नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बाल गुहेर कर रहे थे तथा मंच का संचालन कर्मी नेता सोमपाल झिंझोटिया ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि निगम प्रशासन व मेयर सफाई कर्मचारियों को खाली वार्ड बताकर उनमें समायोजित करना चाहती है, जबकि नगर निगम की आबादी के अनुसार यूनियन ने पहले से ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग करती रही है। वर्तमान…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : बच्चो के बीच मामूली कहासुनी बनी दो लोगो की मौत की वजह. मामला बल्लभगढ़ का है , जहा सेक्टर 59 में एक शख्स ने दूसरे शख्स और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और साथ ही उनकी दस साल की बेटी पर भी चाकू से वार कर दिया। जमीन पर बिखरा दिखाई दे रहा यह खून मिट्ठन और उसकी पत्नी का है, जिनकी उन्ही के पडोसी अंशु ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक मिट्ठन सेक्टर 59 की लोहा मंडी में बेलदारी का काम करता था.…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : सांसें हो रही हैं कम-आओ पेड़ लगाएं हम यह वक्तव्य मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने गत दिवस हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा अष्टमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कन्याओं के हाथ से पौधारोपण करवाने उपरान्त उपस्थिति लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज भौतिकता के युग में नित हो रहे आविष्कारों के चलते पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। जिसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक है। समय रहते ऐसा न किए जाने पर हम सबको इसका दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : होली के बाद से पड़ रही गर्मी से फरीदाबाद के लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से गर्मी के पारे ने लोगो के पसीने छुटा रखे थे जिसके कारण दिन में लोगो का घर से निकलना दुर्भर हो गया था. आज अचानक शाम सात बजे आसमान पर काले बादल छा गए और हलकी बरसात शुरू हो गयी और हलकी बरसात से मौसम में कुछ गिरावट आ गयी।दरअसल मौसम विभाग के विज्ञानिको ने पहले ही बता दिया था की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश आने की संभावना है जिससे तापमान कुछ समय के लिए गिरेगा और इसके बाद गर्मी फिर से चर्म…