TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : फरीदाबाद में 15 अप्रैल तक शुरू हो सकता है पासपोर्ट केंद्र – यह बयान सीपीएस सीमा त्रिखा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। वहीँ उन्होंने प्रदेश में अवैध बूचड़खानो के बंद होने की वकालत भी की और साथ ही साथ रिहायशी इलाको में शराब के ठेको को लेकर मचे बवाल पर उन्होंने कहा की उनके अनुसार शराब के ठेके बन्द होने चाहिए। इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद की मेयर सुमन बाला और पार्षदगण भी मौजूद थे. सीपीएस सीमा त्रिखा ने कहा की प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बिलकुल बन्द होने चाहिए वहीँ उन्होंने कहा की आगामी…
Author: Ajay verma
Today Express News Faridabad : टुडे एक्सप्रेस के सिटी जर्नलिस्ट ने अभी अभी खबर दी है कि फरीदाबाद से गुरुग्राम की और जाने वाली सड़क पर ट्रक पलटने की वजह से जाम की स्तिथि बनी हुई है यह जाम बंधवारी गाव के पास लगा हुआ है । हालांकि अभी ट्रक हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है ।।। रिपोर्ट : सिटी जर्नलिस्ट – येसू तनेजा
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : तबादला नीति (रेशनलाईजेशन) के विरोध में आज नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बाल गुहेर कर रहे थे तथा मंच का संचालन कर्मी नेता सोमपाल झिंझोटिया ने किया। इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए प्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि निगम प्रशासन व मेयर सफाई कर्मचारियों को खाली वार्ड बताकर उनमें समायोजित करना चाहती है, जबकि नगर निगम की आबादी के अनुसार यूनियन ने पहले से ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग करती रही है। वर्तमान…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : बच्चो के बीच मामूली कहासुनी बनी दो लोगो की मौत की वजह. मामला बल्लभगढ़ का है , जहा सेक्टर 59 में एक शख्स ने दूसरे शख्स और उसकी पत्नी पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी और साथ ही उनकी दस साल की बेटी पर भी चाकू से वार कर दिया। जमीन पर बिखरा दिखाई दे रहा यह खून मिट्ठन और उसकी पत्नी का है, जिनकी उन्ही के पडोसी अंशु ने चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक मिट्ठन सेक्टर 59 की लोहा मंडी में बेलदारी का काम करता था.…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : सांसें हो रही हैं कम-आओ पेड़ लगाएं हम यह वक्तव्य मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सीमा त्रिखा ने गत दिवस हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा अष्टमी के अवसर पर आयोजित समारोह में कन्याओं के हाथ से पौधारोपण करवाने उपरान्त उपस्थिति लोगों को पौधारोपण के लिए जागरूक करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि आज भौतिकता के युग में नित हो रहे आविष्कारों के चलते पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। जिसके लिए अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक है। समय रहते ऐसा न किए जाने पर हम सबको इसका दुष्परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : होली के बाद से पड़ रही गर्मी से फरीदाबाद के लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से गर्मी के पारे ने लोगो के पसीने छुटा रखे थे जिसके कारण दिन में लोगो का घर से निकलना दुर्भर हो गया था. आज अचानक शाम सात बजे आसमान पर काले बादल छा गए और हलकी बरसात शुरू हो गयी और हलकी बरसात से मौसम में कुछ गिरावट आ गयी।दरअसल मौसम विभाग के विज्ञानिको ने पहले ही बता दिया था की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश आने की संभावना है जिससे तापमान कुछ समय के लिए गिरेगा और इसके बाद गर्मी फिर से चर्म…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : आज सेंटर पॉइंट मॉल, सेक्टर 49 फरीदाबाद में “हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ” के प्रदेश कार्यालय का विधिवत उद्घाटन माननीय मुख्य संसदीय सचिव हरियाणा सरकार श्रीमती सीमा त्रिखा ने किया. इस अवसर पर ‘हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ’ के संस्थापक महासचिव श्री संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की यह कार्यालय किकबॉक्सिंग खेल के लिए समर्पित होगा एवं यहाँ से जिले, प्रदेश एवं देश के अन्य भागों के खिलाडी एवं अधिकारी संपर्क में रहेंगे. इस अवसर पर फरीदाबाद जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल ने श्रीमती सीमा त्रिखा को “हरियाणा प्रदेश किकबॉक्सिंग संघ” का मुख्य संरक्षक भी…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : इरिगेशन विभाग की करीब 10 एकड़ जमीन पर बनी अवैध झुग्गियों पर इर्रिगेशन विभाग और हुडा विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए उन्हें जेसीबी की मशीन से ध्वस्त कर दिया है । बिभाग को कार्यवाही अभी तक जारी है अधिकारियो के अनुसार सेक्टर 8 बाईपास रोड के पास इरिगेशन विभाग की करीब 10 एकड़ भूमि पर पिछले लंबे समय से अवैध झुग्गियां बस गयी थी और दिन प्रतिदिन यह कब्जा बढ़ता ही जा रहा था लेकिन आज इरिगेशन विभाग और हुडा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आखिरकार इन्हें हटा दिया और इस मौके पर भारी पुलिस…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : विश्व हिन्दू परिषद् ने पहले भी राम मंदिर को लेकर अनुष्ठान किये है जिसके चलते बाबरी ढाँचे का बदनुमा दाग हिन्दू समाज और देश के नाम से हट गया है और हमे विश्वास है की अब वहां भव्य राममंदिर का निर्माण होगा और कम से कम वहां मस्जिद तो बन ही नहीं सकती। मोदी सरकार आयी बहुमत लायी और यूपी में भी बहुमत आया फिर भी मंदिर की चर्चा तक नहीं सुनाई दी जिसके चलते अब सन्त समाज पहले की तरह सड़को पर उतरेगा और विश्व हिन्दू परिषद हिन्दू समाज को उत्तेजित करेगा और राम…
TODAY EXPRESS NEWS FARIDABAD : हुड्डा के कच्चे कर्मचारियों ने किया अर्ध नगन होकर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन – तनखा और नौकरी से हटाए जाने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. गौरतलब है की दो दिन पहले हुड्डा कार्यालय पर महिला कर्मचारियों ने जमीन पर लेट कर प्रदर्शन किया था और मांगे नहीं माने जाने पर कर्मचारियों द्वारा आत्मदाह की चेतावनी भी दी जा चुकी है ! अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे यह हुड्डा के ठेकेदार के तहत काम करने वाले कर्मचारी है जिन्हें लंबे समय से तनखा नहीं मिली बल्कि उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया. कर्मचारियो ने चेतावनी दी है…