Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    Today Express News
    Home » यस मैडम ने गिग इकॉनमी में रचा इतिहास

    यस मैडम ने गिग इकॉनमी में रचा इतिहास

    vishal rajputBy vishal rajput17/04/2025No Comments3 Mins Read
    • इस सशक्तिकरण पहल का उद्देश्य रीता देवी जैसी टॉप सर्विस पार्टनर्स को सशक्त बनाना है, ताकि वे सम्मानजनक ढंग से अपनी आजीविका चला सकें और परिवार का संबल बन सके

    टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ | भारत, 17 अप्रैल 2025: देश का सबसे भरोसेमंद एट-होम सैलून ब्रांड, यस मैडम, अब गिग इकॉनमी में एक ऐतिहासिक मिसाल कायम कर रहा है। यह उद्योग का पहला बूटस्ट्रैप्ड ब्रांड बन गया है, जिसने अपने बेस्ट परफॉर्मिंग सर्विस प्रोफेशनल्स के लिए 0% कमीशन मॉडल की शुरुआत की है।

    इस ऐतिहासिक पहल की घोषणा कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ मयंक आर्य ने एक भावनात्मक लिंक्डइन पोस्ट के ज़रिए की। यह सिर्फ एक नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि उन लोगों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता है जो इस ब्रांड की असली रीढ़ हैं।

    इस फैसले का जन्म ताज पैलेस में आयोजित एक ‘ग्रैटिट्यूड लंच’ के दौरान हुआ, जहाँ सर्विस प्रोफेशनल्स ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा कीं। माहौल इतना प्रेरक था कि कंपनी की लीडरशिप टीम ने उसी क्षण निर्णय लिया कि टॉप परफॉर्मर्स से अब कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। अब वे अपनी पूरी कमाई बिना किसी कटौती के प्राप्त करेंगे – न कोई झंझट, न कोई शर्त – सिर्फ़ सम्मान और न्याय।

    हालांकि यह फैसला अचानक आया प्रतीत होता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यस मैडम ने कमीशन दरों को क्रमशः 20% से घटाकर 15% और फिर 8% किया था। अब इस नई नीति के साथ कंपनी ने गिग इकॉनमी में सच्चे सशक्तिकरण, सम्मान और भरोसे की नई परिभाषा गढ़ दी है। बिना किसी बाहरी फंडिंग के बूटस्ट्रैप्ड कंपनी होते हुए भी यस मैडम ने यह साबित कर दिया है कि बड़ा बदलाव लाने के लिए पैसों से ज़्यादा इरादे की गहराई ज़रूरी है।

    इस क्रांतिकारी बदलाव की प्रेरणा अमित सिंह, जो कि एक यस मैडम के काफी लम्बे समय से कस्टमर है, द्वारा साझा की गई एक लिंक्डइन पोस्ट से मिली, जिसमें ब्रांड की सर्विस पार्टनर रीता देवी की कहानी बताई गई थी। 18 वर्ष की उम्र में विवाह और 19 वर्ष में माँ बनने के बाद, उन्होंने अपने ब्यूटी पार्लर के सपनों को छोड़ परिवार की ज़िम्मेदारी संभाली। लेकिन जब उन्होंने यस मैडम से जुड़ने का फैसला किया, तो उनकी ज़िंदगी बदल गई। आज वे हर महीने करीब ₹70,000 कमाती हैं, अपनी चार बेटियों की पढ़ाई का ख़र्च उठाती हैं और अपने समुदाय में आदर और सम्मान प्राप्त कर रही हैं।

    सीईओ मयंक आर्य ने कहा, “हम हमेशा मानते हैं कि हमारे सर्विस प्रोफेशनल्स ही यस मैडम की असली ताकत हैं। जब हमने उन्हें खुलकर बोलते सुना, तो यह स्पष्ट हो गया कि सच्चा समर्थन सिर्फ़ तालियों में नहीं, बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता देने में है। 0% कमीशन हमारे लिए सिर्फ़ एक नीति नहीं, बल्कि उनके प्रति आदर प्रकट करने का तरीका है।”

    को-फाउंडर और सीएमओ आकांक्षा विश्‍नोई ने कहा, “हमारे लिए लोगों को ‘सुनना’ एक जिम्‍मेदारी है और यहीं से असली बदलाव की शुरूआत होती है। ग्राहक हों, टीम हो या सर्विस पार्टनर्स – हर आवाज़ हमारे लिए मायने रखती है। 0% कमीशन मॉडल इसी सोच का नतीजा है। जब हम अपने टॉप परफॉर्मर्स को पूर्ण आर्थिक आज़ादी देते हैं, तो हम उनके कार्य को सराहते ही नहीं, बल्कि गिग इकॉनमी के लिए एक नई संवेदनशील और सशक्त मिसाल भी कायम करते हैं।

    #YesMadam
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    vishal rajput
    • Website

    Related Posts

    सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स लगातार 20वें साल बना दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड

    10/03/2026

    टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में सरकारी आईटीआई देवगिरी के साथ साझेदारी की

    09/03/2026

    उसका स्टार्टअप, उसका शहर, उसका भारत: जमीनी स्तर से 2047 को आकार देती महिलाएं

    09/03/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.