Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » YMCA : कम्प्यूटर विज्ञान में नवीनतम तकनीक व उभरते क्षेत्रों पर रिफ्रेशर कोर्स प्रारंभ

    YMCA : कम्प्यूटर विज्ञान में नवीनतम तकनीक व उभरते क्षेत्रों पर रिफ्रेशर कोर्स प्रारंभ

    Ajay vermaBy Ajay verma08/01/2018No Comments3 Mins Read
    TODAY EXPRESS NEWS ( AJAY VERMA ) फरीदाबाद, 8 जनवरी – वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद द्वारा कम्प्यूटर विज्ञान में नवीनतम तकनीक व उभरते क्षेत्रों के दृष्टिगत संकाय सदस्यों तथा शोधार्थियों के लिए आयोजित एक सप्ताह के रिफ्रेशर कोर्स का आज शुभारंभ हो गया। कम्प्यूटर इंजीनिरिंग विभाग तथा इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी व कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टीईक्यूआईपी-3 परियोजना के तहत आयोजित कोर्स में विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है।

    कोर्स का शुभारंभ आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर डॉ एस.के. गुप्ता तथा कुलपति प्रो. दिनेश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो. संदीप ग्रोवर, प्रो. तिलक राज, कम्प्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. कोमल कुमार भाटिया, आईटी एवं कम्प्यूटर एप्लीकेशंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. अतुल मिश्रा तथा कुलसचिव डॉ. संजय कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। कोर्स का संचालन डॉ. नीलम दूहन तथा ममता कथुरिया द्वारा किया जा रहा है।
    मुख्य वक्ता के रूप में सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. एस. के. गुप्ता ने कम्प्यूटर विभाग के क्षेत्र में ऐतिहासिक वैज्ञानिक अनुसंधानों तथा नवीनतम अनुसंधानों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों को नई प्रौद्योगिकीय विकास की जानकारी में रूचि लेने के  लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने डाटा माइनिंग तथा बिग डाटा मैनेजमेंट तथा एनालिसिस के महत्व तथा उपयोगिता को लेकर जानकारी दी। उन्होंने डाटा माइनिंग तथा बिग डाटा मैनेजमेंट तथा एनालिसिस के क्षेत्र में चुनौतियों से अवगत करवाते हुए इस दिशा में अनुसंधान कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।
    सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने दोनों विभागों को संकाय सदस्यों रिफ्रेशर कोर्स करवाने की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कोर्स संबंधित विषय पर नवीनतम जानकारी एवं ज्ञानवर्धन की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होते है। उन्होंने कोर्स में हिस्सा ले रहे प्रतिभागियों से कोर्स के अंत पर फीडबैक लेने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि फीडबैक के आधार पर कम्प्यूटर विज्ञान तथा आईटी के क्षेत्र में नये बदलावों के अनुरूप विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में सुधार की दिशा में भी कदम उठाये जाये ताकि विद्यार्थी बाजार की जरूरतों के अनुरूप नवीनतम जानकारी हासिल कर सके।
    इससे पूर्व प्रो. कोमल कुमार भाटिया ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा कोर्स को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोर्स के दौरान सॉफ्ट कम्प्यूटिंग, इंटरनेट आफ थिंग्स, वारलैस सेंसर नेटवर्क, इंफोर्मेशन रिट्रिवल, क्लाउड कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, बिग डाटा एनालिटिक्स तथा प्रोग्रामिंग जैसे विषयों को कवर किया जायेगा तथा आईआईटी, एनआईटी, जेएनयू, डीटीयू तथा अन्य प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
    CONTACT : AJAY VERMA 9953753769 , 9716316892
    EMAIL : faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    रोज़गार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट : राजेश नागर

    10/02/2026

    अग्रसेन महाराज केवल इतिहास नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और समरस भारत की प्रेरणा हैं : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

    31/01/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने किया ‘संजीवनी’ का लॉन्च – फरीदाबाद की पहली समर्पित 24/7 स्ट्रोक हेल्पलाइन के साथ-साथ स्ट्रोक क्लीनिक एवं एंबुलेंस सर्विस

    28/01/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.