Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, April 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » युवा उदय फाउंडेशन ने लिया 50 परिवारों को गोद, लॉकडाउन तक हर जरूरत करेंगे पूरी

युवा उदय फाउंडेशन ने लिया 50 परिवारों को गोद, लॉकडाउन तक हर जरूरत करेंगे पूरी

Ajay vermaBy Ajay verma04/04/2020No Comments2 Mins Read

Today Express News / Report / Ajay Verma / फरीदाबाद,अप्रैल : कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में समाजसेवी संगठन युवा उदय फाउंडेशन ने ओल्ड फरीदाबाद के 50 परिवारों को गोद लिया है। इन परिवारों मे प्रवासी मजदूरों के परिवार भी शामिल है जो झारखंड, बिहार, यूपी एवं अन्य प्रदेशों से आए हुए हैं। संस्था के अध्यक्ष पारस भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक देश में लॉक डाउन रहेगा संस्था इन परिवारों को सभी प्रकार की सहायता एवं मदद उपलब्ध कराएगी। खाने-पीने के राशन से लेकर जरूरत का हर सामान इन परिवारों तक पहुंचाने का काम युवा उदय फाउंडेशन करेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने भूड कॉलोनी, गड्ढा कॉलोनी,  भीम बस्ती, धोबी कॉलोनी एवं वाल्मीकि बस्ती के 50 परिवारों को गोद लिया है। इन सभी जगह अलग-अलग वोलंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है, जो इन तक राशन व ज़रूरत पड़ने पर दवाईयां पहुंचाने का काम करेंगे। हमारी संस्था सोशल डिस्टेंस बनाते हुए ज़रूरत के हिसाब से  राशन  उन वोलंटियर्स तक पहुंचाएंगे, जो इन परिवारों की देखभाल एवं सेवा के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह एक नई पहल है, कई परिवारों की शिकायत आ रही थी कि प्रशासन द्वारा उन्हें एक टाइम का खाना तो भिजवा दिया जाता है, मगर अगली बार के लिए उन्हें पुन: देखना पड़ता है। इसके अलावा हमारी कोशिश रहेगी कि जैसे-जैसे हमारे साथ लोग जुड़ेंगे, हम अन्य परिवारों को भी गोद ले सकें और उनको उनकी जरूरत अनुसार हर सामान उपलब्ध कराया जा सके। पारस भारद्वाज ने बताया कि हमारी संस्था इनको जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के अलावा इनको जागरूक कर रही है और सुरक्षा के तरीके बतला रही है, ताकि इनको सुरक्षित रखा जा सके। इसमें संस्था के गजेन्द्र पाराशर, सचिन वर्मा, मनीषा सिंघल, मंजू सहारन, कुसुम चावला, गगन गर्ग, गुरुदत्त पाराशर, बंसीलाल, कपिल पाराशर, कपिल आर्य, प्रशांत पाराशर, प्राची गुप्ता, गौतम वत्स एवं हेल्पिंग हैंड संस्था का विशेष सहयोग है।

Corona relief FARIDABAD LATEST NEWS LockDown TODAY EXPRESS NEWS Yuva Uday Foundation
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.