Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » आर के मार्बल ने सबसे बड़े मार्बल हब ‘एक्सपीरिएंस वन’ के साथ मनाया अपने 30 गौरवशाली वर्षों का जश्न

    आर के मार्बल ने सबसे बड़े मार्बल हब ‘एक्सपीरिएंस वन’ के साथ मनाया अपने 30 गौरवशाली वर्षों का जश्न

    Ajay vermaBy Ajay verma12/01/2020Updated:12/01/2020No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS / REPORT / AJAY VERMA / सबसे बड़ा मार्बल हब- आर के मार्बल आपको बेहतरीन मार्बल की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है, एक ब्राण्ड जो पिछले 30 सालों के दौरान दुनिया भर में लाखों दिलों को जीत चुका है और इसे दुनिया के सबसे बड़े मार्बल उत्पादकों में से एक के रूप में जाना जाता है।

    दिल्ली/एनसीआर में क्रान्तिकारी ‘एक्सपीरिएंस वन’ की ओपनिंग के दौरान आर्कीटेक्चर, कारोबार उद्यमों और बॉलीवुड से जाने-माने दिग्गज मौजूद थे, जैसे की, जे पी अग्रवाल, मनदीप सिंह, कुणाल शाह, किरण काले, रमेश एडवानकर, अनूप बर्तारिया, बॉलीवुड सेलेब्स वाणी कपूर, लॉरेन गोटलिब, अंजलि सुखानी। ब्राण्ड के शानदार वेयरहाउस में आकर्षक मार्बल फ्लोरिंग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसे निश्चित रूप से इस रात का शोस्टोपर कहा जा सकता था।

    इस अवसर पर ब्राण्ड के सर्वश्रेष्ठ मार्बल वर्क का बेहतरीन डिस्प्ले पेश किया गया, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, ऐसा डिस्प्ले जिससे आपकी नज़रें हटेंगी नहीं। मार्बल के खूबसूरत टेक्सचर्स और रंगों ने हर किसी को आकर्षित किया। इसके अलावा इस अवसर पर परोसे गए व्यंजनों ने शाम को और भी रंगीन बना दिया।

    आर के मार्बल की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसकी स्थापना साल 1989 में पाटनी ब्रदर्स श्री अशोक पाटनी, श्री सुरेश पाटनी और श्री विमल पाटनी के द्वारा लक्ज़री जीवनशैली में नए बेंचमार्क स्थापित करने के उद्देश्य के साथ की गई थी।  आरके मार्बल की टीम में शामिल थे- श्री विकास पाटनी, एमडी, श्री विनीत पाटनी, डायरेक्टर, श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता, डायरेक्टर सेल्स एण्ड मार्केटिंग, जिन्होंने पिछले 30 सालों के दौरान अपनी गौरवशाली यात्रा के अनुभवों को साझा किया।

    इस अवसर पर चेयरमैन अशोक पाटनी ने कहा, ‘‘हम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम एक कंपनी, एक परिवार, एक ऐसा सिस्टम हैं, जहां हम लोगों को आगे बढ़ने, समृद्ध बनने के लिए सक्षम बनाते हैं। हमारे दृष्टिकोण के साथ हमारे मूल्य हमारी कोरपोरेट पहचान को नए आयाम देते हैं।’

    आरके मार्बल के बारे में :  आरके मार्बल की सथापना 1989 में पाटनी ब्रदर्स द्वारा की गई, इसका नेतृत्व दूरदृष्टा श्री अशोक पाटनी के द्वारा किया जाता है, जिन्होंने अपने समर्पण तथा मैनपावर के सशक्तीकरण, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल मानकों के साथ मार्बल उद्योग को नए आयाम दिए हैं। आरके ग्रुप आज मार्बल के सबसे बड़े उद्योग के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त गिनीज़ बुक वल्र्ड रिकार्ड धारक तथा इस उद्योग का निर्विवादित लीडर बन चुका है। उनके पास राजस्थान के उदयपुर (1991-93 -मोरवाड़ और धर्मेता गांव) तथा तलवारा में वंडर व्हाईट- 2012- में दो खनन सुविधाएं हैं, जहां खनन के लिए आधुनिक प्रक्रियाओं को अपनाया जाता है। 2008 में आरके मार्बल ने फ्लालैस व्हाईट तथा वियतनाम के येन बाई प्रोविन्स लुक येन डिस्ट्रिक्ट में कैट्स आई का अधिग्रहण किया।  राजस्थान के चित्तौढ़गढ़ ज़िले के निम्बाहेरा में स्थित वंडर सीमेंट प्लांट की लाईन 1 की शुरूआत मार्च 2012 में हुई, जिसकी उतपादन क्षमता 3.25 मिलियन टन सालाना थी, इसके बाद 2015 में लाईन 2 तथा 2019 में लाईन 3 के साथ इसकी कुल उत्पादन क्षमता 11 मिलियन टन तक पहुंच गई। आज वंडर सीमेंट की मूल कंपनी आर के मार्बल भारत का जाना-माना ब्राण्ड हैं। वंडर सीमेंट एक परफेक्ट शुरूआत का वादा करता है।

    आर के ग्रुप द्वारा प्रोमोटेड, साल 2017 में शुरू किया गया वंडर होम फाइनैंस लिमिटेड एचएचबी पंजीकृत हाउसिंग कंपनी है, राजस्थान स्थित यह कंपनी होम लोन एवं बिज़नेस एमएसएमई लोन मुहैया कराती है तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अर्द्ध शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के निम्न एवं मध्यमवर्ग को अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, जेपी नड्डा रहे मौजूद

    24/07/2026

    क्या परीक्षा सिर्फ कराना ही सरकार की जिम्मेदारी है, या परीक्षार्थियों की चिंता करना भी उतना ही जरूरी है?

    22/07/2026

    गुरुग्राम में कैंटाबिल का नया स्टोर खुला, फैशन प्रेमियों को मिलेगा ट्रेंडी परिधानों का शानदार विकल्प गुरुग्राम

    22/06/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.