TODAY EXPRESS NEWS : वैसे तो इस मौसम में बरसात किसान और उसकी फसल के लिये अच्छी होती है मगर जब खुशनुमा बारिस उसी किसान की जान लेले तो बडा हादसा हो जाता है, ऐसा ही बडा दर्दनाक हादसा फरीदाबाद की तिगांव विधानसभा के गांव मौजाबाद में हुआ है, जहां सुबह से ही अपने खेत में गेंहू की फसल में पानी लगा रहे किसान के उपर आसमानी बिजली गिर पडी। परिजनों की तो 37 वर्षीय किसान सतीश गेंहू में पानी लगाने के लिये घर से गया था, तभी बारिस आ गई, वह खेत में पानी चलाकर झोंपडी में छुप गया, जहां अचानक से आसमान से बिजली सीधे किसान के उपर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने किसान सतीश को अस्पताल ले जाने की कोशिश की मगर तक उसने दम तोड दिया।
( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )
