Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » जनता ने मौका दिया तो लोकसभा में उठेगी भाजपा के लूट की आवाज : ललित नागर

    जनता ने मौका दिया तो लोकसभा में उठेगी भाजपा के लूट की आवाज : ललित नागर

    Ajay vermaBy Ajay verma20/04/2019No Comments3 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक ललित नागर का आज नागर पाल के बड़े गांव नीमका में जोरदार स्वागत कर लोगों ने अपने खुले समर्थन का ऐलान किया। भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने जहां उनका बड़ी माला से पहनाकर सम्मान किया गया वहीं उन्हें नागर पाल की ओर से पगड़ी बांधकर अपने समर्थन कर उन्हें बड़ी राजनैतिक ताकत प्रदान करने का काम किया। कांग्रेस की टिकट घोषित होने के बाद तिगांव के विधायक ललित नागर आज पहली बार बड़े गांव नीमका पहुंचे थे, जहां उनके स्वागत में लोगों का उत्साह देखने लायक था और लोगों ने अपने नेता को पलक-पावड़े बिठाकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जमकर जयघोष करते हुए एक स्वर में कहा कि ललित नागर ने विधायक बनने के बाद पांच सालों तक क्षेत्र की समस्याओं की आवाज  को बुलंद तरीके से विधानसभा में उठाने का काम किया है और उनकी कार्यशैली एक बेहतर जनप्रतिनिधि की रही है इसलिए वह उन्हें पूरी निष्ठा से उनका साथ निभाएंगे। श्री नागर ने गांव में जाने से पूर्व राजा जैत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर ने कहा कि यहां के लोगों ने हमेशा उनके हर संघर्ष में उनका बढ़चढकर सहयोग किया है तथा विधायक बनने के बाद उन्होंने भी इस क्षेत्र की सेवा करने के लिए कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ी है तथा भाजपा सरकार में तिगांव क्षेत्र के साथ हुए भेदभावपूर्ण रवैये व जनविरोधी नीतियों को लेकर उन्होंने एक लायक बेटे की तरह हर स्तर पर सडक़ से लेकर विधानसभा तक भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेने का काम किया है।

    http://भाजपा सरकार में बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो रहे है युवा : ललित नागर

    उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में समूचे जिले में भाजपा सरकार में लूट और गुड्डाराज का आलम रहा है इसलिए अब समय आ गया है कि इस गुंडाराज को खत्म करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में एकजुट हो जाएं क्योंकि वह सांसद बनते ही इस शहर से गुंडागर्दी को पूरी तरह से खात्मा कराने का काम करेंगे वहीं वर्षाे से विकास के लिए अपेक्षित हो रहे इस क्षेत्र को फिर से विकास की रफ्तार दी जाएगी क्योंकि पांच साल के भाजपा राज में लोगों को केवल दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी फैंक गुमराह कर जातिवाद का जहर घोलने का काम किया है। नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायने में आम गरीब, किसान, मजदूर की हितैषी पार्टी है तथा कांग्रेस पार्टी की जहां-जहां सरकार बनी है, वहां-वहां चुनाव पूर्ण किए वायदों को पूरा किया गया है और इस बार कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों के साथ न्याय करते हुए 72 हजार रुपये सालाना की योजना को लागू किया जाएगा, जिससे गरीब लोग लाभान्वित होंगे।

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    जरूरतमंद परिवारों में बांटे राशन, कंबल,प्रेशर कुकर,मिठाइयां और प्रोत्साहन राशि

    03/11/2026

    समाज को जोड़ने का दीपक जलाया, ह्यूमन लीगल ऐड का भव्य दीपावली मिलन!

    03/11/2026

    फरीदाबाद में आधुनिक ब्रेन ट्रीटमेंट की नई सुविधा शुरू!

    29/10/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.