Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, May 4
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का भाजपा मंत्रियों के कार्यालयों पर हल्ला बोल

जलभराव ओर जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का भाजपा मंत्रियों के कार्यालयों पर हल्ला बोल

Ajay vermaBy Ajay verma28/07/2018No Comments3 Mins Read
TODAY EXPRESS NEWS : कांग्रेसियों ने आज केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और  उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर  प्रदर्शन किया । इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।  कांग्रेसियों का आरोप है कि पिछले 3 दिनों से हो रही बरसात की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ वही शहर की सड़के टूटी हुई है । जिसकी वजह से लगातार लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है । उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर नज़र नही आ रही । प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार और उसके अधिकारी सोए पड़े है और इसीलिए वो इस सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़को पर उतरे है ।
गौड़ ने कहा आज गरीब, मजदूर, पिछड़े, किसान व आम आदमी इस कद्र बदहाल हो गया है कि उसके समक्ष दो जून की रोटी जुटाना एक बड़ी समस्या बन गया है। भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे काले कानून लाकर देश को बर्बाद की ओर धकेल दिया है। आज हालात ऐसे हो गए है कि लोग बिजली, पानी व सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि करने को मजबूर हो रहे है, जबकि भाजपाई केवल कागजों में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है। कांग्रेसी नेता सुमित गौड ने उद्योगमंत्री विपुल गोयल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री जी फरीदाबाद क्षेत्र को हाईटैक बनाने की बजाए लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने का काम करें क्योंकि जनता ने आपको विधानसभा में जनसमस्याओं के समाधान के लिए भेजा है झूठी वाहवाही लूटने के लिए। उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने चुनावों के दौरान वायदे तो बड़े-बड़े किए परंतु चार वर्षाे में केवल और केवल कागजों में विकास की बातें करके लोगों को गुमराह करने का काम किया है। श्री गौड़ ने कहा कि अब जनता भाजपा की कथनी और करनी को भली भांति जान चुकी है और आने वाले चुनावों में इन भाजपाईयों को वोट की चोट से जवाब देने का काम करेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह भाजपा के मंत्रियों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते है और इस दौरान सड़कों पर जमा पानी व लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो कांग्रेस कार्यकर्ता इससे भी बड़ा जनांदोलन करके सरकार की ईट से ईट बजा देंगे। इसके उपरांत कांग्रेसी जुलूस निकालते हुए सेक्टर-28 स्थित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे, जहां पर मंत्री जी की अनुपस्थिति में कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए नारेबाजी की।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

फरीदाबाद में जन्मदिवस के जश्न के मौके पर की गई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल 22-वर्षीय युवक को फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद में मिला नया जीवन

25/04/2026

छोटी बहन ने लिवर का टुकड़ा दान कर बड़े भाई को नया जीवन दिया

19/04/2026

रयान के 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में 95 से अधिक ओर 50 ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर किया नाम रौशन

16/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.