Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Express News
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • NATIONAL NEWS
      • Delhi NCR
      • UP NEWS
      • NOIDA
      • GOA
      • Uttrakhand
      • HIMACHAL
      • RAJASTHAN
    • HARYANA NEWS
      • GURUGRAM
      • CHANDIGARH
      • FARIDABAD
      • PALWAL
        • MEWAT
    • ENTERTAINMENT NEWS
    • MORE TOPICS
      • Health & Fitness
      • SPORTS
    • Video
    Today Express News
    Home » झूठे वायदे नहीं काम करने आया हूं : विजय प्रताप

    झूठे वायदे नहीं काम करने आया हूं : विजय प्रताप

    Ajay vermaBy Ajay verma14/10/2019No Comments4 Mins Read

    TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद 14 अक्टूबर। झूठे वायदे नहीं काम करने आया हूं और वायदा करता हूं कि अगली बार जब आप लोगों के बीच आऊंगा तो अपने काम के आधार पर वोट मांगूंगा, न कि स्थानीय विधायिका की तरह, जो अपने मोदी और मनोहर के नाम पर वोट मांग रही हैं। वो ऐसा, इसलिए कि उन्होंने पूरे 5 साल कुछ नहीं किया, तो वोट कैसे मांगें। उक्त विचार कांग्रेसी उम्मीदवार विजय प्रताप सिंह ने सोमवार को एसजीएम नगर 22 फुट रोड, ए ब्लॉक, ई ब्लॉक, मेवला महाराजपुर, आदर्र्श कॉलोनी, सीए एसोसिएशन, एनआईटी-3, एन.एच.5 एम ब्लॉक, दयाल नगर, कल्याणपुरी, ध्रुव डेरा, गांव बडख़ल, सैक्टर-48 में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। सभी जगह मिल रहे भारी प्यार और स्नेह से गदगद विजय प्रताप ने भगवान से प्रार्थना कि जो प्यार और सम्मान लोगों का मुझे मिल रहा है, मुझे उसे संभालने की ताकत दे। उन्होंने भाजपा के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि विधायिका जो बडख़ल झील को भरने की बात कर रही हैं, पहले लोगों को पानी की आपूर्ति कराएं। कांग्रेस ने रैनीवेल परियोजना लाकर शहर के लोगों को पानी उपलब्ध कराने का काम कराया। मगर भाजपा के पास न तो कोई रणनीति है और न ही अधिकारी उनकी सुनते हैं। इसलिए वो हर मोर्चे पर फेल हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में। कांग्रेसी उम्मीदवार ने कहा कि भाजपा विधायिका ने लोगों के काम तो किए नहीं, उल्टा जो उनके पास गया उनका निरदार किया गया, लोगों को जेल भेजा गया। इतना उदासीन विधायक उन्होंने आज तक अपने जीवन में कहीं नहीं देखा। एसजीएम नगर की पूरी तरह अनदेखी की गई। पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने कार्यकाल में 116 ट्यूबवैल एसजीएम नगर में लगवाए, मगर आज अधिकतर ट्यूबवैल पानी न होने की वजह से बंद पड़े हैं। जब जमीन में पानी ही नहीं है, तो ट्यूबवैल कहां से चलेंगे। इसलिए एसजीएम नगर के लिए हमारे पास योजना है, विजन है। यहां के लोगों को पानी की पूर्ति के बूस्टर और कम से कम दो बड़ी टंकियां चाहिएं, तभी जाकर लोगों को पानी मिल पाएगा। भाजपा कार्यकाल में रिहायशी क्षेत्रों में खोले गए शराब के ठेकों एवं आहातों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले सत्ता में आने पर इन ठेकों को बंद कराऊंगा। हमारी बहनें महीनों धरने पर बैठी रही, ठेकों को बंद कराने के लिए मगर न तो विधायिका न ही किसी अन्य जनप्रतिनिधि के कान पर जूं तक रेंगी। कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि ठेकों को बंद कराने के लिए लोगों को सडक़ों पर उतरना पड़े। विजय प्रताप सिंह ने आयोजित सभाओं में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह विश्वास दिलाया कि हाथ का बटन दबाने के बाद उनकी समस्याओं का निराकरण होना तय है और इस बात का प्रमाण उनको पूर्व मंत्री चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह के कार्यकाल में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि अपने पिताश्री द्वारा शुरू किए विकास के कामों को पूरा करना ही मेरा ध्येय है और आप लोगों के आशीर्वाद से वह इस काम को निश्चित तौर पर कर पाएंगे। इस मौके पर भाजपा के दिग्गज नेता रहे राजकुमार गौड ने कहा कि इतने पुराने कार्यकर्ता होने के बावजूद उनको स्थानीय विधायिका द्वारा मान-सम्मान नहीं दिया गया और पूरी तरह अनदेखी की गई। उनमें अहंकार भरा हुआ है और वो लोगों का तिरस्कार तक करने से नहीं चुकते। इसलिए वो मोदी-मनोहर के नाम पर वोट मांग रही हैं, क्योंकि वह जानती हैं कि लोग उन्हें पसंद नहीं करते। इस अवसर पर सभा में प्रवीण भाटी, ओ पी गौड, जयपाल चंदीला, विजयपाल चंदीला, धर्मबीर भड़ाना, शलेश चंद केन, जंगलिया मंगलिया, सुरेन्द्र दुग्गल, भारभूषण भारती, विनोद कौशिक, देव सिंह गुंसाई, विजय गुर्जर, अवधेश कुमार, राकेश पंडित, चिरंजीलाल प्रधान, सुरेन्द्र कुमार, विक्रम आदि ने सम्बोधित किया

    ( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


    CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
    EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
    Ajay verma
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    Founder & editor-in-chief of Today Express News.

    Related Posts

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद ने शीघ्र निदान और समय पर उपचार के लिए लॉन्च किया क्षेत्र का पहला ‘फीवर क्लीनिक’

    11/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, फरीदाबाद ने लॉन्च किया शहर में पहला पार्किन्सन्स एंड मूवमेंट डिसऑर्डर क्लीनिक

    02/09/2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदबाद में एडवांस रीकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से दुर्लभ किडनी ट्यूब ब्लॉकेज से ग्रस्त एक-वर्षीय शिशु की जान बचायी गई

    25/08/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Channel
    Advertisement

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 TENews. Designed by CSG.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.