Close Menu
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, April 16
Facebook X (Twitter) Instagram
Today Express News
  • BREAKING NEWS
  • NATIONAL NEWS
    • Delhi NCR
    • UP NEWS
    • NOIDA
    • GOA
    • Uttrakhand
    • HIMACHAL
    • RAJASTHAN
  • HARYANA NEWS
    • GURUGRAM
    • CHANDIGARH
    • FARIDABAD
    • PALWAL
      • MEWAT
  • ENTERTAINMENT NEWS
  • MORE TOPICS
    • Health & Fitness
    • SPORTS
  • Video
Today Express News
Home » पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों की भावी जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों की भावी जरूरतों के अनुरूप तैयार करेंः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajay vermaBy Ajay verma08/10/2018No Comments2 Mins Read

TODAY EXPRESS NEWS : फरीदाबाद एक सप्ताह का शॉर्ट टर्म कोर्स आयोजित कर रहा है। कोर्स का आयोजन विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर) के सहयोग से किया जा रहा है। कोर्स में विश्वविद्यालय तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के लगभग 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। आज से प्रारंभ हुए कोर्स के उद्घाटन सत्र में एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के पाठ्यक्रम विकास केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. ए.आर. गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने की। सत्र का संचालन डॉ. शैलजा जैन व ललित राय द्वारा किया गया। सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि किसी भी पाठ्यक्रम की कार्यसाधकता इस बात से आंकी जाती है कि वह विद्यार्थियों को भविष्य के व्यवसाय के लिए आकर्षित करने तथा व कौशल विकास में कितना सफल रहा, जिसकी आज सबसे ज्यादा जरूरत है। पाठ्यक्रम न केवल तकनीकी कौशल प्रदान करने में सक्षम हो अपितु विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बनाये। उन्होंने आशा जताई कि शॉर्ट टर्म कोर्स ऐसे पाठ्यक्रमों के क्रियान्वयन में लाभदायक होगा, जिनके लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के दिशानिर्देश उपलब्ध नहीं है। डीन अकादमिक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा यह लगातार पांचवां कोर्स है और ऐसे तीन अन्य कोर्स मार्च, 2019 तक करवाये जायेंगे। सत्र को इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुनीष वशिष्ट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक श्री ललित राय ने बताया कि कोर्स के आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों की औद्योगिक जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम विकसित करना है ताकि औद्योगिक व अकादमिक अंतराल को कम किया जा सके।

( टुडे एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए अजय वर्मा की रिपोर्ट )


CONTACT FOR NEWS : JOURNALIST AJAY VERMA – 9716316892 – 9953753769
EMAIL : todayexpressnews24x7@gmail.com , faridabadrepoter@gmail.com
Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email
Ajay verma
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)

Founder & editor-in-chief of Today Express News.

Related Posts

अमृता अस्पताल, फरीदाबाद ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए शुरू की इवनिंग ओपीडी सेवाएं

14/04/2026

ब्राह्मण महासंघ ने विजय कौशिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता और भोला शर्मा को युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

12/04/2026

मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स के डॉक्टरों ने फरीदाबाद से लाइव टेलीकास्ट के साथ ग्लोबल स्टेज पर एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी दिखाई

12/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Channel
Advertisement

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.